District Betul GK Fact – MP Districtwise GK
Jila Betul GK Fact – MP Districtwise GK
बैतूल जिले का इतिहास
- भारत का मध्य बिंदु (हृदय स्थली) माना जाने वाला Betul जिला मध्यप्रदेश के दक्षिण में स्थित है| इसका गठन वर्ष 1956 में हुआ| बैतूल जिला अपनी आदिवासी जनजाती बहुलता के लिये जाना जाता है| मराठाओं के आधिपत्य में रहा बैतूल जिला 1818 मे ईस्ट इंण्डिया कंपनी को सौप दिया तथा 1826 में विधिवत रूप से ब्रिटिश अधिकार में चला गया। बैतूल ही वह पहला जिला था जिसने 9 मार्च को कवि दिवस के रूप में मनाना प्रारंभ किया था|
- बैतूल जिला नर्मदापुरम संभाग में आता है| होशंगाबाद संभाग का नाम अगस्त 2008 में बदलकर नर्मदापुरम संभाग कर दिया गया| इस संभाग के अंतर्गत 3 जिले आते है –
- होशंगाबाद (Hoshangabad District)
- हरदा (Harda District)
- बैतूल (Betul District)
जिला मुख्यालय – बैतूल
संभाग – नर्मदापुरम
Betul District Important GK Fact Hindi
- बैतूल जिले (Betul District) से ताप्ती नदी निकलती है| ताप्ती नदी और नर्मदा नदी पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है|
- Tapti River दक्षिण भारत की मुख्य नदियों में से एक है, जिसे पुराणों के अनुसार सूर्य पुत्री के नाम से भी जाना जाता है|ताप्ती नदी का उद्गम मुलतापी (मुलताई) में स्थित तालाब से माना जाता है। जहां प्रदेश की संतरा मंडी है|
- ताप्ती नदी को सूर्यपुत्री, सुरसुता, पयोष्णी, तापी अन्य नामों से भी जाना जाता है|
- ताप्ती नदी भ्रंश घाटी में नर्मदा नदी के सामानांतर एवं पूर्व से पश्चिम की ओर प्रवाहित होती है तथा खम्भात की खाड़ी (अरब सागर ) में गिरती है|
- Betul District के विनरल में लगने वाल पशु बाजार प्रसिद्ध है|
- प्रदेश का सर्वाधिक अभ्रक उत्पादक जिला है|
- पाथर खेड़ा अपने कोयला भण्डार के लिये जाना जाता है यहाँ से सारणी विधुत ताप गृह को कोयले की आपूर्ति की जाती है|
जरूर पढ़ें:- म.प्र. डेली | साप्ताहिक | मंथली करंट अफेयर्स डाउनलोड पीडीएफ | MP Current GK
- बैतूल जिले के सारणी में विधुत ताप ग्रह की स्थापना 1967 में की गयी थी| यह मध्य प्रदेश और राजस्थान की संयुक्त परियोजना है।
- सतपुड़ा – सारणी ताप विद्युत ग्रह
- स्थापना – 1967
- क्षमता – 1330 MW
- MP और Rajsthan की संयुक्त परियोजना
- सतपुड़ा – सारणी ताप विद्युत ग्रह
Madhya Pradesh GK – जिला बैतूल सामान्य अध्ययन फैक्ट
- सतपुड़ा ताप विद्युत केंद्र बैतूल में है |
- म. प्र. का एकमात्र घडी बनाने का कारखाना बैतूल जिले में है|
- बैतूल जिला प्रदेश का सर्वाधिक ग्रेफाइट खनिज उत्पादक जिला है|
- बैतूल जिले में देश का पहला लड़की से बिजली बनाने का संयंत्र कसई गांव में स्थापित किया गया है|
- घोड़ाडोंगरी आंदोलन बैतूल जिले से शुरू हुआ, जो आदिवासी आंदोलन के रूप में जाना जाता है|यह गुंजन सिंह कोरकू के नेतृत्व में अंग्रेजों के विरुद्ध चलाया गया था| 1930 में जंगल सत्याग्रह भी यही हुआ था|
- प्रसिद्ध मुक्तगिरि जैन तीर्थ स्थल बैतूल जिले में स्थित है| यहाँ पर दिगम्बर जैन संप्रदाय के 52 मंदिर है|
यह भी जरूर देखें – म. प्र. की प्रमुख पत्र पत्रिकाएं और समाचार पत्र
- आमला में वायु सेना की सैनिक छावनी है |
- प्रदेश की पहली टिश्यू कल्चर लैब बैतूल जिले में है|
- म.प्र. में महिला एवं बल विकास प्रशिक्षण संस्थान बैतूल जिले में है|
बैतूल जिले से बहने वाली प्रमुख नदियां –
- ताप्ती नदी
- अन्य नाम – सूर्यपुत्री, सुरसुता, पयोष्णी, तापी
- कुल लम्बाई – 724 KM (म.प्र. में 279 कि. मी.)
- उद्गम स्थल – मुलताई (बैतूल जिला)
- पूर्व से पश्चिम की ओर बहती हुई अरब सागर (खम्भात की खाड़ी) में गिरती है|
- तवा नदी
- वर्धा नदी
- माचना नदी
- बेल नदी
- मोरण्ड नदी
- देनवा नदी
- सापना नदी
- पूर्णा नदी आदि नदियां बैतूल जिले से होकर निकलती है|
बैतूल जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल – District Betul GK
- भैंसादेही का शिव मंदिर
- मुक्तगिरि जैन मंदिर
- मलाज मे गुरू साहब की समाधि
- भोपाली मे महादेव की गुफा
- शेरगढ़ का किला
- सालवर्डी की शिव गुफाएं
- कुलरु खामला
- काज़िली एवं कानिगिया आदि आकर्षक केन्द्र है|
- कालीभीत अभ्यारण बैतूल जिले में है जिसमें काले भालू, चीते आदि को संरक्षण प्राप्त है|
जनजाति –
कोरकू जनजाति – बैतूल, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा तथा सिवनी जिले में प्रमुख रूप से कोरकू जनजाति पायी जाती है|
प्रमुख मेला
- सालवर्डी
- भोपाली
Read More:– म. प्र. के संभाग और जिले से सम्बंधित सामान्य ज्ञान
आप इन जिलों के बारे में भी पढ़ सकते है-
यह भी पढ़ें –
- मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स 10-11 मार्च 2022
- मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स 08-09 मार्च 2022
- 01-07 मार्च 2022 साप्ताहिक टॉप 15 मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स
- मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स 05-06 मार्च 2022 | MP Daily Current Affairs 05-06 March
- मध्यप्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर सिलेबस 2022 | MP Police SI Syllabus & Pattern
- मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स फरवरी 2022 | MP Current Affairs February 2022 in Hindi
- मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स 03-04 मार्च 2022 | MP Current Affairs 2022
- मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स 01-02 मार्च 2022 | MP Current Affairs 2022