धार जिला Dhar District Important GK Fact – MP GK in Hindi

जिला धार – म.प्र. की जिलेबार सामान्य ज्ञान (MP District Wise GK in Hindi)

जिले का नाम धार (Dhar District)
गठन 1956
तहसील धार, बदनावर, सरदारपुर, मनावर, गंधवानी, डही, कुक्षी, धर्मपुरी
धार जिले के साथ सीमाइंदौर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन
जनसँख्या (2011)21,85,793
साक्षरता दर (2011)59%
भौगोलिक स्थितिअक्षांतर स्थिति – 22o42′ से 23o10′ उत्तर
देशांतर स्थिति – 75o00′ से 75o26′ पूर्व

धार जिले के बारे में | General knowledge of Dhar district

मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान - धार जिला

धार जिला, इंदौर संभाग के अंतर्गत आता है। मध्यप्रदेश का जबलपुर के बाद दूसरा बड़ा संभाग इंदौर है, जिसका मुख्यालय इंदौर में ही है। इंदौर संभाग में 8 जिले आते है –

  1. इंदौर (Indore District)
  2. धार (Dhar District)
  3. झाबुआ (Jhabua District)
  4. अलीराजपुर (Alirajpur District)
  5. खंडवा (Khandwa District)
  6. खरगौन (Khargaun District)
  7. बुरहानपुर (Burhanpur District)
  8. बड़वानी (Barwani District)

धार जिले का इतिहास

राजा भोज की नगरी धार को 01 नवंबर 1956 को मध्यप्रदेश के गठन के समय जिला बनाया था। धार जिले का पूर्व नाम पीरन धार था। इसे 11 वीं सदी में परमार वंश के राजा भोज ने बसाया था। राजा भोज ने धार नगरी को अपनी राजधानी बनाया। परमार राजा मुंज ने सागर और मांडू की स्‍थापना की थी। राजा भोज ने धार में संस्‍कृत विश्‍वविद्यालय (भोजशाला) की स्‍थापना की थी।

तहसील – धार (MP Districtwise GK in Hindi)

धार जिले में 9 तहसीलें है –

  • धार
  • बदनावर
  • सरदारपुर
  • मनावर
  • गंधवानी
  • डही
  • कुक्षी
  • धर्मपुरी
  • पीथमपुर

भौगोलिक स्थिति – धार जिले की भौगोलिक स्थिति

धार जिले का क्षेत्रफल 8153 वर्ग किलोमीटर है। धार क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्यप्रदेश का 9 वां जिला है। धार जिला 3 भू-आकृतिक भागों – मालवा का पठार, विंध्याचल पर्वत माला और नर्मदा घाटी में फैला हुआ। धार जिले की सीमा मध्यप्रदेश के इंदौर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, और उज्जैन जिले के साथ लगती है।

मिट्टियाँ एवं कृषि – धार जिले में मिट्टियाँ एवं कृषि

धार जिले में गहरे काले रंग की दोमट मिट्टी पाई जाती है

कृषि – धार जिले में उच्च गुणवत्ता वाले सोयाबीन का उत्पादन होता है।

यह जरूर पढ़ें: म.प्र. की प्रमुख पत्र-पत्रिकाएं एवं समाचार पत्र 

धार जिले की प्रमुख नदियाँ

  • माही नदी
  • मान नदी
  • नर्मदा नदी

माही नदी, मान नदी और नर्मदा नदी धार जिले की प्रमुख नदियाँ है।

माही नदी – इस नदी का उद्गम धार जिले के सरदारपुर के ग्राम मिंडा की विंध्याचल पर्वत श्रृंखलाओं की मेहंद झील से होता है। माही नदी की कुल लम्बाई 583 किलोमीटर है। माही नदी पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है। माही नदी कर्क रेखा को दो बार काटने वाली भारत की एकमात्र नदी है। इसे दक्षिण भारत की स्वर्ण रेखा कहा जाता है। अनास, मोरेन, सोम, जाखम, चाप, इरु, आदि माही नदी की सहायक नदियाँ है।

यह मध्यप्रदेश के धार, झाबुआ और रतलाम, राजस्थान के बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिलों से बहती हुई गुजरात के आनंद जिले से निकलती हुई खम्बात की खाड़ी (अरब सागर) में गिरती है।

मान नदी – इस नदी धार जिले से होकर निकलती है।

सिंचाई एवं परियोजनाएं

मान परियोजना यह परियोजना धार जिले के जीराबाद में नर्मदा की सहायक मान नदी पर निर्मित है। इस परियोजना का शुभारंभ 05 अक्टूबर 2006 को किया गया था। मान बांध से इस क्षेत्र की 19200 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होती है।

वन एवं वन्यजीव – District Dhar

धार डिस्ट्रिक्ट में उष्ण कटिबंधीय अर्द्ध पर्णपाती वन पाए जाते है। जिले में कुल वन क्षेत्र 585 वर्ग किलोमीटर है। यहाँ के वनों में सागवान, शीशम, साल, सेमल और चन्दन आदि के वृक्ष पाए जाते है।

राष्ट्रीय उद्यान एवं अभ्यारण – धार

सरदारपुर वन्यजीव अभ्यारण्य इस अभ्यारण्य की स्थापना वर्ष 1983 में की गई थी। इसका क्षेत्रफल 348 वर्ग किलोमीटर है। धार जिले में स्थित सरदारपुर वन्यजीव अभ्यारण्य में खरमौर पक्षी का संरक्षण किया जा रहा है।

