01-07 मार्च 2022 साप्ताहिक टॉप 15 मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स

01-07 मार्च 2022 मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स: MP Current Affairs Weekly 01-07 March 2022 के सभी परीक्षा उपयोगी Madhya Pradesh Current Affairs 2022 को इस पोस्ट में संकलित किया है. 01-07 मार्च 2022 मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स साप्ताहिक में निम्न प्रश्नों दिए है. – ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर पार्क की क्षमता 600 मेगावाट, सुधीर कुमार सक्सेना को म. प्र. के अगले पुलिस महानिदेशक, इंदौर में चोरल और बडवाह के जंगल में ‘देवी अहिल्याबाई अभ्यारण्य’ आदि.

MP Current Affairs Weekly Quiz 01-07 February 2022 Hindi
01-07 मार्च 2022 साप्ताहिक मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स

01-07 मार्च 2022 मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स

प्रश्न – मध्यप्रदेश राज्य फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ी आर्यन सिंह ने एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप में कौन सा पदक जीता है?
(1) स्वर्ण
(2) रजत
(3) कास्यं
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (3) कास्यं पदक
ताशकंद के उज्बेकिस्तान में आयोजित एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य फेंसिंग अकादमी के खिलाड़ी आर्यन सिंह ने कास्यं पदक जीता है.
मध्यप्रदेश राज्य फेंसिंग अकादमी की स्थापना वर्ष 2007 में की गई थी.

प्रश्न – ताशकंद में आयोजित एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप में म. प्र. राज्य फेंसिंग अकादमी की खिलाडी प्रज्ञा सिंह ने कौन सा पदक जीता?
(1) स्वर्ण पदक
(2) रजत पदक
(3) कास्यं पदक
(4) कोई नहीं
उत्तर – (2) रजत पदक
24 फरवरी से 3 मार्च तक ताशकंद के उज्बेकिस्तान में आयोजित एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप में तलवारबाज प्रज्ञा सिंह ने रजत पदक हासिल किया. वही तलबार खिलाड़ी आर्यन सिंह ने इस चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया.

प्रश्न – उज्जैन शहर का नाम शिवरात्रि पर कितने लाख दीप जलाकर गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज किया गया?
(1) 11 लाख 71 हजार 78 दीप
(2) 9 लाख 11 हजार 11 दीप
(3) 21 लाख 21 हजार 21 दीप
(4) 15 लाख 75 हजार 87 दीप
उत्तर – (1) 11 लाख 71 हजार 78 दीप
उज्जैन शहर का नाम शिवरात्रि के अवसर पर 11 लाख 71 हजार 78 दीप प्रज्वलित करके गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाया गया. अयोध्या (9 लाख 41 हजार दीप जलाये) के बाद उज्जैन शहर ने नया रिकॉर्ड स्थापित किया है.

प्रश्न – मध्यप्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) कौन नियुक्त किये गये?
(1) विवेक जौहरी
(2) सुधीर कुमार सक्सेना
(3) एच एस कामथ
(4) बीपी दुबे
उत्तर – (2) सुधीर कुमार सक्सेना
मध्यप्रदेश के मौजूदा DGP विवेक जौहरी के बाद कैबिनेट सचिवालय में सुरक्षा सचिव सुधीर कुमार सक्सेना को म. प्र. के अगले पुलिस महानिदेशक नियुक्त्त किया जायेगा. सुधीर कुमार सक्सेना ग्वालियर के रहने वाले है. रतलाम में SP रहे 1987 बैच के सुधीर कुमार सक्सेना मध्य प्रदेश के 31 वें नंबर के DGP नियुक्त किये.

प्रश्न – मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा ऑडिटोरियम और कन्वेंशन सेंटर कहाँ बनेगा?
(1) DAVV
(2) हरिसिंह गौर
(3) जीवाजी यूनिवर्सिटी
(4) RGPV
उत्तर – (4) RGPV

प्रश्न – मध्यप्रदेश में भारतीय रेलवे का पहला सौर ऊर्जा संयंत्र कहाँ स्थापित किया गया है?
(1) इटारसी, नर्मदापुरम
(2) सांची, रायसेन
(3) बीन, सागर
(4) ओरछा, निवाड़ी
उत्तर – (3) बीना
हाल ही में भारतीय रेलवे का पहला सौर ऊर्जा संयंत्र बीना (सागर), मध्यप्रदेश में चालू किया गया है. यह संयंत्र BHEL द्वारा स्थापित किया गया है जो 1.7 मेगावाट सौर फोटोवोल्टिक ऊर्जा संयंत्र है. सौर ऊर्जा संयंत्र दस एकड़ से अधिक क्षेत्र में विस्तृत है. इस सोलर प्लांट से प्रत्येक वर्ष 2160 टन कार्बन डाइओक्साइड उत्सर्जन बचाया जा सकता है.

प्रश्न – प्रदेश के किस राष्ट्रीय उद्यान में स्काई वॉक बनाया जायेगा?
(1) कान्हा किसली नेशनल पार्क
(2) पेंच नेशनल पार्क
(3) वन विहार
(4) पन्ना नेशनल पार्क
उत्तर – (3) वन विहार

भोपाल जिले के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में स्काई वॉक बनाया जायेगा. टूरिस्ट 50 फीट की ऊंचाई से स्काई वॉक के माध्यम से आसपास के नज़ारे, सूर्यास्त का आनंद ले सकेगें.

प्रश्न – मड़ई उत्सव का आयोजन कहाँ किया गया?
(1) बालाघाट
(2) झाबुआ
(3) उज्जैन
(4) छतरपुर
उत्तर – (1) बालाघाट
जनजाति नृत्यों में मड़ई उत्सव का आयोजन बालाघाट जिले में 23-24 फरवरी 2022 को किया गया.

प्रश्न – मध्य प्रदेश में ‘देवी अहिल्याबाई अभ्यारण्य’ कहाँ बनेगा?
(1) इंदौर
(2) उज्जैन
(3) खरगोन
(4) जबलपुर
उत्तर – (1) इंदौर
मध्यप्रदेश के इंदौर में चोरल और बडवाह के जंगल में ‘देवी अहिल्याबाई अभ्यारण्य’ बनाया जायेगा. इस अभ्यारण्य एक लिए 6000 हेक्टेयर जंगल को चिन्हित किया गया है. ‘देवी अहिल्याबाई’ के नाम से बनाने वाले अभ्यारण्य में तेंदुआ, चीतल, नीलगाय, कृष्ण लकड़बग्घा, सियार आदि मौजूद होगे. यह अभ्यारण्य इंदौर और खरगोन के बीच में होगा.

प्रश्न – ‘कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव अभियान’ की शुरू कब से की गई?
(1) 01 मार्च से
(2) 04 मार्च से
(3) 05 मार्च से
(4) 07 मार्च से
उत्तर – (4) 07 मार्च से
महिला बाल विकास द्वारा स्कूल छोड़ चुकी 11-14 साल की बालिकाओं को फिर से स्कूलों में प्रवेश सुनिश्चित कराने के लिए ‘कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव’ अभियान की शुरूआत 07 मार्च 2022 से की गई.

प्रश्न – मध्यप्रदेश में शिव की सबसे ऊँची 100 फीट की प्रतिमा कहाँ स्थापित की जा रही है?
(1) इंदौर
(2) भोपाल
(3) देवास
(4) उज्जैन
उत्तर – (2) भोपाल
मध्यप्रदेश की सबसे ऊँची शिव प्रतिमा भोपाल से 87 किमी दूर आवंली घाट के पास स्थापित है.

प्रश्न – मध्यप्रदेश में किन्नरों ने बच्चों को पोष्टिक भोजन देने के लिए किस जिले की आंगनवाडी को गोद लिया है?
(1) इंदौर
(2) पन्ना
(3) दमोह
(4) जबलपुर
उत्तर – (2) पन्ना
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में किन्नरों के एक समूह ने बच्चो को पौष्टिक भोजन देने के लिए आंगनवाडी केंद्र को गोद लिया है. सीहोर जिले के ग्राम मथार की आंगनवाडी केंद्र को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गोद लिया है.

प्रश्न – ‘हमारे शिक्षक हमारे प्रेरणा स्त्रोत’ पुस्तक में कितने शिक्षकों के विचारों का वर्णन किया है?
(1) 225
(2) 235
(3) 245
(4) 200
उत्तर – (2) 235

प्रश्न – म. प्र. राज्य बैडमिंटन खिलाड़ी ‘गौरांशि शर्मा’ का चयन डेफ ओलम्पिक 2022 (Deaf Olympic) ब्राजील के लिए भारतीय टीम में हुआ है, इनका सम्बन्ध प्रदेश के किस जिले से है?
(1) भोपाल
(2) इंदौर
(3) उज्जैन
(4) जबलपुर
उत्तर – (1) भोपाल
मध्यप्रदेश राज्य फेंसिंग अकादमी की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ‘गौरांशि शर्मा’ का सम्बन्ध भोपाल जिले से है. ‘गौरांशि शर्मा’ का चयन ब्राजील में होने वाली डेफ ओलम्पिक 2022 (Deaf Olympic) के लिए भारतीय टीम में हुआ है.
‘गौरांशि शर्मा’ को म. प्र. सरकार द्वारा वर्ष 2020 के एकलव्य पुरस्कार के लिए भी चुना है.

प्रश्न – बाल नशामुक्ति भारत अभियान के लिए किस जिले को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मनित किया गया?
(1) इंदौर
(2) भोपाल
(3) ग्वालियर
(4) खंडवा
उत्तर – (1) इंदौर
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बच्चों में नशीले पदार्थों के सेवन को रोकने के लिए बाल नशा मुक्ति के लिए जबलपुर को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया. यह अभियान सामाजिक न्याय विभाग भारत सरकार द्वारा चलाया गया, जिसमें देश के 272 जिलों में मध्य प्रदेश के 15 जिलों को शामिल किया गया.

प्रश्न – विश्व की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सौर परियोजना (तैरता हुआ सौलर पार्क) की ऊर्जा क्षमता कितनी होगी?
(1) 600 मेगावाट
(2) 650 मेगावाट
((3) 2380 मेगावाट
(4) 5000 मेगावाट
उत्तर – 600 मेगावाट
मंत्रिपरिषद ने विश्व की सबसे बड़ी तैरती हुई परियोजना ओंकरेश्वर फ्लोटिंग सौर पार्क को विकसित करने की स्वीकृति दी है. यहाँ परियोजना खंडवा जिले में ओंकरेश्वर बांध पर विकसित की जा रही है. ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर पार्क की क्षमता 600 मेगावाट और छतरपुर सौर ऊर्जा पार्क की क्षमता 950 मेगावाट होगी.
मध्य प्रदेश में वर्तमान में कुल 2380 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाएँ स्थापित हैं और लगभग 5000 मेगावाट क्षमता की नई परियोजनाएँ निर्माणाधीन हैं।

यह भी पढ़ें – मध्यप्रदेश Today / MP Weekly Current Affairs / मासिक करंट अफेयर्स डाउनलोड पीडीऍफ़

  • मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स फरवरी 2023 | MP Current Affairs MCQ
    MP Current Affairs February 2023 in Hindi : एजुनामा डॉट कॉम पर आपका स्वागत है- आज के इस लेख में म. प्र. करंट अफेयर्स जनरल नॉलेज के मोस्ट इम्पोर्टेन्ट MCQ दिए गए है। यहाँ आपको मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स फरवरी 2023 के सभी अति महत्वपूर्ण परीक्षापयोगी CA Quiz दिए गए है। अगर आप म. प्र. के …

    Read more

  • मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स जनवरी 2023 | MP Current Affairs MCQ
    MP Current Affairs January 2023 in Hindi: एजुनामा डॉट कॉम इस लेख में मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स जनवरी 2023 के सभी महत्वपूर्ण MCQ दिए गए है| MP Current Affairs January 2023 in Hindi प्रश्न – मध्य प्रदेश के किस जिले में प्रदेश का दूसरा आवासीय संस्कृत विद्यालय खोला जायेगा?(1) ग्वालियर(2) मुरैना(3) शिवपुरी(4) रतलामउत्तर – (4) …

    Read more

  • MP Current Affairs 2022 Pdf in Hindi | मध्यप्रदेश समसामयिकी 2022
    MP Current Affairs 2022 Pdf in Hindi: Edunama.com इस लेख में मध्यप्रदेश के सभी मासिक की करंट अफेयर्स 2022 (जनवरी से दिसम्बर 2022 तक) की फ्री Pdf. MP Current affairs 2022 in Hindi pdf में अति महत्वपूर्ण MCQ को सम्मिलित किया गया है। MP Current Affairs January to December 2022 pdf in hindi for All …

    Read more

  • MP Current Affairs December 2022 Pdf in Hindi | दिसम्बर 2022 करंट अफेयर्स MCQ
    MP Current Affairs December 2022: एजुनामा डॉट कॉम आपके लिए लाया है मध्य प्रदेश के मासिक करंट अफेयर्स मैगज़ीन दिसंबर 2022. Madhya Pradesh Current Affairs 2022 in Hindi के इस लेख में दिसंबर माह के सभी महत्वपूर्ण समसामयिकी दिए गए है. यह सभी करंट अफेयर्स MPPSC और MPESB की सभी Competitive Exam के लिए अति …

    Read more

Leave a Comment

error: