MP Current Affairs April 2021 : म. प्र. के अप्रैल महीने के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स एक पंक्ति दिए गए है। मध्यप्रदेश में अप्रैल में होने वाली सभी घटनाओं के परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को संकलित करके इस आर्टिकल के माध्यम से बताया है।
MP Current Affairs 2021 Download Pdf | MP Current Affairs April 2021 Download Pdf
MP Current Affairs April 2021 In Hindi-
MP Weekly Current Affairs 01 April to 30 April 2021
- 31 मार्च 2021 को महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को रोकने के लिए म. प्र. पुलिस द्वारा कितने थानों में ‘ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क’ की स्थापना की गयी है? – 700 थानों में
- 01 अप्रैल 2021 को किसने म. प्र. भू-सम्पदा प्राधिकरण रेरा भवन में अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया? – नवनियुक्त अध्यक्ष ए. पी. श्रीवास्तव ने
- हाल ही में फेम इंडिया मैगजीन द्वारा जारी “50 सबसे लोकप्रिय पुलिस कप्तान 2021” की सूची में म. प्र. के कितने पुलिस अफसरों को चुना गया? – 5 पुलिस अधीक्षक
- 5 अप्रैल से भोपाल संभाग में कौन सा अभियान चलाया जायेगा? – जल संचयन अभियान (920 स्थानों पर)
- पं. माखनलाल चतुर्वेदी की जंयती कब मनाई जाती है? – 04 अप्रैल (जन्म – बाबई, होशंगाबाद)
- दीनदयाल अंत्योदय योजना – शहरी आजीविका को मध्यप्रदेश के कितने नगरीय निकायों में भी लागू कर दिया गया? – 29 (कुल नगरीय निकाय 378)
- 1 अप्रैल 2021 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किस राज्य में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के दांडी नमक सत्याग्रह की स्मृति में आयोजित ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम में शामिल हुए? – गुजरात में
- हाल ही में देश का पहला पूर्ण विद्युतीकृत रेलवे जोन कौन सा बन गया है? – पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) – जोन मुख्यालय – जबलपुर
- देश का सबसे बड़ा हीरा भंडार म. प्र. के किस जिले में पाए जाने की संभावना है? – छतरपुर जिले के बकस्वाहा में
- हाल ही में भारत सरकार ने म. प्र. के किस जिला पंचायत को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार देने की घोषणा की है? – सागर जिला पंचायत और बैतूल जिला पंचायत
- ब्लॉक स्तर पर दो पंचायतों – रतलाम जिले की जौरा जनपद पंचायत और सीहोर जनपद पंचायत
- ग्राम पंचायत स्तर पर मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर कुल कितने पुरस्कार दिए गए है?- 11 पुरस्कार
- 4 अप्रैल को 23 वें राष्ट्रीय क्रांतिवीर अवार्ड किस शिक्षाविद को दिया गया है? – डॉ केशवराव सदाशिव मूसलगांवकर को (ग्वालियर)
- हाल ही में म. प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मैपकास्ट) के साथ किस विश्वविद्यालय ने शोध कार्यों के लिए एक एमओयू साइन किया है? – नानाजी देशमुख पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय
- 6 अप्रैल से म. प्र. में कौन सा अभियान शुरू किया गया? – ‘मैं कोरोना वोलेंटियर हूँ’ अभियान
- म. प्र. के किस जिले में ‘नर्मदा अपना हॉस्पिटल’ का लोकार्पण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया? – छतरपुर
- प्रदेश के किस विश्वविद्यालय ने कंप्यूटर विज्ञान संस्थान में प्रथम इन्क्यूवेशन सेंटर की शुरुआत की है? – विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन
- प्रदेश में ‘स्वास्थ्य आग्रह अभियान’ की शुरुआत कब से की गई? – 06 अप्रैल (भोपाल से)
- 6 अप्रैल 2021 को स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार ने प्रदेश के कितने शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 2020 से सम्मानित किया? – 23 शिक्षक
- राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020 के लिए किन्हे सम्मानित किया गया है? – संजय कुमार जैन (टीकमगढ़), मोहम्मद शाहिद अंसारी (छिंदवाड़ा)
- प्रदेश के किस शिक्षक को वर्ष 2019 में राष्ट्रीय स्तर पुरस्कार एवं वर्ष 2020 के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया? – डॉ. ललित मेहता (रतलाम) को
- हाल ही में केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश के किस जिले को टीबी मुक्त घोषित किया है? – बैतूल जिले को
- म. प्र. राज्य फेंसिंग अकादमी के किस खिलाडी ने कायरो के इजिप्ट में आयोजित जूनियर एवं कैडेट वर्ल्ड फेसिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया? – तलवारबाज टी. साईं संकेत शर्मा
- हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा किस दिन डॉ. बी आर अम्बेडकर के जन्मदिन को सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाने का फैसला लिया है? – 14 अप्रैल
- म.प्र. के किस खिलाडी को नेशनल राइफल असोसिएशन ऑफ़ इंडिया (NRAI) द्वारा टोक्यो ओलम्पिक के लिए भारतीय टीम में चयनित किया है? – ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (खरगौन)
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के पहले आयुर्वेदिक व न्यूट्रास्यूटिकल रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर का शुभारंभ कहाँ किया? – पीथमपुर
- म. प्र. में ‘टीका उत्सव’ कब से कब तक मनाया गया? – 11 से 14 अप्रैल तक
- किस राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है? – मध्यप्रदेश
- म. प्र. के किस स्थान को वर्ल्ड हेरिटेज साइट की सूची में शामिल करने के लिए यूनेस्को को प्रस्ताव भेजा है? – पचमढ़ी
- हाल ही में म. प्र. हाईकोर्ट के किस पूर्व न्यायमूर्ति का निधन हो गया है? – गुलाब गुप्ता (जबलपुर) – प्रदेश के पहले हिंदी में याचिका स्वीकार करने वाले हाईकोर्ट के जस्टिस
- मध्यभारत का सबसे बड़ा कोविड-19 सेंटर कहाँ बनाया जा रहा है? – इंदौर में
- हाल ही में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री महेश जोशी का निधन हो गया, ये किस राजनैतिक पार्टी से सम्बंधित थे? – कांग्रेस
- म. प्र. के भोपाल जिले में चित्र भारती फिल्म उत्सव 2022 का आयोजन कब से कब तक किया गया? – 18 से 22 फरवरी 2022
- किस योजना को म. प्र. राज्य शासन द्वारा फिर से 01 अप्रैल से 31 मई 2021 तक लागू किया? – मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना
- हाल ही में किसे मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है? – विशेष गढ़पाले
- म. प्र. के किस जिले में पहला टेलीमेडिसिन हॉस्पिटल बनाया जायेगा? – जबलपुर जिले में
- म. प्र. के किस जिले के SP वीरेंद्र कुमार सिंह का चयन फेम इंडिया मैगजीन एशिया के एक सर्वे में हुआ? – सिंगरौली
- म. प्र. के किस राष्ट्रीय उद्यान में अफ्रीकी चीते लाये जा रहे है? – कूनो पालपुर नेशनल पार्क में
- हाल ही में किसने जल शक्ति अभियान के अंतर्गत ‘जहाँ भी गिरे, जब भी गिरे, वर्षा का पानी इकट्ठा करें’ नारा दिया है? – शिवराज सिंह चौहान ने
- हाल ही में प्रकाशित उपन्यास ‘मैं तेरी कोसी‘ के लेखक कौन है? – प्रवीण दुबे
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने म. प्र. के किस जिले में ‘मिशन अर्थ’ के अंतर्गत अत्याधुनिक सीमन उत्पादन प्रयोगशाला का लोकार्पण किया? – भोपाल
- म. प्र. में स्वास्थ्य से संबंधित सेवाओं को अत्यावश्यक सेवाओं के रूप में कितने महीने के लिए अधिसूचित किया है? – 3 महीने के लिए
- बंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में म. प्र. राज्य घुड़सवारी अकादमी किस खिलाडी ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक दिलाया? – फराज खान और राजू सिंह भदौरिया ने
- मृगनयनी एमपी गवर्नमेंट एम्पोरियम के उत्पादकों को पूरे भारत में ऑनलाइन ग्राहकों तक किसके माध्यम से पहुंचाया जायेगा? – अमेजन.इन
- अटल बिहारी बाजपेयी प्रोग्रेस वे राजमार्ग म. प्र. के किन जिलों से होकर गुजरेगा? – श्योपुर, मुरैना और भिंड से (राजस्थान के कोटा से जोड़ेगा)
- लैंड पूलिंग योजना के अंतर्गत म. प्र. के किस जिले में औद्योगिक पार्क विकसित किया गया? – पीथमपुर-जिला धार
- मध्यप्रदेश के किस जिले में भारत सरकार द्वारा बल्क ड्रग्स और मेडीकल डिवाइसेस पार्क की स्थापना की स्वीकृति दी गयी है? – मोहासा – बाबई जिला होशंगाबाद
- मध्यप्रदेश को देश में ‘ईज ऑफ़ डूइंग बिज़नेस रैंकिंग 2019’ में कौन सी रैंक मिली? – चौथी रैंक
- 18 अप्रैल को ‘वर्ल्ड हेरिटेज डे’ मनाया जाता है, म. प्र. में कितने विश्व धरोहर स्थल है? – 3 स्थल ( साँची, भीमबैठका एवं खजुराहो)
- मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कोविड केयर सेंटर किस जिले में बनाया गया? – इंदौर
- 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है, पृथ्वी दिवस 2021 की थीम क्या थी? – “हमारी पृथ्वी को पुनर्स्थापित करें”
- म. प्र. के किस जिले के कैप्टेन सुरेंद्र सिंह यादव ने 20 हजार 75 फ़ीट ऊंचे माउन्ट लोबुचे पर तिरंगा फहराया? – निमाड़ी
- प्रदेश के किस राष्ट्रीय उद्यान में इंटर प्रिटेशन सेंटर (प्रकृति व्याख्या केंद्र) बनाया जायेगा?- कूनो-पालपुर नेशनल पार्क
- 23 अप्रैल को किसने ‘योग से निरोग’ कार्यक्रम का शुभारम्भ किसने किया? – शिवराज सिंह चौहान ने
- मध्यप्रदेश में “किल कोरोना अभियान – 2” कब से कब तक चलाया गया? – 24 अप्रैल से 9 अप्रैल
- म. प्र. का कौन सा जिला देश एवं प्रदेश में ‘प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना’ के नेतृत्व में प्रथम स्थान पर रहा? – हरदा जिला
- हाल ही में देश के कौन से राज्य ने ग्राम कोष बनाने का निर्णय लिया है? – मध्यप्रदेश
- IRAD (इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस) एप का क्रियान्वयन प्रदेश के कितने जिलों में किया जा रहा है? – 41 जिले
- म. प्र. के किस जिले को कोरोना मुक्त बनाने के लिए “मेरा गांव – कोरोना मुक्त” अभियान चलाया गया? – नीमच
- इंदौर जिले के पं. विश्वम्भरनाथ तिवारी कौन सी पहली पुस्तक को लंदन बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज कर लिया गया? – “आर्यावर्त से इंडिया बरास्ते भारत”
- किस विश्वविद्यालय (यूनिवर्सिटी) के प्रो. देवांश जैन ने प्लास्टिक को कीड़े से ख़त्म करने का तरीका निकाला है? – RGPV
यह भी पढ़ें – मध्यप्रदेश डेली / MP Weekly Current Affairs / मासिक करंट अफेयर्स डाउनलोड पीडीऍफ़
- मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स 10-11 मार्च 2022
- मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स 08-09 मार्च 2022
- 01-07 मार्च 2022 साप्ताहिक टॉप 15 मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स
- मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स 05-06 मार्च 2022 | MP Daily Current Affairs 05-06 March
MP Current Affairs April – 2021 – Download Pdf in Hindi
मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स अप्रैल 2021 की पीडीऍफ़ आप यहाँ से डाउनलोड कर सकते है।
आप MP Current Affairs 2021 के अन्य महीने की Pdf Download कर कर सकते है –
January – 2021 | February – 2021 | March – 2021 |
April – 2021 | May – 2021 | June – 2021 |
July – 2021 | August – 2021 | September – 2021 |
October – 2021 | November – 2021 | December – 2021 |
अभी शेयर करो...