MP Current Affairs Today 03-04 March 2022: म. प्र. करंट अफेयर्स समसामयिकी 2022 में आज आपके लिए MP Daily Current Affairs में 03 – 04 मार्च 2022 के करंट अफेयर्स घटनाओं में निम्न क्विज है – उज्जैन शहर का नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज, मध्यप्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (DGP), वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में स्काई वॉक, फ्लोटिंग सौर परियोजना (तैरता हुआ सौलर पार्क) आदि उपयोगी प्रश्नो को शामिल किया है.
MP Current Affairs Today 03-04 March 2022 Hindi
प्रश्न – आलू और बेकरी की प्रोसेसिंग यूनिट कहाँ के कृषि महाविद्यालय में जाएगी?
(1) उज्जैन
(2) सागर
(3) ग्वालियर
(4) इंदौर
उत्तर – (3) ग्वालियर
मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के कृषि महाविद्यालय में बेरोजगार युवा स्वरोजगार स्थापित करने के उद्देश्य से आलू और बेकरी की यूनिट लगाई जाएगी. इस यूनिट से सरसों, आलू और अमरुद से तैयार होने वाले प्रोडक्ट बनाये जायेगें. एक जिला एक उत्पाद योजना में मुरैना को सरसों और सीहोर जिले में अमरुद के लिए चिन्हित किया है. PMSME के तहत 9 करोड़ की लागत से मुरैना, ग्वालियर और सीहोर में 3 यूनिट लगाई जाएगी.
प्रश्न – उज्जैन शहर का नाम शिवरात्रि पर कितने लाख दीप जलाकर गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज किया गया?
(1) 11 लाख 71 हजार 78 दीप
(2) 9 लाख 11 हजार 11 दीप
(3) 21 लाख 21 हजार 21 दीप
(4) 15 लाख 75 हजार 87 दीप
उत्तर – (1) 11 लाख 71 हजार 78 दीप
उज्जैन शहर का नाम शिवरात्रि के अवसर पर 11 लाख 71 हजार 78 दीप प्रज्वलित करके गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाया गया. अयोध्या (9 लाख 41 हजार दीप जलाये) के बाद उज्जैन शहर ने नया रिकॉर्ड स्थापित किया है.
प्रश्न – 2 से 15 मार्च 2022 तक 14 दिवसीय हैंडलूम एक्स-पो अर्बन हाट का शुभारम्भ किसने किया?
(1) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
(2) उषा ठाकुर
(3) दुर्गाबाई ब्योम
(4) भूरीबाई
उत्तर – (4) पद्मश्री भूरीबाई
14 दिवसीय हैंडलूम एक्स-पो अर्बन हाट का शुभारम्भ गौहर महल में पद्मश्री भूरीबाई द्वारा किया गया.
प्रश्न – मध्यप्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) कौन होगें?
(1) विवेक जौहरी
(2) सुधीर कुमार सक्सेना
(3) एच एस कामथ
(4) बीपी दुबे
उत्तर – (2) सुधीर कुमार सक्सेना
मध्यप्रदेश के मौजूदा DGP विवेक जौहरी के बाद कैबिनेट सचिवालय में सुरक्षा सचिव सुधीर कुमार सक्सेना को म. प्र. के अगले पुलिस महानिदेशक नियुक्त्त किया जायेगा. सुधीर कुमार सक्सेना ग्वालियर के रहने वाले है.
प्रश्न – मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा ऑडिटोरियम और कन्वेंशन सेंटर कहाँ बनेगा?
(1) DAVV
(2) हरिसिंह गौर
(3) जीवाजी यूनिवर्सिटी
(4) RGPV
उत्तर – (4) RGPV
प्रश्न – मध्यप्रदेश के किस राष्ट्रीय उद्यान में स्काई वॉक बनाया जायेगा?
(1) कान्हा किसली नेशनल पार्क
(2) पेंच नेशनल पार्क
(3) वन विहार
(4) पन्ना नेशनल पार्क
उत्तर – (3) वन विहार
भोपाल जिले के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में स्काई वॉक बनाया जायेगा. टूरिस्ट 50 फीट की ऊंचाई से स्काई वॉक के माध्यम से आसपास के नज़ारे, सूर्यास्त का आनंद ले सकेगें.
प्रश्न – ताशकंद में आयोजित एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप में म. प्र. राज्य फेंसिंग अकादमी की खिलाडी प्रज्ञा सिंह ने कौन सा पदक जीता?
(1) स्वर्ण पदक
(2) रजत पदक
(3) कास्यं पदक
(4) कोई नहीं
उत्तर – (2) रजत पदक
24 फरवरी से 3 मार्च तक ताशकंद के उज्बेकिस्तान में आयोजित एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप में तलवारबाज प्रज्ञा सिंह ने रजत पदक हासिल किया. वही तलबार खिलाड़ी आर्यन सिंह ने इस चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया.
प्रश्न – नई दिल्ली और मध्यप्रदेश के कौन से शहर के बीच वन्दे भारत ट्रेन शुरू की जाएगी?
(1) इंदौर
(2) भोपाल
(3) उज्जैन
(4) ग्वालियर
उत्तर – (2) भोपाल
प्रश्न – मध्यप्रदेश के किस जिले में फिल्म सिटी बनाई जाएगी?
(1) इंदौर
(2) उज्जैन
(3) रतलाम
(4) देवास
उत्तर – (4) देवास
मध्यप्रदेश के देवास जिले की प्राकृतिक सौन्दर्यता से भरपूर शंकरगढ़ पहाड़ी पर फिल्म सिटी बनाने का प्रस्ताव मिला है.
प्रश्न – विश्व की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सौर परियोजना (तैरता हुआ सौलर पार्क) की ऊर्जा क्षमता कितनी होगी?
(1) 600 मेगावाट
(2) 650 मेगावाट
((3) 2380 मेगावाट
(4) 5000 मेगावाट
उत्तर – 600 मेगावाट
मंत्रिपरिषद ने विश्व की सबसे बड़ी तैरती हुई परियोजना ओंकरेश्वर फ्लोटिंग सौर पार्क को विकसित करने की स्वीकृति दी है. यहाँ परियोजना खंडवा जिले में ओंकरेश्वर बांध पर विकसित की जा रही है. ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर पार्क की क्षमता 600 मेगावाट और छतरपुर सौर ऊर्जा पार्क की क्षमता 950 मेगावाट होगी.
मध्य प्रदेश में वर्तमान में कुल 2380 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाएँ स्थापित हैं और लगभग 5000 मेगावाट क्षमता की नई परियोजनाएँ निर्माणाधीन हैं।
यह भी पढ़ें – मध्यप्रदेश Today / MP Weekly Current Affairs / मासिक करंट अफेयर्स डाउनलोड पीडीऍफ़
- मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स फरवरी 2023 | MP Current Affairs MCQMP Current Affairs February 2023 in Hindi : एजुनामा डॉट कॉम पर आपका स्वागत है- आज के इस लेख में म. प्र. करंट अफेयर्स जनरल नॉलेज के मोस्ट इम्पोर्टेन्ट MCQ दिए गए है। यहाँ आपको मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स फरवरी 2023 के सभी अति महत्वपूर्ण परीक्षापयोगी CA Quiz दिए गए है। अगर आप म. प्र. के … Read more
- मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स जनवरी 2023 | MP Current Affairs MCQMP Current Affairs January 2023 in Hindi: एजुनामा डॉट कॉम इस लेख में मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स जनवरी 2023 के सभी महत्वपूर्ण MCQ दिए गए है| MP Current Affairs January 2023 in Hindi प्रश्न – मध्य प्रदेश के किस जिले में प्रदेश का दूसरा आवासीय संस्कृत विद्यालय खोला जायेगा?(1) ग्वालियर(2) मुरैना(3) शिवपुरी(4) रतलामउत्तर – (4) … Read more
- MP Current Affairs 2022 Pdf in Hindi | मध्यप्रदेश समसामयिकी 2022MP Current Affairs 2022 Pdf in Hindi: Edunama.com इस लेख में मध्यप्रदेश के सभी मासिक की करंट अफेयर्स 2022 (जनवरी से दिसम्बर 2022 तक) की फ्री Pdf. MP Current affairs 2022 in Hindi pdf में अति महत्वपूर्ण MCQ को सम्मिलित किया गया है। MP Current Affairs January to December 2022 pdf in hindi for All … Read more
- MP Current Affairs December 2022 Pdf in Hindi | दिसम्बर 2022 करंट अफेयर्स MCQMP Current Affairs December 2022: एजुनामा डॉट कॉम आपके लिए लाया है मध्य प्रदेश के मासिक करंट अफेयर्स मैगज़ीन दिसंबर 2022. Madhya Pradesh Current Affairs 2022 in Hindi के इस लेख में दिसंबर माह के सभी महत्वपूर्ण समसामयिकी दिए गए है. यह सभी करंट अफेयर्स MPPSC और MPESB की सभी Competitive Exam के लिए अति … Read more
- IAF Agniveer Recruitment 2023: वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए आवेदन की सूचना जारीIAF Agniveer Vacancy Notification 2023: इंडियन एयर फाॅर्स (IAF) ने AGNIPATH SCHEME के तहत अग्निवीर भर्ती (इनटेक 01/2023) के आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रारंभ Date की सूचना जारी कर दी है. ऑफिसियल वेबसाइट के अनुसार नवंबर के पहले सप्ताह में आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरम्भ की जाएगी। अग्निवीर भर्ती के लिए एग्जाम … Read more
- MP Police Constable Vacancy 2021 | पुलिस कांस्टेबल के 4000 पदों भर्ती शुरूMP Police Constable Vacancy 2020 : म.प्र. प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) द्वारा MP Police Bharti 2021 के लिए 4000 पदों पर ऑनलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें लगभग 3862 पदों पर Constable (GD) और 138 Constable (Radio) के लिए भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। पदों के नाम: MP Police Constable पद संख्या: 4000 Short … Read more