जिला बुरहानपुर – म.प्र. की जिलेबार सामान्य ज्ञान (MP District Wise GK in Hindi)
जिले का नाम | बुरहानपुर (Burhanpur District) |
---|---|
गठन | 15 अगस्त 2003 |
तहसील | बुरहानपुर, नेपानगर, खकनार |
बुरहानपुर जिले के साथ सीमा | खण्डवा, खरगौन, |
राज्यों के साथ सीमा | महाराष्ट्र |
जनसँख्या (2011) | 7,57,847 |
साक्षरता दर (2011) | 64.36% |
भौगोलिक स्थिति | अक्षांतर स्थिति – 21o05′ से 21o37′ उत्तर देशांतर स्थिति – 75o57′ से 76o48′ पूर्व |
- बुरहानपुर जिले के बारे में | General knowledge of Indore district
- बुरहानपुर जिले का इतिहास
- तहसील – बुरहानपुर (MP Districtwise GK in Hindi)
- भौगोलिक स्थिति – बुरहानपुर जिले की भौगोलिक स्थिति
- मिट्टियाँ एवं कृषि – बुरहानपुर जिले में मिट्टियाँ एवं कृषि
- बुरहानपुर जिले की प्रमुख नदियाँ
- सिंचाई एवं परियोजनाएं
- वन एवं वन्यजीव – District Burhanpur
- राष्ट्रीय उद्यान एवं अभ्यारण – बुरहानपुर में
- खनिज सम्पदा एवं उद्योग – बुरहानपुर जिले में
- बुरहानपुर जिले में जनजाति
- बुरहानपुर जिले की बोलियां एवं मेले –
- बुरहानपुर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल –
- Burhanpur District GK Fact –
- एमपी डिस्ट्रिक्ट वाइज जनरल नॉलेज
बुरहानपुर जिले के बारे में | General knowledge of Indore district
बुरहानपुर को पूर्वी निमाड़ (खंडवा जिले) से 15 अगस्त 2003 को अलग करके जिला बनाया था। बुरहानपुर जिला, इंदौर संभाग में आता है। इंदौर मध्यप्रदेश का दूसरा बड़ा संभाग है, जिसका मुख्यालय इंदौर में ही है।
इंदौर संभाग में 8 जिले आते है –
- इंदौर (Indore District)
- धार (Dhar District)
- झाबुआ (Jhabua District)
- अलीराजपुर (Alirajpur District)
- खंडवा (Khandwa District)
- खरगौन (Khargaun District)
- बुरहानपुर (Burhanpur District)
- बड़वानी (Barwani District)
बुरहानपुर जिले का इतिहास
बुरहानपुर ताप्ती नदी के तट पर स्थित शेख बुरहानदीन के नाम से बसाया गया नगर है। बुरहानपुर में बीबी की मस्जिद, जामी मस्जिद, बादशाही किला, राजा की छतरी, खुनी भंडारा, आदिलशाह का मकबरा आदि है।
पांधार नामक गांव में असीरगढ का किला है, इसमें तीन समूह जो असीरगढ, कमरगढ, मलयगढ है| इस किले को राजा अहिर ने बनवाया था, इस किले में जामी मस्जिद और शिव मंदिर भी है। गांव की पहाड़ी पर आशा देवी का मंदिर है।
तहसील – बुरहानपुर (MP Districtwise GK in Hindi)
बुराहनपुर जिले में 3 तहसीलें शामिल है –
- बुरहानपुर
- नेपानगर
- खकनार
यह जरूर पढ़ें: म.प्र. की प्रमुख पत्र-पत्रिकाएं एवं समाचार पत्र
भौगोलिक स्थिति – बुरहानपुर जिले की भौगोलिक स्थिति
बुरहानपुर जिले का क्षेत्रफल 3427 वर्ग किलोमीटर है। बुरहानपुर क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्यप्रदेश का 46 वां जिला है। बुरहानपुर जिले की सीमा मध्यप्रदेश के खण्डवा और खरगोन जिले तथा महाराष्ट्र राज्य के साथ लगती है। भौगोलिक दृष्टि से बुराहनपुर जिला अक्षांतर स्थिति – 21o05′ से 21o37′ उत्तर और देशांतर स्थिति – 75o57′ से 76o48′ पूर्व पर स्थित है।
मिट्टियाँ एवं कृषि – बुरहानपुर जिले में मिट्टियाँ एवं कृषि
बुरहानपुर जिले क्षेत्र में काली मिट्टी गहरे रंग की दोमट मिट्टी पाई जाती है। जिले में लाल और काली दोनों प्रकार की मिट्टी वाली भूमि है।
कृषि – बुराहनपुर जिले में मुख्य रूप से केला उगाया जाता है। बुरहानपुर में मुख्यतः कपास की खेती और केले का उत्पादन होता है। इसके अलावा सोयाबीन, जौ, गेहूँ, मटर, धनिया, मिर्च नारंगी आदि की भी खेती की जाती है।
बुरहानपुर जिले की प्रमुख नदियाँ
- ताप्ती नदी
- उतावली नदी
ताप्ती नदी – बुरहानपुर जिले से ताप्ती नदी निकलती है। ताप्ती नदी का उद्गम बैतूल जिले के मुलताई से सतपुड़ा पर्वत से हुआ है।
सिंचाई एवं परियोजनाएं
भावसा मध्यम सिंचाई परियोजना – यह बुरहानपुर जिले की प्रथम मध्यम सिंचाई परियोजना है जो बुरहानपुर के ग्राम भावसा में अमरावती नदी पर 2021 से निर्माणधीन है। इस परियोजना से 2310 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जा सकती है।
सूकता सिंचाई परियोजना – यह परियोजना सूकता नदी पर निर्मित है। इस परियोजना से बुरहानपुर और खण्डवा दोनों जिले लाभान्वित है। सूकता सिंचाई परियोजना वर्ष 1975 में बनायी गयी थी जो खंडवा और बुरहानपुर जिले की सीमा पर स्थित है।
वन एवं वन्यजीव – District Burhanpur
बुरहानपुर जिले में 19531 हेक्टेयर क्षेत्र पर वनक्षेत्र है। यहाँ उष्ण कटिबंधीय अर्द्ध पर्णपाती प्रकार के वन पाए जाते है।
राष्ट्रीय उद्यान एवं अभ्यारण – बुरहानपुर में
बुरहानपुर जिले को नए अभ्यारण्य के लिए तैयार किया जा रहा है। बुरहानपुर जिले में यावल अभ्यारण्य कुछ हिस्सा आता है जो महाराष्ट्र की सीमा में स्थित है।
खनिज सम्पदा एवं उद्योग – बुरहानपुर जिले में
चूना पत्थर – बुरहानपुर जिले में चूना पत्थर खनिज पाया जाता है। चूना पत्थर खनिज मध्यप्रदेश के मंडला, झाबुआ, धार, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन आदि जिलों में मिलता है।
उद्योग – बुरहानपुर में मुख्य रूप से कपड़ा उद्योग स्थापित है। बुरहानपुर जिले में पॉवर लॉम उद्योग का केंद्र है। बुरहानपुर जिले में 1906 में सूती वस्त्र उद्योग की पहली मिल स्थापित की गई थी। Burhanpur District के नेपानगर में देश का सबसे बड़ा नेशनल न्यूज पिंट एण्ड पेपर मिल है। मध्यप्रदेश में सबसे पहले वर्ष 1956 में कागज उत्पादन के लिए नेपानगर में नेशनल न्यूज़ प्रिंट एंड पेपर मिल स्थापित किया गया थी।
बुरहानपुर जिले में जनजाति
बुरहानपुर जिला भील जनजाति का निवास क्षेत्र है।
जरूर पढ़ें:- म.प्र. डेली | साप्ताहिक | मंथली करंट अफेयर्स डाउनलोड पीडीएफ | MP Current GK
बुरहानपुर जिले की बोलियां एवं मेले –
बुरहानपुर जिले में निवाड़ी भाषा बोली जाती है।
इच्छादेवी का मेला – बुरहानपुर जिले में मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा स्थित इच्छा देवी मंदिर के मंदिर के पास शारदीय नवरात्र के अवसर पर इच्छादेवी का मेला का मेला लगता है।
Read More:– म. प्र. का सम्पूर्ण सामान्य ज्ञान | करंट GK | जी.के.क्विज आदि
बुरहानपुर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल –
- असीरगढ़ का किला
- शाही किला
- इच्छा देवी मंदिर
- कबीर निर्णय मंदिर
- राजा जय सिंह की छतरियां
- असीरगढ़ का शिव मंदिर
- शाह नवाज खान का मकबरा
- महल गुलारा
- जामा मस्जिद
- खूनी भंडारा
- मुमताज की कब्र
- दरगाह-ए-हकीमी
- अकबरी सराय
Burhanpur District GK Fact –
- बुरहानपुर जिले के असीरगढ़ को दक्षिण का प्रवेश द्वार (दक्षिण की चाबी) कहा जाता है। यह एक दर्रा है।
- बुरहानपुर जिले के नेपानगर में मध्यप्रदेश का प्रथम चांदनी ताप विद्युत केंन्द्र स्थापित है।
- 15 अगस्त 2003 को को खण्डवा (पूर्वी निमाड़) से विभाजित करके बुरहानपुर को नया जिला बनाया गया था।
- ताप्ती नदी (Tapti River) बुरहानपुर जिले की प्रमुख नदी है।
- शाहजाहां की प्रेमिका मोती बेगम की कब्र बुरहानपुर में बनी है।
- बुहरानपुर जिले के निकट जैनाबाद के सामने आहुखाना था, जिसमें मुमताज महल की मृत्यु हुई थी पहले उसकी कब्र यही पर बनायी गयी थी, जिसे “काला ताजमहल” कहा जाता है बाद मे इसे आगरा मे बनवाया गया था।
- Burhanpur Jile के निकट राजा जयसिंह की छतरी है जिसे औरंगजेब ने बनवाया था जिसे “राजा की छतरी” के नाम से जाना जाता है।
- फारूकी के किले का निर्माण शाहजाहां ने करवाया था।
- लोधीपुरा में हकीम की दरगाह है। जिसे बोहरों का प्रसिध्द केंद्र कहा जाता है।
- बुहरानपुर का संस्थापक नासीर खॉन था यहाँ पर शहनवाज खॉ का मकबरा है जो खानाखाने के बैटे थे।
एमपी डिस्ट्रिक्ट वाइज जनरल नॉलेज
Trending Posts
- CPCT क्या है? सीपीसीटी की तैयारी कैसे करें,आवेदन, योग्यता, सिलेबस, स्कोरकार्ड
- MP Police Constable Old Paper 2023 Download Pdf in Hindi
- मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स फरवरी 2023 | MP Current Affairs MCQ
- मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स जनवरी 2023 | MP Current Affairs MCQ
- उत्प्रेक्षा अलंकार की परिभाषा एवं 20 उदाहरण | Utpreksha Alankar
- MP Current Affairs 2022 Pdf in Hindi | मध्यप्रदेश समसामयिकी 2022
- MP Current Affairs December 2022 Pdf in Hindi | दिसम्बर 2022 करंट अफेयर्स MCQ
- MP Current Affairs 16-30 November 2022 | म. प्र. करंट अफेयर्स 16 से 30 नवंबर 2022 तक