खनिज सम्पदा एवं उद्योग – धार जिले में

धार जिले में चूना पत्थर खनिज पाया जाता है। यह खनिज प्रदेश के धार, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, मंडला आदि जिलों में पाया जाता है। इस खनिज से मध्यप्रदेश में सीमेंट का उत्पादन होता है।

उद्योग – धार जिले के पीथमपुर क्षेत्र को स्पेशल इकोनॉमिक जॉन (S.E.Z.) कहा जाता है। धार का पीथमपुर ‘भारत का डेट्राइट’ कहलाता है।

धार जिले में जनजाति –

भील जनजाति निवास करती है।

धार जिले की बोलियां एवं मेले –

धार जिले में मालवी बोली का प्रचलन है।

Read More:म. प्र. का सम्पूर्ण सामान्य ज्ञान | करंट GK | जी.के.क्विज आदि

धार जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल –

  • धार का किला
  • रानी रूपमती का महल
  • हिंडोला महल
  • जहाज महल
  • आनंद नगरी मांडू
  • बाघ की गुफाएँ
  • दिल्ली दरवाजा
  • जहाँगीर दरवाजा
  • बैजनाथ मंदिर
  • चतुर्भुज मंदिर
  • देवी कालिका का मंदिर
  • अंधा महल सूरीवर्डी
  • मोहनखेड़ा जैन तीर्थ स्थल
  • अशरफी महल
  • जामा मस्जिद
  • हुशंगशाह का मकबरा आदि |

जिले के प्रमुख संग्रहालय –

जिला पुरातात्विक संग्रहालय – इस संग्रहालय को वर्ष 1902 में बनाया गया था। संग्रहालय के अंदर पाषाण प्रतिमा, अभिलेख तथा प्रागैतिहासिक काल से सम्बंधित सामग्री रखी हुयी है।

जरूर पढ़ें:- म.प्र. डेली | साप्ताहिक | मंथली करंट अफेयर्स डाउनलोड पीडीएफ | MP Current GK

Dhar District GK Fact –

  • धार जिला, इंदौर संभाग में आता है जो म.प्र. का दूसरा बड़ा संभाग है जिसमे 8 जिले है। धार डिस्ट्रिक्ट सर्वाधिक विकासखंड वाला जिला है।
  • धार के माण्‍डू को “सिटी ऑफ जॉय (आनंद का शहर)” कहा जाता है।
  • Dhar District का पीथमपुर ‘भारत का डेट्राइट‘ कहलाता है।
  • धार जिले में सरदारपुर पक्षी अभ्‍यारण है जो खरमोर पक्षी के लिये प्रसिद्ध है|
  • जैन तीर्थ “मनतुंगगिरि” है। मोहन खेड़ा में प्रसिद्ध जैन तीर्थ, 16 फ़ीट ऊँची आदिनाथजी की मूर्ति है|
  • भारत की पहली ज्ञानदूत परियोजना धार से चलाई गयी थी|
  • फडके स्‍टूडियों, मोहन खेडा आदि धार में है|
  • Dhar Jile में बाजबहादुर महल रूपमति महल अफगानी शैली में बने है ।
  • बाघ की गुफाओं के लिये धार प्रसिद्ध है|
  • मवेशियों के लिए चारा बनाने का सयंत्र राज्‍य सरकार द्वारा लगाया गया है।
  • धार सर्वाधिक अनुसूचित जन जाति वाला जिला है।
  • धार जिले में राष्ट्रीय डायनासोर जीवाश्म पार्क बनाया गया है।
  • डायनासोर के साक्ष्‍य 2010 में धार जिले में मिले थे।
  • धार जिले में Ashvama (अश्वमा) डायनासोर के लिए राष्ट्रीय जीवाश्म उद्यान है।
  • मध्यप्रदेश का पहला सेज (यूनिकेम द्वारा) है धार जिले में मध्‍य प्रदेश का पहला ड्रइपोर्ट है।
  • बाघ की गुफाओं में भीत्ति चित्र है।
  • धार जिले के माण्‍डू के परकोटा में 12 दरवाजे है जिनमें से दिल्‍ली दरवाजा प्रमुख है|
  • हुशंगशाह के मकबरे को मध्यप्रदेश का ‘ताजमहल’ कहा जाता है।
  • धार को राजा भोज की नगरी कहा जाता है यहा अमझेरा रियासत को राजा नरेश रामसिंह ने द्वारा बसाया गया था
  • Jila Dhar के राजा बक्‍खताबर सिंह ने 1857 मे विद्रोह किया था| अंग्रेजों ने उन्हें इंदौर में फांसी पर लटकाया था |
  • धार डिस्ट्रिक्ट से NH-79 राष्‍ट्रीय राजमार्ग गुजरता है|                                                                  
  • धार जिला माहीं नदी का उदगम स्थल है। माही, चम्बल, नर्मदा, धार जिले की प्रमुख नदियां है|

मध्यप्रदेश का सम्पूर्ण जिलेबार सामान्य ज्ञान –

मुरैनाभिण्डश्योपुरग्वालियर
दतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगर
भोपालसीहोररायसेनविदिशा
राजगढ़उज्जैनदेवासशाजापुर
आगर मालवारतलाममंदसौरनीमच
इंदौरधारझाबुआअलीराजपुर
बड़वानीखरगोनखण्डवाबुरहानपुर
सागरदमोहछतरपुरपन्ना
टीकमगढ़निमाड़ीरीवासतना
सीधीसिंगरौलीशहडोलउमरिया
अनूपपुरजबलपुरनरसिंहपुरछिंदवाड़ा
बालाघाटमण्डलाडिंडोरीसिवनी
कटनीबैतूलहरदाहोशंगाबाद

Leave a Comment

error: