MP Daily Current Affairs: मध्यप्रदेश के 15 फरवरी 2021 के सभी महत्वपूर्ण डेली करंट अफेयर्स एक पंक्ति में –
MP Daily Current Affairs Quiz 16 February 2021
प्रश्न – 1. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा “बाल हितैषी स्थान बनाने” के क्रम में किसको शामिल किया है?
(अ) खजुराहो के मंदिर
(ब) पीतंबरा पीठ
(स) साँची स्तूप
(द) भीमबैठका
उत्तर – (स) साँची स्तूप
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा साँची स्तूप को भारत के 50 मुख्य धार्मिक पर्यटन स्थानों में से चुना गया है।
प्रश्न – 2. 15 फरवरी को आरिफ वेग शांति पुरस्कार से किसे सम्मनित किया गया?
(अ) सुमित्रा महाजन
(ब) बंसी कौल
(स) मोहन यादव
(द) शिवराज सिंह चौहान
उत्तर – (द) शिवराज सिंह चौहान
प्रश्न – 3. सीनियर राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता ग्रैंड वन (एडवांस) में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के पहले खिलाडी कौन बन गए है?
(अ) अर्जुन सिंह
(ब) आदर्श राठौर
(स) प्रणय खरे
(द) चिंकी यादव
उत्तर – (स) प्रणय खरे (घुड़सवारी)
प्रश्न – 4. महाविद्यालयों में मूल्यांकन सम्बन्धी कार्यशाला का शुभारम्भ किसने किया?
(अ) शिवराज सिंह चौहान
(ब) मोहन यादव
(स) नरोत्तम मिश्रा
(द) इन्दर सिंह परमार
उत्तर – (ब) मोहन यादव
प्रश्न – 5. मेडिकल कॉलेजों में नॉलेज शेयरिंग करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है?
(अ) राजस्थान
(ब) मध्यप्रदेश
(स) उत्तर प्रदेश
(द) छत्तीसगढ़
उत्तर – (ब) मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य है, जिसके गाँधी मेडिकल कॉलेज और एम्स भोपाल अपना नॉलेज शेयर करेंगे। मध्यप्रदेश मेडिकल छात्रों के लिए चिकित्सा पॉलिसी शुरू करने वाला देश का पहला राज्य भी है।
प्रश्न – 6. बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में निर्मित होने वाले मल्टीपर्पज भवन का नाम किसके नाम पर रखा जायेगा?
(अ) सुभाष चंद्र बोस
(ब) स्वामी विवेकानद
(स) एपीजे अब्दुल कलाम
(द) अटल बिहारी बाजपेयी
उत्तर – (ब) स्वामी विवेकानद
प्रश्न – 7. किस राज्य सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी?
(अ) मध्यप्रदेश
(ब) उत्तरप्रदेश
(स) राजस्थान
(द) गुजरात
उत्तर – (अ) मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए 700 थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क बनायीं जाएगी। URJA की फुल फॉर्म – URJENT RESPONSE FOR JUST ACTION है।
यह भी पढ़ें – मध्यप्रदेश / डेली / साप्ताहिक / मासिक करंट अफेयर्स डाउनलोड पीडीऍफ़
This daily news from your site and jobads site is very helpful for my exams.