मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स 10-11 मार्च 2022

10-11 March 2022 MP Current Affairs Today: मध्यप्रदेश समसामयिकी -2022 में आज 10-11 मार्च 2022 के सभी MP करंट अफेयर्स को इस लेख में संकलित किया गया है. आज के MP Current Affairs में प्रदेश का पहला क्रोकोडाइल रिसर्च सेंटर, देश का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमी कमानी का सम्बन्ध किस जिले से, ‘नारी शक्ति पुरस्कार’, ‘दीदी कैफे’ आदि से सम्बंधित करंट GK क्विज दिया है –

10-11 March 2022 MP Current Affairs Hindi
10-11 मार्च 2022 MP Current Affairs Today

10-11 March 2022 MP Current Affairs Hindi

प्रश्न – मध्य प्रदेश का पहला क्रोकोडाइल रिसर्च सेंटर कहाँ बनाया जायेगा?
(1) भोपाल
(2) इंदौर
(3) ग्वालियर
(4) जबलपुर
उत्तर – (1) भोपाल
म. प्र. के भोपाल भदभदा स्थित स्मृति वन में क्रोकोडाइल रिसर्च सेंटर बनाया जायेगा.

प्रश्न – मध्यप्रदेश में पहली बार बजट कब पेश किया गया था?
(1) 19 दिसम्बर 1956
(2) 01 फरवरी 1956
(3) 01 अप्रैल 1956
(4) 31 मार्च 1956
उत्तर – (1) 19 दिसम्बर 1956
मध्यप्रदेश में पहला बजट 19 दिसम्बर 1956 को वित्तमंत्री भगवंत राव अन्जाभाऊ मंडलोई ने पेश किया था. मध्यप्रदेश में अब तक 64 बार बजट पेश किया जा चुका है. कांग्रेस के अजय नारायण और बीजेपी के राघव जी ने सबसे ज्यादा 10-10 बार बजट पेश किया है. मध्यप्रदेश में अब तक 19 लोगो ने बजट किया है. दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्रियों – श्यामाप्रसाद शुक्ल 1971 में और प्रकाशचन्द्र सेठी ने बजट पेश किया है.

प्रश्न – किस राज्य सरकार द्वारा पहली बार बच्चो के लिए अलग से बजट पेश किया गया है?
(1) मध्यप्रदेश
(2) उत्तरप्रदेश
(3) छतीसगढ़
(4) महाराष्ट्र
उत्तर – (1) मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने पहली बार वित्तवर्ष 2022-23 में चाइल्ड बजट शामिल किया है. चाइल्ड बजट में 27,792 करोड़ की राशि 12 वर्ष से कम बच्चों के लिए संचालित योजनाओं को 17 विभागों में विभाजित किया गया है.

प्रश्न – मध्यप्रदेश बजट 2022-23 किसने पेश किया?
(1) जगदीश देवड़ा
(2) शिवराज सिंह चौहान
(3) मंगू भाई पटेल
(4) ओमप्रकाश सचलेखा
उत्तर – (1) जगदीश देवड़ा
मध्यप्रदेश बजट 2022-23 वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने पेश किया. यह उनका दूसरा बजट था. मध्यप्रदेश वित्त वर्ष 2022-23 का कुल बजट 2 लाख 79 हजार 237 करोड़ रुपये का था. प्रदेश को 55 हजार 111 करोड़ का राजकोषीय घाटा (उधार लिया) हुआ है.

प्रश्न – मध्यप्रदेश का बजट कहाँ जारी किया गया?
(1) विधानसभा
(2) भारत भवन
(3) मुख्यमंत्री निवास
(4) वित्तमंत्री निवास
उत्तर – (1) विधानसभा
अनुच्छेद 112 के अनुसार किसी भी राज्य का बजट विधानसभा में पेश किया जाता है.

प्रश्न – मध्यप्रदेश में कहाँ देश का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाया जा रहा है?
(1) इंदौर-देवास के बीच
(2) भोपाल-इंदौर के बीच
(3) देवास-उज्जैन के बीच
(4) भोपाल-ग्वालियर के बीच
उत्तर – (1) इंदौर-देवास के बीच
मध्यप्रदेश में देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट इंदौर के पास देवास और सोनकच्छ के बीच 25 हजार एकड़ जमीन पर बनाया जा रहा है. मध्यप्रदेश की कुल इंडस्ट्री की 40% इंडस्ट्री इसी क्षेत्र में है. यात्रियों के साथ कार्गो और लोजिस्टिक हब को बढावा देने के लिए यहाँ अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाया जा रहा है.

प्रश्न – स्नूकर खिलाडी अमी कमानी का सम्बन्ध मध्यप्रदेश के किस जिले से है?
(1) इंदौर
(2) भोपाल
(3) देवास
(4) शहडोल
उत्तर – (1) इंदौर
हाल ही में इंदौर की अमी कमानी ने दोहा कुवैत में आयोजित एशियन महिला स्नूकर चैंपियनशिप में कास्यं पदक जीता है. वर्ष 2018 अमी कमानी ने स्वर्ण पदक जीता था.

प्रश्न – देश में पहली बार किस नेशनल पार्क में गिध्दों की GPS टैगिंग की गई है?
(1) बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में
(2) पन्ना राष्ट्रीय उद्यान में
(3) सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान में
(4) संजय राष्ट्रीय उद्यान में
उत्तर – (2) पन्ना राष्ट्रीय उद्यान में
भारत में पहली बार 25 गिद्धों की GPS टैगिंग पन्ना टाइगर रिज़र्व में हुई.

प्रश्न – मध्यप्रदेश के किस जिले की जोधैया बाई बैगा को ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है?
(1) सागर
(2) धार
(3) भोपाल
(4) उमरिया
उत्तर – (4) उमरिया
08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति रमानाथ कोविंद ने मध्यप्रदेश की जोधैया बाई बैगा को ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ से सम्मानित किया. राष्ट्रपति भवन में कुल 29 महिलाओं को ‘नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया गया.

प्रश्न – प्रदेश की पहली योगा थैरेपिस्ट कुंजन झंवर का सम्बन्ध किस जिले से है?
(1) सीहोर
(2) भोपाल
(3) सागर
(4) रतलाम
उत्तर – (1) सीहोर
मध्यप्रदेश के सीहोर की रहने वाली कुंजन झंवर पहली योगा थैरेपिस्ट बन गई है. आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा योग प्रमाणीकरण बोर्ड की परीक्षा में ‘असिस्टेंट योगा थैरेपिस्ट’ सर्टिफिकेट प्रदान किया है.

प्रश्न – हाल ही में मध्यप्रदेश में कितने ‘दीदी कैफे’ का शुभारम्भ किया गया है?
(1) 120
(2) 125
(3) 127
(4) 128
उत्तर – (3) 127
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 09 मार्च को म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 127 ‘दीदी कैफे’ का शुभारंभ किया है. निवाड़ी और नार्मद्पुरम में अभी 7-7 कैफे है.

यह भी पढ़ें – मध्यप्रदेश Today / MP Weekly Current Affairs / मासिक करंट अफेयर्स डाउनलोड पीडीऍफ़

  • मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स फरवरी 2023 | MP Current Affairs MCQ
    MP Current Affairs February 2023 in Hindi : एजुनामा डॉट कॉम पर आपका स्वागत है- आज के इस लेख में म. प्र. करंट अफेयर्स जनरल नॉलेज के मोस्ट इम्पोर्टेन्ट MCQ दिए गए है। यहाँ आपको मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स फरवरी 2023 के सभी अति महत्वपूर्ण परीक्षापयोगी CA Quiz दिए गए है। अगर आप म. प्र. के … Read more
  • मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स जनवरी 2023 | MP Current Affairs MCQ
    MP Current Affairs January 2023 in Hindi: एजुनामा डॉट कॉम इस लेख में मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स जनवरी 2023 के सभी महत्वपूर्ण MCQ दिए गए है| MP Current Affairs January 2023 in Hindi प्रश्न – मध्य प्रदेश के किस जिले में प्रदेश का दूसरा आवासीय संस्कृत विद्यालय खोला जायेगा?(1) ग्वालियर(2) मुरैना(3) शिवपुरी(4) रतलामउत्तर – (4) … Read more
  • MP Current Affairs 2022 Pdf in Hindi | मध्यप्रदेश समसामयिकी 2022
    MP Current Affairs 2022 Pdf in Hindi: Edunama.com इस लेख में मध्यप्रदेश के सभी मासिक की करंट अफेयर्स 2022 (जनवरी से दिसम्बर 2022 तक) की फ्री Pdf. MP Current affairs 2022 in Hindi pdf में अति महत्वपूर्ण MCQ को सम्मिलित किया गया है। MP Current Affairs January to December 2022 pdf in hindi for All … Read more
  • MP Current Affairs December 2022 Pdf in Hindi | दिसम्बर 2022 करंट अफेयर्स MCQ
    MP Current Affairs December 2022: एजुनामा डॉट कॉम आपके लिए लाया है मध्य प्रदेश के मासिक करंट अफेयर्स मैगज़ीन दिसंबर 2022. Madhya Pradesh Current Affairs 2022 in Hindi के इस लेख में दिसंबर माह के सभी महत्वपूर्ण समसामयिकी दिए गए है. यह सभी करंट अफेयर्स MPPSC और MPESB की सभी Competitive Exam के लिए अति … Read more

Leave a Comment

error: