जिला सिंगरौली – म.प्र. की जिलेबार सामान्य ज्ञान (MP District Wise GK in Hindi)
जिले का नाम | सिंगरौली (District Singrauli) |
---|---|
गठन | 24 मई 2008 |
तहसील | सिंगरौली, देवसर, माडा, सरई, चितरंगी |
सिंगरौली जिले के साथ सीमा | सीधी |
राज्यों के साथ सीमा | उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ |
जनसँख्या (2011) | 11,78,273 |
साक्षरता दर (2011) | 60.41% |
भौगोलिक स्थिति | अक्षांतर स्थिति – 23o49′ से 24o42′ उत्तर देशांतर स्थिति – 81o18′ से 82o48′ पूर्व |
- MP GK Singrauli District – MP General Knowledge
- सिंगरौली जिले का इतिहास
- Singrauli District में कितनी तहसील है? –
- भौगोलिक स्थिति -सिंगरौली जिले की भौगोलिक स्थिति
- सिंगरौली जिले में मिट्टियाँ एवं कृषि
- सिंगरौली जिले की प्रमुख नदियाँ
- सिंचाई एवं परियोजनाएं
- वन एवं वन्यजीव – District Singrauli
- राष्ट्रीय उद्यान एवं अभ्यारण – सिंगरौली
- खनिज सम्पदा एवं उद्योग – सिंगरौली जिले में
- सिंगरौली जिले में जनजाति एवं लोकनृत्य
- सिंगरौली जिले की बोलियां एवं मेले –
- सिंगरौली जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल –
- Singrauli DISTRICT Important GK Fact –
- MP General Knowledge District wise
MP GK Singrauli District – MP General Knowledge
सिंगरौली जिले को 24 मई 2008 को सीधी जिले से अलग करके जिला बनाया गया। सिंगरौली मध्यप्रदेश का 50 वां जिला है। सिंगरौली जिला, रीवा संभाग में आता है।
रीवा संभाग में 4 जिले है –
- रीवा (District Rewa)
- सतना (District Satna)
- सिंगरौली (District Singrauli)
- सीधी (District Sidhi)
सिंगरौली जिले का इतिहास
सिंगरौली जिले का प्राचीन (पुराना) नाम श्रुंगावली था। सिंगरौली जिले को मध्यप्रदेश की ऊर्जा राजधानी या ऊर्जांचल कहा जाता है।
Singrauli District में कितनी तहसील है? –
सिंगरौली जिले में 5 तहसीलें शामिल है –
- सिंगरौली ( Singrauli )
- देवसर ( Deosar )
- माडा ( Mada )
- चितरंगी ( Chitrangi )
- सरई ( sarai )
जरूर पढ़ें:- म.प्र. डेली | साप्ताहिक | मंथली करंट अफेयर्स डाउनलोड पीडीएफ | MP Current GK
भौगोलिक स्थिति -सिंगरौली जिले की भौगोलिक स्थिति
सिंगरौली जिले का क्षेत्रफल 5675 वर्ग किलोमीटर है। सिंगरौली क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्यप्रदेश का 28 वां जिला है। सिंगरौली जिले की सीमा उत्तर व पूर्व में उत्तरप्रदेश राज्य, दक्षिण में छत्तीसगढ़ राज्य और पश्चिम में म. प्र. के सीधी जिले के साथ लगती है। Singrauli District से ऱाष्ट्रीय राजमार्ग NH-75 होकर गुजरता है।
Singrauli District भौगोलिक दृष्टि से अक्षांतर स्थिति – 23o49′ से 24o42′ उत्तर और देशांतर स्थिति – 81o18′ से 82o48′ पूर्व पर स्थित है।
मौसम/जलवायु – सिंगरौली जिले का गर्मियों में अधिकतम तापमान लगभग 44 डी. सेंटीग्रेड और सर्दियों में लगभग 6 डी. सेंटीग्रेड तक नीचे गिर जाता है।
सिंगरौली जिले में मिट्टियाँ एवं कृषि
लाल और काली दोनों प्रकार की मिट्टी सिंगरौली जिले में पाई जाती है।
कृषि – सिंगरौली जिल में मुख्य रूप से मक्का और गेहूँ की खेती की जाती है।
सिंगरौली जिले की प्रमुख नदियाँ
- रिहन्द नदी
- गोपद नदी
सिंगरौली जिले से रिहंद नदी और गोपद नदी निकलती है। रिहन्द नदी को रेणु, रेणुका, रैन्द, रेर आदि अन्य नामों से भी जाना जाता है। रिहन्द, सोन नदी की सहायक नदी है।
गोपद नदी सिंगरौली जिले के सरसुजा के सोनहत पठार के उत्तरी भाग से निकलती है और बार्डी के निकट सोन नदी नदी में मिल जाती है।
सिंचाई एवं परियोजनाएं
बाण सागर सिंचाई परियोजना – इस परियोजना से सिंगरौली जिले के साथ रीवा, सीधी, शहडोल और इनके आसपास के जिले लाभान्वित है। इस परियोजना से 1.53 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई की जाती है। बाण सागर सिंचाई परियोजना का शुभारंभ 25 सितम्बर 2006 को हुआ।
विंध्याचल ताप विद्युत परियोजना – इस परियोजना की स्थापना वर्ष 1987 में की गयी थी।
वन एवं वन्यजीव – District Singrauli
सिंगरौली जिले में उष्णकटिबंधीय अर्ध्द पर्णपाती वन पाए जाते है। सिंगरौली जिले के सवाई और माडा क्षेत्र में वन क्षेत्र पाए जाते है।
यह भी जरूर देखें – म. प्र. की प्रमुख पत्र पत्रिकाएं और समाचार पत्र
राष्ट्रीय उद्यान एवं अभ्यारण – सिंगरौली
सिंगरौली जिले में संजय नेशनल पार्क और बगदरा अभ्यारण्य (चितरंगी) का कुछ हिस्सा आता है।
- मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स 10-11 मार्च 2022
- मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स 08-09 मार्च 2022
- 01-07 मार्च 2022 साप्ताहिक टॉप 15 मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स
- मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स 05-06 मार्च 2022 | MP Daily Current Affairs 05-06 March
- मध्यप्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर सिलेबस 2022 | MP Police SI Syllabus & Pattern
- मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स फरवरी 2022 | MP Current Affairs February 2022 in Hindi
- मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स 03-04 मार्च 2022 | MP Current Affairs 2022
- मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स 01-02 मार्च 2022 | MP Current Affairs 2022
खनिज सम्पदा एवं उद्योग – सिंगरौली जिले में
कोयला – सिंगरौली में सबसे उत्तम किस्म के कोयले की खदाने लगभग 2500 वर्ग किलोमीटर में फैली है।
उद्योग – सिंगरौली प्रदेश की ऊर्जा राजधानी है इसलिए यहाँ सभी उद्योग ऊर्जा से उत्पादन से सम्बंधित है। यहाँ पर एल्युमियम के कारखाने स्थापित है।
सिंगरौली जिले में जनजाति एवं लोकनृत्य
सिंगरौली जिले में खैरवार और पनिका जनजाति निवास करती है।
लोकनृत्य – सिंगरौली जिले में सैला लोकनृत्य किया जाता है।
Read More:– म. प्र. के संभाग और जिले से सम्बंधित सामान्य ज्ञान
सिंगरौली जिले की बोलियां एवं मेले –
बघेलखण्ड क्षेत्र की बघेली भाषा सिंगरौली जिले की प्रमुख बोली है।
सिंगरौली जिले में दिवाली पर्व के अवसर पर लगभग 15 दिनों तक औडी मेला (श्री हनुमान मंदिर झिंगुरदह में) लगता है।
सिंगरौली जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल –
- धौलागिरी शैलाश्रय
- श्री हनुमान मंदिर झिंगुरदह
- रानी माची की गुफाएँ
- रसगंडा जलप्रपात
- दोरज खुर्द में प्राचीन मंदिर समूह
- माडा की गुफाएं
- विवाह माडा
- गणेश माडा
- शंकर माडा
- जलजलिया
- रावण माडा गुफाएँ
Singrauli DISTRICT Important GK Fact –
- इस जिले को मध्यप्रदेश की ऊर्जा राजधानी कहा जाता है। यह उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनो राज्यों से सटा हुआ जिला है।
- मध्यप्रदेश की कोयला राजधानी सिंगरौली को कहा जाता है।
- सिंगरोली में कोयला खदान और NTPC द्वारा संचालित ताप विधुत केन्द्र है।
- सीधी से पृथक होकर 24 मई 2008 में सिंगरौली जिला बना था।
- माडा की भीति चित्र गुफाऐ प्रागैतिहासिक स्थल सिंगरोली में है।
- गोविन्द बल्लभ पंत सागर सिंगरौली में है।
- सिंगरौली जिले में सर्वाधिक ताप विधुत उत्पादन होता है।
- भारत की सबसे मोटी परत (131-138 मीटर) विटुमिन्स कोयला की परत सिंगरोली में है।
- नार्दन कोल लिमिटेड कंपनी का मुख्यालय सिंगरोली में है।