म.प्र. करंट अफेयर्स 05-06 फरवरी 2022 | MP Current Affairs

MP Current Affairs Today: मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स टुडे 05-06 फरवरी 2022. Madhy Pradesh Daily Current Affairs में आज आप 05-06 February 2022 के सभी महत्वपूर्ण MP GK Current Affairs 2022 पढ़ेगें।

Today MP Current Affairs Quiz in Hindi 2022
म.प्र. करंट अफेयर्स 05-06 फरवरी 2022 | MP Current Affairs 2

MP Current Affairs Today 05-06 February 2022

प्रश्न – देश का पहला आर्टिफीसियल सलालम कोर्स म. प्र. के किस जिले में बनेगा?
(1) भोपाल
(2) ग्वालियर
(3) सागर
(4) उज्जैन
उत्तर – (1) भोपाल
देश का पहला आर्टिफीसियल सलालम कोर्स एशियाड व ओलम्पिक गेम्स के लिए भोपाल में बनाया जायेगा है.

प्रश्न – मध्यप्रदेश राज्य हॉकी अकादमी की खिलाड़ी वंदना कटारिया को कौन से पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
(1) पदम् भूषण
(2) पदम् श्री
(3) पदम् विभूषण
(4) अर्जुन पुरस्कार
उत्तर – (2) पदम् श्री
मध्यप्रदेश राज्य हॉकी अकादमी की अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को पदमश्री सामान से सम्मनित किया गया. हरिद्वार के रोशनाबाद गांव की वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलम्पिक में हैट्रिक गोल रचा था.

प्रश्न – मध्यप्रदेश का होशंगाबाद जिला अब किस नाम से जाना जायेगा?
(1) हुशंगशाहपुर
(2) ओबैदुल्लागंज
(3) सुल्तानपुर
(4) नर्मदापुरम
उत्तर – (4) नर्मदापुरम
होशंगाबाद जिले का नाम नर्मदापुरम रखा गया है.

प्रश्न – टीकमगढ़ जिले की शिवपुरी ग्राम पंचायत का नाम बदलकर क्या रखा गया है?
(1) माखन नगर
(2) अटल नगर
(3) कुंडेश्वर धाम
(4) शिवलालपुर
उत्तर – (3) कुंडेश्वर धाम

प्रश्न – केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश के कितने स्थानों के नाम बदलने की स्वीकृति दी है?
(1) 2
(2) 3
(3) 4
(4) 5
उत्तर – (2) 3
हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश के 3 स्थानों के नाम परिवर्तित करने की मंजूरी दी है. म. प्र. के होशंगाबाद जिले का नाम बदलकर ‘नर्मदापुरम’ कर दिया गया, होशंगाबाद जिले की नगर पंचायत बाबई का नाम बदलकर साहित्यकार माखनलाल चतुर्वेदी के नाम पर ‘माखन नगर’ रखा गया है तथा टीकमगढ़ का शिवपुरी अब ‘कुंडेश्वर धाम’ के नाम से जाना जायेगा.

प्रश्न – एशियन यूथ और जूनियर एशियन चैंपियनशिप में म. प्र. राज्य बॉक्सिंग अकादमी के किस खिलाडी का चयन भारतीय टीम में हुआ है?
(1) आनंद यादव सिकरवार
(2) रिषभ सिंह
(3) अमन सिंह विष्ट
(4) तीनों का
उत्तर – (4) तीनों का
मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी के आनंद, रिषभ सिंह और अमन 3 खिलाडियों का चयन एशियन यूथ और जूनियर एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में किया गया है. अम्मान, जोर्डन में एशियन यूथ और जूनियर एशियन चैंपियनशिप का आयोजन 27 फरवरी से 15 मार्च 2022 तक किया जायेगा.

प्रश्न – मध्यप्रदेश के किस जिले में देश का सबसे लम्बा रेलवे फ्लाईओवर बनाया जा रहा है?
(1) जबलपुर
(2) भोपाल
(3) कटनी
(4) रतलाम
उत्तर – (3) कटनी
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में देश का सबसे लम्बा रेलवे फ्लाईओवर बन रहा है. यह फ्लाईओवर 35 किलोमीटर लम्बा है जिस पर से ट्रेनों को फ्लाईओवर से निकाला जायेगा.

प्रश्न – मध्यप्रदेश शासन वर्ष 2022 से कौन से पुरस्कार प्रारंभ करने की शुरुआत करेगा?
(1) मध्यप्रदेश रत्न
(2) मध्यप्रदेश गौरव
(3) मध्यप्रदेश श्री
(4) उपरोक्त सभी
उत्तर – (4) उपरोक्त सभी
मध्यप्रदेश सरकार वर्ष 2022 से ‘मध्यप्रदेश रत्न’, ‘मध्यप्रदेश गौरव’ और ‘मध्यप्रदेश श्री’ पुरस्कार की शुरुआत करेगी. वर्ष 2022 के पुरस्कारों से नवम्बर में सम्मानित किया जायेगा. ये पुरस्कार कला, संस्कृति, साहित्य, विज्ञान, चिकित्सा, शिक्षा आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को दिये जायेंगे।

प्रश्न – मध्यप्रदेश मुद्रा योजना के क्रियान्वयन में देश में कौन से स्थान पर है?
(1) प्रथम
(2) तृतीय
(3) सातवां
(4) नौवां
उत्तर – (4) नौवां
मध्यप्रदेश मुद्रा योजना के क्रियान्वयन में देश में 9वें स्थान पर है.

प्रश्न – मध्यप्रदेश में रोजगार दिवस कब मनाया जायेगा?
(1) 15 फरवरी
(2) 20 फरवरी
(3) 25 फरवरी
(4) 28 फरवरी
उत्तर – (3) 25 फरवरी
प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से 25 फरवरी को रोजगार दिवस मनाया जायेगा.

यह भी पढ़ें – मध्यप्रदेश Today / MP Weekly Current Affairs / मासिक करंट अफेयर्स डाउनलोड पीडीऍफ़

MP Current Affairs 2021 Pdf in Hindi Free Download कर सकते है –

January – 2021 February – 2021 March – 2021
April – 2021May – 2021June – 2021
July – 2021August – 2021September – 2021
October – 2021 November – 2021December – 2021

Leave a Comment

error: