म. प्र. के प्रमुख जल प्रपात: आज आप इस लेख के माध्यम से मध्य प्रदेश के प्रमुख जल प्रपात के बारें में जानेगें। मध्य प्रदेश को नदियों का मायका कहा जाता है इसलिए यहाँ कई जलप्रपात है. नीचे मध्यप्रदेश के प्रमुख जलप्रपात के बारे में डिटेल्स में बताया –
मध्य प्रदेश में स्थित प्रमुख जल प्रपात – Waternfall in MP
चचाई जल प्रपात
यह मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जल प्रपात है। जो रीवा से 46 कि.मी दूर बीहड़ नदी पर स्थित है। जिसकी ऊँचाई 130 मीटर (430फीट) है।
कपिल धारा जल प्रपात –
नर्मदा नदी पर स्थित कपिल धारा जल प्रपात अमरकंटक से निकलने के बाद 6 कि.मी. दूर स्थित है। जिसकी ऊँचाई 15 मीटर है।
दुग्ध धारा जल प्रपात –
कपिल धारा से 89 मीटर आगे चलकर नर्मदा नदी दुग्धारा जल प्रपात का निर्माण करती है। यह कपिधारा जल प्रपात से छोटा जल प्रपात है।
मान्धार जल प्रपात –
मान्धार जल प्रपात नर्मदा और तवा नदी के संगम पर स्थित है। यहीं पर ‘दरदी’ जल प्रपात भी है। इसके बाद महेश्वर के समीप सहस्त्र धारा जल प्रपात है।
धुआंधारा जल प्रपात –
भेडाघाट पर नर्मदा नदी संगमरमर की चट्टानों से होकर गुजरती है। यहीं पर धुआंधार जल प्रपात का निर्माण होता है। जिसकी ऊँचाई 15 मीटर इसकी धारा दूध जैसी अतिसुंदर होने के कारण यह अत्यन्त चिन्ताकर्षण है।
केवटी और बहुती जल प्रपात :–
यह दोनो बीहड़ नदी पर स्थित है।
चूलिया जल प्रपात –
मंदसौर के भैंसरोगढ़ में स्थित चूलिया जल प्रपात का निर्माण चंबल नदी करती है। इसकी ऊँचाई 18 मीटर है।
भारत के जल प्रपात – विकिपीडिया
म. प्र. के प्रमुख जल प्रपात –
जल-प्रपात | ऊँचाई | नदी | स्थान | |
---|---|---|---|---|
चचाई जल-प्रपात | 130 मीटर | बीहड़ | रीवा | |
पाण्डव जल-प्रपात | 38 मीटर | केन नदी | पन्ना | |
धुंआधार जल-प्रपात | 18 मीटर | नर्मदा नदी | जबलपुर (भेडाघाट) | |
दुग्धधारा जल-प्रपात | 15 मीटर | नर्मदा नदी | अनूपपुर | |
मंधार जल-प्रपात | 12 मीटर | नर्मदा नदी | बड़वाह | |
कपिल धारा जल-प्रपात | 15 मीटर | नर्मदा नदी | अनूपपुर | |
सहस्त्रधारा जल-प्रपात | 8 मीटर | नर्मदा नदी | महेश्वर | |
दर्दी जल-प्रपात | नर्मदा नदी | बड़वाह के निकट | ||
केवटी जल-प्रपात | केवटी नदी | रीवा | ||
बहुटी जल-प्रपात | 198 मीटर | सेलर नदी | रीवा (सोरमोट तहसील) | |
चूलिया जल-प्रपात | चम्बल नदी | मंदसौर | ||
पातालपानी जल-प्रपात | चम्बल नदी | इन्दौर | ||
झाड़ी दाहा जल-प्रपात | चम्बल नदी | इन्दौर के निकट | ||
भालकुण्ड जल-प्रपात | बीना नदी | सागर | ||
डचेस फाल जल-प्रपात | पर्वतीय | पचमढ़ी | ||
पियावन जल-प्रपात | रीवा के निकट | |||
शंकर खो जल-प्रपात | जामनेर | सिवनी | ||
अप्सरा जल-प्रपात | पर्वतीय | पचमढ़ी | ||
रजत जल-प्रपात (सिल्वर जल-प्रपात) | पर्वतीय | पचमढ़ी | ||
पूर्वा जल-प्रपात | टोंस नदी | |||
केदारनाथ जल-प्रपात | अरावली पर्वत | |||
बेलोही जल-प्रपात | रीवा | |||
ये भी पढ़ें – मध्य प्रदेश की सम्पूर्ण जानकारी – MP Most Important GK Fact
परीक्षाओं में जल प्रपातों से पूछे गये प्रश्न
धुंआधार जलप्रपात जबलपुर में किस नदी पर देखा जाता है?
नर्मदा नदी पर इसकी ऊंचाई 30 मीटर है
मध्य प्रदेश में सहस्त्रधारा जल प्रपात किस नदी पर स्थित है?
नर्मदा नदी पर खरगोन जिले के महेश्वर में स्थित है, जिसकी ऊंचाई 8 मीटर है।
कपिल धारा को किस प्रकार वर्णित किया जाता है?
यह नर्मदा नदी पर स्थित एक जल प्रपात है।
मध्य प्रदेश की किस जिले में चचाई जल प्रपात है?
रीवा जिले के सिरमौर विकासखण्ड में बीहड नदी पर स्थित है।
बहुटी जल प्रपात किस नदी पर स्थित है
सेलर नदी पर रीवा में स्थित है, जिसकी ऊंचाई 198 मीटर (650 फीट) जो कि मध्य प्रदेश के सभी जल प्रपातों से अधिक है। यह मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा जल प्रपात है।
क्योटि जल प्रपात मध्य प्रदेश में कहां पर स्थित है-
रीवा जिले में महाना नदी पर स्थित है इसकी ऊंचाई 98 मीटर है।
भालकुण्ड जल प्रपात किस नदी पर स्थित है?
बीना नदी पर सागर में स्थित है।
राहतगढ़ जल प्रपात किस नदी पर स्थित है
बेतवा नदी पर सागर जिले में स्थित है।
कालियादेह जल प्रपात किस नदी पर स्थित है?
सीप नदी पर सीहोर में स्थित है।
भदभदा जल प्रपात किस कहां स्थित है?
दमोह में सुनार नदी पर स्थित है।
छोटे पाण्डव जल प्रपात पन्ना में किस नदी पर स्थित है?
समुआ नदी पर
सिंध नदी पर स्थित जल प्रपात – भूराखोह (शवपुरी), सुल्तानगढ़ (शुवपुरी), पावा जल प्रपात(शिवपुरी), सनकुआ(दतिया)
बुधना नदी पर स्थित जल प्रपात– दगोना (डिण्डोरी)
वेनगंगा नदी पर स्थित जल प्रपात – गांगुलपारा जल प्रपात(बालाघाट)
किलकिला नदी पर स्थित जल प्रपात- कौआसेह जल प्रपात(पन्ना)
केन नदी पर स्थित जल प्रपात – रनेह जल प्रपात (छतरपुर), पाण्डव जल प्रपात(पन्ना)
कान्हन नदी पर स्थित जल प्रपात– लिलाही जल प्रपात (छिंदवाड़ा), कुकरीखापा जल प्रपात (छिंदवाड़ा), अनहोना जल प्रपात(छिंदवाड़ा)
जामनेर नदी पर स्थित जल प्रपात- शंकर खो जल प्रपात(देवास)
देव नदी पर स्थित जल प्रपात – मलधर जल प्रपात(बालाघाट) चंबल नदी पर स्थित जल प्रपात- झाड़ीदार जल प्रपात (इन्दौर), पातालपानी जलप्रपात(महू-इन्दौर)
waternfall in mp
Recent Posts:
- मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स फरवरी 2023 | MP Current Affairs MCQMP Current Affairs February 2023 in Hindi : एजुनामा डॉट कॉम पर आपका स्वागत है- आज के इस … Read more
- मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स जनवरी 2023 | MP Current Affairs MCQMP Current Affairs January 2023 in Hindi: एजुनामा डॉट कॉम इस लेख में मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स जनवरी … Read more
- उत्प्रेक्षा अलंकार की परिभाषा एवं 20 उदाहरण | Utpreksha AlankarUtpreksha alankar ki paribhasha प्रमुख 20 उदाहरण सहित उत्प्रेक्षा अलंकार किसे कहते है? उत्प्रेक्षा अलंकार की परिभाषा – … Read more
- MP Current Affairs 2022 Pdf in Hindi | मध्यप्रदेश समसामयिकी 2022MP Current Affairs 2022 Pdf in Hindi: Edunama.com इस लेख में मध्यप्रदेश के सभी मासिक की करंट अफेयर्स … Read more
- MP Current Affairs December 2022 Pdf in Hindi | दिसम्बर 2022 करंट अफेयर्स MCQMP Current Affairs December 2022: एजुनामा डॉट कॉम आपके लिए लाया है मध्य प्रदेश के मासिक करंट अफेयर्स … Read more
- MP Current Affairs 16-30 November 2022 | म. प्र. करंट अफेयर्स 16 से 30 नवंबर 2022 तकMP Current Affairs 16-30 November 2022: मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स 16 से 30 नवम्बर 2022 तक MP Current … Read more