म. प्र. करंट अफेयर्स मार्च 2021 – मध्यप्रदेश मासिक करंट अफेयर्स डाउनलोड पीडीएफ

MP Current Affairs March 2021: मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स मार्च 2021 के सभी महत्वपूर्ण वन लाइनर करंट इस लेख के माध्यम से पढ़ सकते है। Edunama.Com वेबसाइट के इस आर्टिकल में MP के Daily | Weekly तथा Monthly Current Affairs को वन लाइन में व्याख्या सहित अपडेट की गया है।

मध्यप्रदेश की सभी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले Most Important MP Current Affairs in Hindi और English में Pdf सहित उपलब्ध कराएं गए है। आप MP Current Affairs March 2021 के साथ-साथ अन्य सभी मासिक की Pdf Download कर सकते है।

MP Current Affairs March 2021 Pdf In Hindi-

MP Current March 2021

MP Current Affairs March 2021 – पहला सप्ताह 01-07 मार्च

  • ‘आयुष्मान आपके द्वार’ अभियान किस राज्य में शुरू किया गया है? – मध्यप्रदेश में
  • कौन सी सवारी रेलगाड़ी को पहली बार इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट सिस्टम (IMS) सम्मानदिया गया है? – शान-ए-भोपाल, हबीबगंज-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस को
  • मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (मेपकॉस्ट) परिसर में मिनिएचर न्यूक्लियर गैलरी की स्थापना किसकी सहायता से की गयी है? – न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड
  • हाल ही में पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ़ इंडिया के प्राइड ऑफ़ इंडिया अवार्ड 2020 से किसे सम्मानित किया गया है? – श्री पुष्पेंद्र पाल सिंह और प्रो. सरमन सिंह को
  • प्रदेश के किस जिले में ONGC को मीथेन गैस के भंडार मिले है? – दमोह जिले में
  • मध्यप्रदेश के किस जिले में डायमंड म्यूजियम बनाया जायेगा? – पन्ना जिले में
  • प्रदेश में कितने नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे? – 9 (श्योपुर, राजगढ़, मंडला, सिंगरौली, नीमच, मंदसौर, दमोह, छतरपुर एवं सिवनी जिले में
  • भारत सरकार द्वारा म. प्र. की किस अकादमी को सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस का दर्जा दिया जायेगा? – म. प्र. राज्य हॉकी अकादमी (ग्वालियर) को
  • हाल ही में BJP सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का निधन हो गया, वह किस लोकसभा सीट से सांसद थे? – खंडवा
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में छतरपुर जिले के अंगरोठा गांव की किसे जल सहेली के नाम से प्रशंसा की? – जल सहेली बबीता राजपूत
  • म. प्र. के इंदौर शहर को केंद्र सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा जारी ‘ईज ऑफ़ लिविंग इंडेक्स’ में देश में कौन सा स्थान मिला है? – 9 वां स्थान
  • हाल ही में किसको विधानसभा की लोक लेखा समिति में सभापति बनाया गया है? – ब्रजेंद्र सिंह राठौर
  • जनजातीय कलाकारों द्वारा कला प्रशिक्षण वर्चुअल क्लास के किस पोर्टल का शुभारंभ राष्ट्रपति श्री कोविंद जी द्वारा किया गया? – “आदिरंग डॉट कॉम” पोर्टल
  • मध्यप्रदेश की मनीषा कीर (भोपाल) ने इजिप्ट के कायरो में आयोजित वर्ल्ड कप महिला ट्रैप टीम इवेंट में भारत को कौन सा पदक दिलाया? – रजत पदक

म. प्र. मासिक करंट अफेयर्स दूसरा सप्ताह 08-14 मार्च

  • मध्यप्रदेश के कौन से अभ्यारण में मॉनिटरिंग सिस्टम फॉर टाइगर्स इंटेंसिव प्रोटेक्शन एंड इकोलॉजिकल स्टेटस एप्लीकेशन (MSTIPES) के माध्यम से बाघों की पहचान, देखरेख और जनसँख्या के आंकड़े तैयार किये जायेगे? – रातापानी अभ्यारण
  • मार्च 2021 की फ़ोर्ब्स इंडिया मैगज़ीन के कवर पेज के लिए किस जिले के आशीष मिश्रा को चुना गया है? – जबलपुर
  • म. प्र. के किस जिले को एजुकेशन हब बनाने की घोषणा की है? – दतिया जिला
  • मध्यप्रदेश सरकार ने हाल ही में किसे रानी दुर्गावती पुरस्कार से सम्मानित किया है? – कुमारी सारिका ठाकुर और मुस्कान रावत को
  • मध्यप्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में शंकरशाह पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है? – पंकज धुर्वे और रविंद्र एड़पचे को
  • 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर म. प्र. का एक दिन का गृहमंत्री किसे बनाया गया? – मीनाक्षी वर्मा
  • 8 मार्च को ‘अनदाई सरजे’ अभियान का शुभारंभ किसने किया? – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने
  • मध्यप्रदेश में 1500 किलो कबाड़ से देश का सबसे बड़ा ‘Logo’ किस जिले में बनाया गया है? – भोपाल नगरनिगम
  • किस राज्य में केश शिल्पी बोर्ड का गठन किया जायेगा? – मध्य प्रदेश में
  • म. प्र. सबसे बड़ी 108 फ़ीट की हनुमान प्रतिमा किस जिले में स्थापित की जाएगी? – अशोकनगर जिले में
  • भारत सरकार द्वारा म. प्र. के 52 जिलों की आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यप्रक्रिया और उनकी जानकारी प्राप्त करने के लिए कौन सी एप्लीकेशन प्रारम्भ की है? – पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन
  • मध्यप्रदेश के किस जिले में देश का पहला गौ-स्तंभ बनाया जायेगा? – देवास जिले में
  • मध्यप्रदेश ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूरी ग्रामीण आबादी को कब तक नल से जल पहुँचाने का लक्ष्य रखा है? – 2023 तक

MP Monthly Current Affairs March 2021 – 15-21 March

  • हाल ही में साइक्लोथान 2021 का आयोजन म. प्र. के किस जिले में किया गया? – उज्जैन जिले में
  • 16-18 मार्च 2021 तक राज्य स्तरीय मल्लखम्ब प्रतियोगिता 2021 का आयोजन मध्यप्रदेश के किस जिले में किया गया? – भोपाल जिले में
  • दंड कानून (म. प्र. संसोधन) विधेयक 2021 के अंतर्गत सामान में मिलावट करने वालों को कितने वर्षों की सजा का प्रावधान किया गया है? – उम्रकैद
  • हाल ही में म. प्र. राज्य निर्वाचन आयोग ने अपना ब्रांड एम्बेसडर किसे बनाया है? – सारिका घारू को
  • म. प्र. का पहला Paid Oldage Home किस जिले में बनाया जायेगा? – भोपाल में
  • मध्यप्रदेश को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2020-21 में कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है? – प्रथम स्थान
  • राज्य स्तरीय मल्लखम्ब प्रतियोगिता – 2021 में म. प्र. का कौन सा जिला ओवर ऑल चैंपियन जिला बना? – उज्जैन जिला
  • म. प्र. राज्य स्तरीय मल्लखम्ब प्रतियोगिता – 2021 में बालिका वर्ग में किसे चैंपियन ऑफ़ चैंपियन अवार्ड से सम्मानित किया गया? – शिवानी किलोरिया (उज्जैन)
  • राज्य स्तरीय मल्लखम्ब प्रतियोगिता – 2021 में बालक वर्ग में किसे चैंपियन ऑफ़ चैंपियन अवार्ड से सम्मानित किया गया? – प्रणीत यादव (भोपाल)
  • 46 वां उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह का आयोजन म. प्र. के किस जिले में किया गया? – सतना जिले में
  • हाल ही में प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार एवं म. प्र. लेखक संघ के संरक्षक श्री बटुक चतुर्वेदी जी का निधन हो गया, उनका संबंध किस जिले से है? – विदिशा जिले से
  • म. प्र. में कृषि उपकरणों की खरीद पर 10% टैक्स से कितने प्रतिशत घटाकर कम कर दिया गया है? – 1%
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के क्रियान्वयन में म.प्र. को देश में कौन सा स्थान मिला है? – पहले स्थान पर
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के संचालन में म.प्र. का देश में कौन सा स्थान है? – दूसरा
  • म.प्र. के किस जिले के कैप्टन सुंरेंद्र सिंह यादव दुनिया की सबसे ऊँची पहाड़ी माउन्ट एवरेस्ट की चोटी को फतह करेंगे? – निमाड़ी जिले के

MP Current Affairs March 2021 in Hindi 22-31 March

  • हाल ही में म. प्र. के पूर्व लोकसभा सांसद सूरजभान सोलंकी का निधन हो गया, वे किस लोकसभा सीट से सांसद थे? – धार जिले से
  • म. प्र. राज्य मार्शल आर्ट जुडो अकादमी भोपाल की किस खिलाडी का चयन चीन में आयोजित होने वाली वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए हो गया है? – मुस्कान सेंधिया
  • मध्यप्रदेश में भगोरिया उत्सव का आयोजन कब किया गया? – 22 मार्च से 28 मार्च
  • विश्व की सबसे बड़ी 600 मेगावाट की ओंकारेश्वर सोलर फ्लोटिंग परियोजना (खंडवा) के निर्माण का कब तक का लक्ष्य रखा गया है? – 2023
  • केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए किन दो राज्यों के बीच एक एमओए पर हस्ताक्षर किये गए है? – मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश
  • एशिया की सबसे बड़ी सौर परियोजना रीवा अल्ट्रा मेगा परियोजना मध्यप्रदेश के किस जिले में है? – रीवा जिले में
  • 22 मार्च विश्व जल दिवस पर राष्ट्रीय जल मिशन द्वारा बारिश के पानी को सहजने के लिए कौन से अभियान की शुरुआत की गयी? – “कैच द रैन”
  • मध्यप्रदेश के सागर जिले की काजल अग्रवाल को इंस्टिट्यूट गोल्ड मैडल फॉर बेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट और प्रो रमेशचंद्र बेहेरा गोल्ड मैडल से सम्मानित किसने किया? – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने
  • मध्यप्रदेश में जनवरी 2021 तक नवकरणीय ऊर्जा की क्षमता कितनी है? – 5044 मेगावाट
  • हाल ही में मध्यप्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) के लिए कितने क्लस्टर स्वीकृत किये गए? – 1800
  • मध्यप्रदेश में ग्रामीण विकास की योजनाओं में कौन सा जिला प्रथम स्थान पर है? – इंदौर जिला
  • हाल ही में किस इंस्टिट्यूट द्वारा कम खर्च और बिना साइड इफेक्ट वाली ब्लड कैंसर की नई दवा एस्पराजिनेस (एम-एस्पार) का अविष्कार किया है? – आईआईटी इंदौर
  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश के कितने थानों में ‘महिला हेल्प डेस्क’ की स्थापना की जाएगी? – 700
  • 23 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में “मेरा मास्क मेरी सुरक्षा” अभियान शुरू किया गया है।
  • मध्यप्रदेश का देश में सड़कों के प्रतिशत लेंथ अचीवमेंट में कौन सा स्थान है? – प्रथम स्थान
  • वित्तीय वर्ष 2020-21 में अनुसूचित जाति-जनजाति के परिवारों को रोजगार देने में म. प्र. का देश में कौन सा स्थान है? – प्रथम स्थान
  • बंगलुरु में आयोजित नेशनल पैरा-स्विमिंग चैंपियनशिप में अब्दुल कादिर ने 3 गोल्ड मैडल जीते है, इनका सम्बन्ध प्रदेश के किस जिले से है? – रतलाम जिले से
  • 26 मार्च को खजुराहो में छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण एवं MICE रोड-शो “मीट इन इंडिया” का शुभारंभ किसने किया? – शिवराज सिंह चौहान ने
  • म. प्र. के किस जिले में प्रदेश का पहला बोनमेरो ट्रांसप्लांट सेंटर स्थापित किया गया है? – इंदौर
  • ISSF वर्ल्ड कप शूटिंग प्रतियोगिता में म. प्र. शूटिंग अकादमी की कौन सी खिलाडी विश्व की नम्बर वन खिलाड़ी बन गयी है? – चिंकी यादव
  • ISSF वर्ल्ड कप शूटिंग प्रतियोगिता में म. प्र. शूटिंग अकादमी का कौन सा खिलाडी विश्व के नम्बर दो खिलाड़ी बन गए है? – ऐश्वर्य प्रताप सिंह
  • सिध्दूमल खिलवानी का हाल ही में निधन हो गया, वे किस राजनैतिक पार्टी से सम्बंधित थे? – जनता पार्टी और भाजपा
  • राज्य मीडिया सेंटर का निर्माण म. प्र. के किस जिले में किया जायेगा? – राजधानी भोपाल में
  • प्रदेश में गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को समय पर उपचार, जाँच और डिलेवरी सुनिश्चित करने के लिए “एकीकृत कमांड कण्ट्रोल रूम” ‘सुमन’ का शुभारंभ किसने किया? – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य कौन सा होगा? – मध्यप्रदेश
  • हाल ही में प्रदेश के किस जिले में निशुल्क गौ एम्बुलेंस सेवा शुरू की गयी है? – सागर जिले में
  • हाल ही में बिड़ला फाउंडेशन द्वारा किस जिले के प्रख्यात लेखक प्रो. शरद पगारे (हिंदी) को प्रतिष्ठित व्यास सम्मान 2020 उपन्यास “पाटलिपुत्र की साम्राज्ञी” के लिए चुना गया है? – खंडवा
  • सड़कों के रख-रखाव और निर्माण के लिए ‘यूजर फ्री’ योजना किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की जा रही है? – मध्यप्रदेश सरकार
  • स्मार्ट सिटी इंडिया अवार्ड 2021 में जबलपुर स्मार्ट सिटी को कितने अवार्ड दिए गए है? – 2 (हेरिटेज सिटी अवार्ड एवं एनर्जी एफिशिएंसी प्रोजेक्ट अवार्ड
  • मध्यप्रदेश के किस जिले को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नई दिल्ली ने नॉन अटेन्मेंट सिटी घोषित किया है? – जबलपुर
  • मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 कब से लागू किया गया है? – 27 मार्च 2021 से
  • प्रदेश की किस स्मार्ट सिटी को स्मार्ट सिटी इंडिया 2021 एक्सपो में सेफ सिटी अवार्ड से सम्मानित किया गया है? – सागर
  • “आयुष्मान भारत निरामयम” योजना के क्रियान्वयन में देश का कौन सा राज्य प्रथम स्थान पर है? – मध्यप्रदेश
  • बेंट टापू किस नदी पर स्थित है? – नर्मदा नदी
  • मध्यप्रदेश के कितने जिलों में गोवर्धन आदर्श प्रोजेक्ट बनाये जाएंगे? – 52

यह भी पढ़ें – मध्यप्रदेश डेली / MP Weekly Current Affairs / मासिक करंट अफेयर्स डाउनलोड पीडीऍफ़

आप म. प्र. जिलेबार महत्वपूर्ण जी.के. फैक्ट भी पढ़ सकते है-

मुरैनाभिण्डश्योपुरग्वालियर
दतियाशिवपुरीगुनाअशोकनगर
भोपालसीहोररायसेनविदिशा
राजगढ़उज्जैनदेवासशाजापुर
आगर मालवारतलाममंदसौरनीमच
इंदौरधारझाबुआअलीराजपुर
बड़वानीखरगोनखण्डवाबुरहानपुर
सागरदमोहछतरपुरपन्ना
टीकमगढ़निमाड़ीरीवासतना
सीधीसिंगरौलीशहडोलउमरिया
अनूपपुरजबलपुरनरसिंहपुरछिंदवाड़ा
बालाघाटमण्डलाडिंडोरीसिवनी
कटनीबैतूलहरदाहोशंगाबाद

MP Current Affairs January 2021 pdf in HindiClick Here
MP Current Affairs February 2021 pdf HindiClick Here
MP Current Affairs March 2021 pdf HindiDownload

आप MP Current Affairs 2021 के अन्य महीने की Pdf Download कर कर सकते है –

January – 2021 February – 2021 March – 2021
April – 2021May – 2021June – 2021
July – 2021August – 2021September – 2021
October – 2021 November – 2021December – 2021

6 thoughts on “म. प्र. करंट अफेयर्स मार्च 2021 – मध्यप्रदेश मासिक करंट अफेयर्स डाउनलोड पीडीएफ”

Leave a Comment

error: