जिला झाबुआ – म.प्र. की जिलेबार सामान्य ज्ञान (MP District Wise GK in Hindi)
जिले का नाम | झाबुआ (Jhabua District) |
---|---|
गठन | 14 मई 2008 |
तहसील | झाबुआ, राणापुर, मेघनगर, पेटलावद, थांदला, रामा |
झाबुआ जिले के साथ सीमा | रतलाम, धार, अलीराजपुर |
राज्यों के साथ सीमा | गुजरात, राजस्थान |
जनसँख्या (2011) | 10,25,048 |
साक्षरता दर (2011) | 43.3% |
- झाबुआ जिले के बारे में | General knowledge of Jhabua district
- झाबुआ जिले का इतिहास
- तहसील – झाबुआ (MP Districtwise GK in Hindi)
- भौगोलिक स्थिति – झाबुआ जिले की भौगोलिक स्थिति
- मिट्टियाँ एवं कृषि – झाबुआ जिले में मिट्टियाँ एवं कृषि
- झाबुआ जिले की प्रमुख नदियाँ
- सिंचाई एवं परियोजनाएं
- वन एवं वन्यजीव – District Jhabua
- राष्ट्रीय उद्यान एवं अभ्यारण – झाबुआ
- खनिज सम्पदा एवं उद्योग – झाबुआ जिले में
- झाबुआ जिले में जनजाति एवं लोकनृत्य
- झाबुआ जिले की बोलियां एवं मेले –
- झाबुआ जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल –
- Jhabua District GK Fact –
- मध्यप्रदेश का सम्पूर्ण जिलेबार सामान्य ज्ञान –
झाबुआ जिले के बारे में | General knowledge of Jhabua district
झाबुआ जिला इंदौर संभाग में आता है। मध्यप्रदेश का जबलपुर के बाद दूसरा बड़ा संभाग इंदौर है, जिसका मुख्यालय इंदौर में ही है| इंदौर संभाग के अंतर्गत 8 जिले आते है|
- इंदौर (Indore District)
- धार (Dhar District)
- झाबुआ (Jhabua District)
- अलीराजपुर (Alirajpur District)
- खंडवा (Khandwa District)
- खरगौन (Khargaun District)
- बुरहानपुर (Burhanpur District)
- बड़वानी (Barwani District)
झाबुआ जिले का इतिहास
झाबुआ जिले से 17 मई 2008 को अलीराजपुर अलग हो गया था। झाबुआ डिस्ट्रिक्ट (Jhabua District) मध्यप्रदेश का एकमात्र जिला है, जो राजस्थान और गुजरात की सीमा को स्पर्श करता है| झाबुआ जिले को भील-भिलाला जनजातियों का घर कहा जाता है।
तहसील – झाबुआ (MP Districtwise GK in Hindi)
झाबुआ जिले में 6 तहसीलें है-
- झाबुआ
- राणापुर
- मेघनगर
- पेटलावद
- थांदला
- रामा
यह जरूर पढ़ें: म.प्र. की प्रमुख पत्र-पत्रिकाएं एवं समाचार पत्र
भौगोलिक स्थिति – झाबुआ जिले की भौगोलिक स्थिति
झाबुआ जिले का क्षेत्रफल 3600 वर्ग किलोमीटर है। झाबुआ क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्यप्रदेश का 45 वां जिला है। झाबुआ जिले की सीमा रतलाम, धार, अलीराजपुर और राजस्थान व छत्तीसगढ़ राज्य के साथ लगती है।
मिट्टियाँ एवं कृषि – झाबुआ जिले में मिट्टियाँ एवं कृषि
झाबुआ जिले में मध्यम काली या उथली काली मिट्टी पाई जाती है।
कृषि – झाबुआ जिले की मुख्य फसल मक्का है।
जरूर पढ़ें:- म.प्र. डेली | साप्ताहिक | मंथली करंट अफेयर्स डाउनलोड पीडीएफ | MP Current GK
झाबुआ जिले की प्रमुख नदियाँ
- अनास नदी
- माही नदी
सिंचाई एवं परियोजनाएं
माही या माही बजाज परियोजना – यह मध्यप्रदेश की अंतर-राज्यीय परियोजना है जो माही नदी पर निर्मित है। माही बजाज सागर परियोजना का निर्माण वर्ष 1972 से 1983 तक पूर्ण हुआ।
वन एवं वन्यजीव – District Jhabua
झाबुआ जिले में 842 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र है। यहाँ के वन क्षेत्र उष्ण कटिबंधीय अर्द्ध पर्णपाती है।
राष्ट्रीय उद्यान एवं अभ्यारण – झाबुआ
मयूर अभ्यारण्य – मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में मयूर अभ्यारण्य प्रस्तावित है। यहाँ मोर की अधिकता के कारण मयूर अभ्यारण्य विकसित किया जा रहा है।
खनिज सम्पदा एवं उद्योग – झाबुआ जिले में
रॉक फास्फेट खनिज – झाबुआ जिले के मेघनगर से रॉक फास्फेट खनिज का सर्वाधिक उत्पादन होता है।
उद्योग – झाबुआ जिले में बांस से गुड़िया, मनके-आभूषण और अन्य वस्तुएँ बनाने का काम होता है।
झाबुआ जिले में जनजाति एवं लोकनृत्य
भील जनजाति –
झाबुआ जिला मध्यप्रदेश का सबसे अधिक जनजातीय निवास वाला जिला है। देश का एकमात्र आदिवासी शोध संचार केंद्र झाबुआ जिले में स्थापित है।
लोकनृत्य – भील जनजाति द्वारा भगोरिया नृत्य किया जाता है। इसके अलावा कहरवा, टोडा, पड़वा, दागला आदि नृत्य भी भील जनजाति द्वारा किया जाता है।
झाबुआ जिले की बोलियां एवं मेले –
मालवी बोली प्रचलित है।
भगोरिया मेला – मध्यप्रदेश के झाबुआ और अलीराजपुर जिले में भगोरिया उत्सव का आयोजन किया जाता है। देश-विदेश में प्रसिद्ध लोकसंस्कृति के पर्व भगोरिया को होली से 7 दिन पहले से बड़ी धूम धाम के साथ मनाया जाता है। कहा जाता है की भगोरिया उत्सव की शुरुआत राजा भोज के समय से हुई है।
झाबुआ जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल –
- श्रृंगेश्वर तीर्थ
- देवल शिव मंदिर
- मोहनकोट
- भगोरिया हाट
- MP Current Affairs December 2022 Pdf in Hindi | दिसम्बर 2022 करंट अफेयर्स MCQ
- MP Current Affairs 16-30 November 2022 | म. प्र. करंट अफेयर्स 16 से 30 नवंबर 2022 तक
- समास किसे कहते है? | परिभाषा, भेद एवं उदाहरण | समास विग्रह
- मध्य प्रदेश के प्रमुख लोक नृत्य | MP ke Lok Nritya in hindi
- मध्य प्रदेश की प्रमुख गुफाएं एवं परीक्षा उपयोगी प्रश्न – MP Ki Gufa
- श्लेष अलंकार की परिभाषा, प्रकार, 20 उदाहरण | Shlesh Alankar
- यमक अलंकार की परिभाषा, प्रकार, 25 उदाहरण सहित | Yamak Alankar
- अत्युक्ति अलंकार की परिभाषा एवं उदाहरण
Read More:– म. प्र. का सम्पूर्ण सामान्य ज्ञान | करंट GK | जी.के.क्विज आदि
Jhabua District GK Fact –
- Jila Jhabua इंदौर संभाग में आता है| जिसमे 8 जिले है|
- झाबुआ और अलीराजपुर दो जिले गुजरात की सीमा को स्पर्श करते है|
- Jhabua Jile में आदिवासी शोध संचार केंद्र है|
- झाबुआ जिला कड़कनाथ प्रजाति के मुर्गे के लिए प्रसिद्ध है जो म. प्र. के झाबुआ और छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पाई जाती है।
- झाबुआ राक फास्फेट का सबसे अधिक उत्पादन करने वाला जिला है|
- Jhabua में भारत सरकार का जलग्रहण मिशन केंद्र, जो सबसे अधिक इसी जिले में सफल रहा|
- झाबुआ जिले के मेघनगर में राक फास्फेट का खनिज पाया जाता है|
- रेल कोच रिपेयर फैक्टी झाबुआ जिले में है|
- झाबुआ डिस्ट्रिक्ट (Jhabua Jile) में प्रमुख नदियां माही, अनास बहती है|
- राष्ट्रीय राजमार्ग NH – 59 गुजरता है|