MP Current Affairs January 2021: मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स जनवरी 2021 के सभी महत्वपूर्ण वन लाइनर करंट इस लेख के माध्यम से पढ़ सकते है। Edunama.Com वेबसाइट के इस आर्टिकल में MP के Daily | Weekly तथा Monthly Current Affairs को वन लाइन में व्याख्या सहित अपडेट की गया है।
मध्यप्रदेश की सभी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले Most Important MP Current Affairs in Hindi और English में Pdf सहित उपलब्ध कराएं गए है। आप MP Current Affairs January 2021 के साथ-साथ अन्य सभी मासिक की Pdf Download भी डाउनलोड कर सकते है।
Madhya Pradesh Current Affairs for MPPSC, MP Police Sub Inspector, Patwari, Sanvida Shikshak, Forest, Group-1,2,3,4 and all MP State Exams.
सभी करंट अफेयर्स म.प्र.की सभी परीक्षाओं MPPSC, MP POLICE SI, Sanvida Shikshak, patwari,फारेस्ट तथा और अन्य सभी एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण है.
mp current affairs 2021 in Hindi, mp current affairs January 2021 pdf, mp current affairs 2021 one-liner, Edunama.com MP Current Affairs, mp current affairs magazine, mp current affairs 2021 book, mp constable current affairs, mp civil judge current affairs, mp current affairs for mppsc, current affairs for mp police 2021, mp jail prahari current affairs, mp ka current affairs 2021, mp daily current affairs 2021 in Hindi, mp police constable current affairs,
MP Current Affairs Magazine PDF January 2021 – Edunama.Com
MP Current Affairs January 2021 in hindi – Week – 1
- ‘राष्ट्रीय गोकुल मिशन’ योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश का पहला पशु प्रजनन और कृषक एवं गर्भाधान प्रशिक्षण केंद्र सागर जिले के रतौना में शुरू किया गया।
- 28 जुलाई 2014 को स्वदेशी पशु को संरक्षण और नस्लों के विकास को वैज्ञानिक विधि से प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी ‘राष्ट्रीय गोकुल मिशन’ की शुरुआत की गयी थी।
- इस योजना के तहत देशी नस्लों के प्रजनन प्रदेशों में ‘गोकुल ग्राम’ की स्थापना की जाती है.
- रतौना (सागर) म. प्र. का पहला ग्राम है जहाँ ‘राष्ट्रीय गोकुल मिशन’ योजना पहला पशु प्रजनन और कृषक एवं गर्भाधान प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया गया है।
- होशंगाबाद शहर में फिकल सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (FSTP) तैयार किया गया है।
- ‘प्रधान मंत्री आवास योजना’ (शहरी) के उत्कृष्ट कार्यान्वयन करने लिए म. प्र. को चार पुरस्कार दिए गए।
- 25 जून 2015 को आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय द्वारा ‘प्रधान मंत्री आवास योजना’ (शहरी) का शुभारंभ किया गया था।
- ‘सेफ सिटी कार्यक्रम’ का क्रियान्वयन म. प्र. के 6 शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, छतरपुर, और छिंदवाड़ा में किया जा रहा है।
- म. प्र. में महिलाओं और बच्चों पर विभिन्न सार्वजानिक स्थलों पर हिंसा और उत्पीड़न को रोकने और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सेफ सिटी कार्यक्रम शुरू किया गया।
- ‘सेफ सिटी कार्यक्रम’ की वार्षिक थीम वर्ष 2021-22 के लिए ” लड़कियों और महिलाओं के प्रति सम्मानपूर्वक नजरिये एवं व्यवहार देना तथा छेड़छाड़ मुक्त शहर का निर्माण” करना है।
यह भी पढ़ें : म. प्र. से प्रकाशित होने वाली सभी महत्वपूर्ण पत्र पत्रिकाएँ
- ‘प्रवासी श्रमिक एवं रोजगार सेतु पोर्टल’ को ‘डिजिटल इंडिया अवार्ड 2020’ के अंतर्गत ‘आपदा के समय नवाचार’ श्रेणी में सिल्वर अवार्ड प्रदान किया गया है.
- म. प्र. के ‘कान्हा नेशनल पार्क’ में सर्वाधिक तेंदुओं की संख्या हो गयी है।
- ‘लाइट हाउस प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत पहली बार फ्लैट बनाने की शुरुआत इंदौर जिले से की गयी। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।
- म. प्र. में ‘लाड़ली लक्ष्मी योजना’ के तहत दिसंबर 2020 तक लगभग 37 लाख 53 हजार 917 बालिकाओं को लाभान्वित किया गया।
- ‘लाड़ली लक्ष्मी योजना’ अप्रैल 2007 से लागू की गयी थी। इस योजना का उद्देश्य बालिका जन्म के प्रति लोगों में सकरात्मक सोच, लिंग अनुपात में सुधार, बालिकाओं के शैक्षणिक स्तर तथा स्वास्थ्य में सुधार और उनके एक बेहतर भविष्य की आधारशिला है।
- भोपाल के वरेण्यम शर्मा ने 251.03 KM दौड़कर 31 दिन का ‘इंडियन रनर दिसंबर चैलेंज‘ पूरा किया।
- खंडवा नगर निगम के द्वारा “जीतेगा मध्यप्रदेश जिम्मेदारी और साझेदारी का सन्देश” नाम से जनअभियान शुरू किया। यह 28 फरवरी तक संचालित किया जायेगा।
यह भी जरूर पढ़ें: सम्पूर्ण म.प्र. के जिलेबार (Districtwise) प्रमुख GK फैक्ट (सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी)
- “नेकी की दीवार” की तर्ज पर “शिक्षा की दीवार” देश में पहली बार म. प्र. के इंदौर शहर में तैयार की गई।
- इंदौर में स्थित “कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय” में उड़ीसा से व्हाइट टाइगर और काला धारी वाला टाइगर पुनर्वासित किया जायेगा।
- म.प्र. शासन के वर्ष 2021 के डिजिटल डायरी एवं कैलेंडर का विमोचन मुख़्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया।
- मध्य प्रदेश देश का एक मात्र राज्य है जहाँ बांस उत्पादकों की उत्पादन की 9 इकाइयों का कार्य प्रारम्भ हुआ है।
- म.प्र. के इंदौर शहर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी T-20 का आयोजन किया जायेगा।
- “मैं भी डिजिटल अभियान” पथ विक्रेताओं को डिजिटल लेन-देन के लिए प्रेरित करने और प्रशिक्षण देने के लिए 4 जनवरी से 22 जनवरी तक पूरे मध्य प्रदेश में चलाया गया।
- म. प्र. के ‘बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय’ (सागर) में वायरल रिसर्च डायगनोस्टिक लैब (VRDL) की स्थापना की जाएगी।
- व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम के माध्यम से म. प्र. में चलने वाली बसों और टैक्सियों के लिए भोपाल शहर में कमांड कण्ट्रोल स्थापित किया जायेगा।
यह भी देखें: सम्पूर्ण हिंदी व्याकरण (सभी परीक्षाओं के लिए)
- मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को ‘स्वरोजगार योजना’ से जोड़ने के लिए म. प्र. राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने अब तक 870 स्व-सहायता समूह का गठन किया है।
- प्रदेश में बनाये गए 2500 किचन शेड और 7100 किचन गार्डन (पोषण वाटिका) का वर्चुअल लोकार्पण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 07 जनवरी को किया गया।
Week – 2 MP Current Affairs January 2021 हिंदी में
- इंदौर में रेंटल हाउसिंग स्कीम के अंतर्गत शहरी और प्रवासियों के लिए 2022 तक 200 घर और वर्किंग महिलाओं के किये 100 बैंडेड हॉस्टल बनाने का लक्ष्य रखा है।
- स्नेहा जायसवाल Miss India Glam Photogenic चुनी गयी है इनका सम्बन्ध प्रदेश के जबलपुर जिले से है।
- ‘हर घर में नल – हर नल में जल‘ पहुंचाने की योजना तैयार की गयी जिसके अंतर्गत आने वाले 5 वर्षों में 2026 प्रत्येक नागरिक तक नल द्वारा जल प्रदाय का लक्ष्य रखा है।
- प्रदेश के इंदौर शहर में ‘केवल कार नेटवर्क प्रणाली’ विकसित की जाएगी।
- 8 वीं राष्ट्रीय कैनो स्लालॉम चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश वाटर स्पोर्ट्स कयाकिंग कैनोइंग अकादमी के खिलाडियों ने 3 स्वर्ण और 2 रजत सहित 5 पदक जीते। इसका आयोजन खरगौन जिले में किया गया।
- म. प्र. वाटर स्पोर्ट्स अकादमी भोपाल में स्थित है जिसकी स्थापना 2007 में की गयी।
- इंदौर के पिपल्याहाना क्षेत्र में नवनिर्मित फ्लाईओवर का नाम अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर रखा गया है।
- भोपाल स्थित हबीब गंज रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर श्री अटल बिहारी वाजपेयी कर दिया गया है।
Download Here: सभी परीक्षाओं के पुराने पेपर्स की Pdf
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 06 जनवरी को इंदौर एयरपोर्ट पर आधुनिक अंतर्राष्ट्रीय कार्गो हब का लोकार्पण किया।
- म. प्र. सरकार द्वारा ‘लॉन्च पैड योजना’ की शुरुआत की गयी है।
- प्रदेश का पहला एडवांस आयुष वेलनेस सेण्टर का शुभारम्भ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इंदौर में किया गया।
- म.प्र. देश का पहला राज्य है जहाँ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं, संदेशों के प्रचार – प्रसार के लिए नई Technology का यूज़ करते हुए On-Demand रेडियो एप (Anganwadi.Radio) तैयार किया है।
- ‘बानसुजारा समूह जल प्रदाय योजना’ का निर्माण प्रदेश के छत्तरपुर जिले के बड़ामलहरा में किया जा रहा है। इसके अंतर्गत मार्च 2021 से बड़ामलहरा विकासखंड के 120 ग्रामों को नल कनेक्शन से पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा।
- पोषण वाटिका (किचन गार्डन) का नाम बदलकर माँ की बगिया कर दिया गया है।
- प्रदेश की 62 हजार 500 आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका बनायीं जा रही है.
- मनरेगा के अंतर्गत हर शासकीय स्कूल में पोषण वाटिका (किचन गार्डन) बनाये जायेगें।
- मध्यप्रदेश को ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ के क्रियान्वयन में पूरे देश में प्रथम स्थान मिला है।
- इंदौर, प्रदेश का प्रथम शहर, ट्रीटमेंट प्लांट की मदद से गंदे पानी को शुद्ध कर किसानो को खेती के लिए उपलब्ध कराएगा।
- वर्ष 2022 में ‘खेलों इंडिया गेम्स‘ मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में आयोजित किये जायेगें।
- ‘खेलो इंडिया कार्यक्रम’ का शुभारम्भ वर्ष 2018 में किया गया था।
- इस कार्यक्रम में राजीव गाँधी खेल अभियान, शहरी खेल अवसंरचना योजना और राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज प्रणाली कार्यक्रम को शामिल किया गया था।
- खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत 5 लाख से 8 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।
- तात्या टोपे स्टेडियम भोपाल में मार्शल आर्ट अकादमी का निर्माण किया जा रहा है।
- साँची में बुद्ध जम्बूदीप पार्क तथा पर्यटक सुविधा केंद्र का निर्माण किया जायेगा।
- म.प्र. में 9 जनवरी 2021 से “धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2020” लागू हो गया है।
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 07 जनवरी 2021 से मंत्रियों के साथ “चाय पर चर्चा” की शुरुआत की
- इंदौर और रतलाम शहर के बाद, उज्जैन रेडियो फ्रीक्वेंसी स्मार्ट मीटर लगाने वाला म. प्र. का तीसरा शहर बन गया है तथा चौथा शहर महू बना है।
- म.प्र. में उचित मूल्य दुकान स्तर पर साल के प्रत्येक महीने में अन्न उत्सव मनाया जायेगा।
वीक – 3 वन लाइनर म.प्र. करंट अफेयर्स जनवरी 2021 डाउनलोड
- इस बार अन्न उत्सव (अंत्योदय अन्न योजना के अंतर्गत, 25 दिसंबर 2000 शुभारम्भ) 7 जनवरी को प्रत्येक जिले में मनाया गया।
- म. प्र. में जानापाव पहाड़ी को स्प्रिचुअल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए चुना गया है।
- भोपाल ट्रांसजेंडर के लिए पहचान पत्र जारी करने वाला देश का पहला शहर बन गया है।
- ‘अटल भू-जल योजना’ के अंतर्गत म. प्र. के 6 जिलों को पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर शामिल किया गया है।
- ‘अटल भू-जल योजना’ शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर 2019 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर किया।
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 11 जनवरी को प्रदेश-स्तरीय महिला जागरूकता अभियान “सम्मान” का शुभारम्भ किया। यह अभियान 11 से 26 जनवरी (15 दिवसीय) तक चलाया गया।
- “सम्मान” अभियान के दो नारे – “कुछ कहो, कुछ करो समझदारी से” और “असली हीरो” है तथा ‘गुड्डी’ इसका शुभंकर है जो न केवल अपनी सुरक्षा के लिए सजग है, अपितु दूसरों को भी सचेत करती है।
- आनंद कुमार शर्मा को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया।
- नर्मदा नदी का प्रदूषण मापने के लिए म. प्र. के 9 जिलों के 10 घाटों पर “रियल टाइम वाटर क़्वालिटी मॉनिटरिंग” स्टेशन लगाए जायेगें।
- मुख्य. शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में 500 करोड़ लागत की श्री महाकाल विकास योजना की मंजूरी प्रदान की।
- म. प्र. में 11 जनवरी से ‘दस्तक अभियान’ की शुरुआत की गयी है।
- ‘दस्तक अभियान’ में पांच वर्ष से छोटे बच्चों वाले परिवारों में स्वास्थ्य और पोषण सुविधाएँ पहुंचाई जाएगी।
- पूर्व विधायक श्याम होलानी का इंदौर में हृदयघात से निधन हो गया, वे देवास जिले की बागली विधानसभा से विधायक रहे।
- नवीन एवं नवकरणीय, पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग ने म. प्र.के मंदसौर जिले में 14 जनवरी 2021 को ‘ग्रामीण स्वच्छता एवं पेयजल अभियान’ तथा निशुल्क पुलिस भर्ती ट्रेनिंग कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
- उमंग किशोर हेल्पलाइन में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर 5 जिलों को सम्मानित किया गया है।
- प्रदेश में ‘उमंग’ का प्रारम्भ वर्ष 2017 में कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के विद्यार्थियों को जीवन कौशल शिक्षा प्रदान करने के लिए किया गया था।
- प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग और केरल राज्य के पर्यटन विभाग के बीच करार हुआ है।
- मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड ने “इंतजार आप का” नामक अभियान पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर शुरू किया है।
- म.प्र. संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित राष्ट्रीय कवि प्रदीप सम्मान 2020 से डॉ.शिवओम अम्बर को सम्मानित किया गया।
- वर्ष 2019 के राष्ट्रीय कवि प्रदीप सम्मान 2019 से विख्यात कवि डॉ. कुँवर बैचेन को सम्मानित किया जायेगा। इस सम्मान के तहत 2 लाख की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाती है।
- म. प्र. में 16 जनवरी 2021 से सिंगरौली जिले से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने का कार्य प्रारम्भ किया गया है। प्रदेश में 304 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन लगायी जाएगी।
- ‘आपदा को बदला अवसर में’ पुस्तिका का विमोचन शहडोल जिले से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया।
- मध्य भारत के पहले LNG स्टेशन का भोपाल जिले के बगरोदा औद्योगिक क्षेत्र में शुभारम्भ किया है।
- म. प्र. के सिंगरौली जिले को ‘आदर्श जिला’ बनाये जाने की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गयी।
- 17 जनवरी 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रीवा-केवड़िया एक्सप्रेस को रवाना किया।
- “स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी” को मध्यप्रदेश से जोड़ने वाली रीवा-केवड़िया एक्सप्रेस ट्रैन को रीवा जिले से चलाया गया है।
- सागर जिले ने प्रदेश में मनरेगा के तहत निर्माण कार्य शुरू करने और पूर्ण करने के मामले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
- इंटरनेशनल पैरा खिलाडी रजनी झा का सम्बन्ध केनोइंग स्पोर्ट्स से है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इन्हें एकलव्य और विक्रम अवार्ड से नवाजा जा चुका है।
- म.प्र. राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष का कार्यभार वन मंत्री कुंवर विजय शाह ने ग्रहण किया है
- “आपका संबल-आपकी सरकार” कार्यक्रम में संबल योजना के 10 हजार 285 हितग्राहियों को अनुग्रह सहायता राशि सिंगल क्लिक से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह वितरण किया।
- मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 05 मई 2020 को फिर से शुरू किया।
- ‘सुपर 500’ योजना – को संबल योजना में जोड़ा गया है जिसके तहत संबल परिवारों के ऐसे 5000 बच्चे जो 12वीं में सबसे ज्यादा नंबर लायेगें, उन्हें 3000 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में अलग से दिए जायेगें।
- केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बैतूल जिले के जामठी में भारत भर्ती शिक्षा समिति के प्राथमिक भवन, बायो गैस संयंत्र और कृषक प्रशिक्षण केंद्र का भूमि पूजन किया। इसका आयोजन भोपाल में किया गया।
- राष्ट्रीय कैनो मैराथन चैम्पियनशिप में वाटर स्पोर्ट्स कयाकिंग कैनोइंग अकादमी के खिलाडियों ने 11 पदक (6 स्वर्ण, 3 रजत व 2 कांस्य) जीते है।
- 18 जनवरी 2021 को केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोलर कुक प्रोजेक्ट का लोकार्पण बैतूल जिले के बाचा गांव में लोकार्पण किया।
- उज्जैन शहर में स्थित जीवाजी वेधशाला देश की पहली ऐसी वेधशाला बन गयी है जिसमें नक्षत्र वाटिका बनायीं गयी है जहाँ सूर्य व आठ ग्रहों के मॉडल बनाये गए है।
- 18 जनवरी 2021 से प्रतिभाशाली स्कूली विद्यार्थियों के लिए 14वीं विज्ञान मंथन यात्रा की शुरुआत की गयी।
- विज्ञान मंथन यात्रा की शुरुआत वर्ष 2007 में हुयी थी। इसकी शुरुआत उत्कृष्टता मिशन कार्यक्रम के तहत की गयी थी।
- ISSF (आईएसएसएफ) वर्ल्ड कप में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी मनीषा कीर एवं नीरू ढांडा भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेगी।
- 18वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन म.प्र. के भोपाल शहर में किया जा रहा है। इसका आयोजन तात्या टोपे नगर स्टेडियम में 25-27 जनवरी तक किया गया।
- जूनियर नेशनल फेडरेशन कप चैंपियनशिप में रतलाम की कृतज्ञा शर्मा प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। ये म.प्र.की सबसे कम उम्र की बालिका है।
- हरदा जिले में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं योजना’ लागू की जाएगी। अब तक ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं योजना’ (22 जनवरी 2015 से प्रारम्भ) म.प्र. के 44 जिलों में लागू है। हरदा जिले में लागू होने के बाद संख्या 45 जाएगी।
- ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं योजना’ के अंतर्गत ‘पंख (PANKH) अभियान’ का शुभारम्भ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस पर किया गया।
- ‘PANKH” की फुल्ल फॉर्म – P – Protection, A – Awareness, N – Nutrition, K – Knowledge, H – Health and Hygiene है।
- इस अभियान (Pankh Abhiyan) का उद्देश्य किशोरी बालिकाओं सुरक्षा, जागरूकता, पोषण, जानकारी, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जोड़ते हुए कई गतिविधियों के माध्यम से विकास सुनिश्चित करना है।
- शिवराज सिंह चौहान द्वारा 24 जनवरी को प्रदेश के विभिन्न जिलों के 503 नए आंगनवाड़ी केन्द्रो और 12 वन स्टॉप सेंटर्स का लोकार्पण करेंगे।
MP Current Affairs January 2021 – सप्ताह – 4
- मध्यप्रदेश राज्य ने गायब हुए लोगों (गायब लड़के-लड़कियों) का पता लगाने के लिए “ऑपरेशन मुस्कान” शुरू किया है।
- ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अभियान’ में सर्वाधिक सोलर पम्प स्थापित करने वाला मध्यप्रदेश प्रथम राज्य बन गया है। ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ का शुभारम्भ पी.एम. मोदी ने 20 जून 2020 को किया।
- कोविड के दौरान प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने के लिए म.प्र. 24 जिलों में 3224 सोलर पम्प को स्थापित कर देश में सर्वप्रथम स्थान पर रहा है।
- मुख्यमंत्री चौहान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव स्टेडियम ग्राऊंड में नेताजी की प्रतिमा का अनावरण किया।
- नीति आयोग द्वारा जारी “इनोवेशन इंडेक्स-2020” में म.प्र. को 13वां स्थान मिला है।
- प्रदेश के खण्डवा जिले में 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग की रेंज का निर्माण किया जायेगा।
- ‘हंडिया’ (जिला हरदा) को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जायेगा।
- म.प्र. में विप्रो समूह के सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सेंटर राजधानी भोपाल में खोला जायेगा।
- म.प्र. राज्य शासन ने खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मुख्य सचिव इक़बाल सिंह की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सलाहकार समिति “अनुश्रवण समिति” का गठन किया।
- म. प्र. के गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने दतिया जिले में दूसरे ‘सीमन स्टेशन’ (पहला भोपाल में) का लोकार्पण किया।
- ‘पोषण समृद्ध ग्राम से अन्नपूर्णा पंचायत’ तक कैलेंडर का विमोचन पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने किया।
- जबलपुर जिले की जेल बैरक को ‘प्रेरणा-स्थल’ के रूप में विकसित किया जायेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की जिस बैरक में ‘नेताजी सुभाष चाँद बोस दो बार बंदी रहे, वो हमारे लिए तीर्थ स्थल है। लोग यहाँ से देशभक्ति की प्रेरणा ले।
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 13 जून 2007 को केंद्रीय जेल जबलपुर का नामकरण ‘नेताजी सुभाष चाँद बोस‘ के नाम पर किया था।
- मध्यप्रदेश के 5 विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष पराक्रमपूर्ण तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘नेताजी सुभाष चाँद बोस पराक्रम पुरस्कार‘ से सम्मानित किया जायेगा। भारत सरकार ने ‘नेताजी सुभाष चाँद बोस‘ की जयंती (23 जनवरी) को ‘पराक्रम दिवस‘ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
- ‘सम्मान अभियान’ का समापन साइकल चलाकर मंत्री कमल पटेल द्वारा किया गया।
- मध्यप्रदेश सरकार के वर्तमान औद्योगिक नीति ढांचे पर नीतिगत शोध करने के उद्देश्य से म.प्र. औद्योगिक विकास निगम ने IIM Indore के साथ समझौता किया गया है।
- जबलपुर में जिओलॉजिकल पार्क, भेड़ाघाट को पर्यटन क्लस्टर के रूप में विकसित तथा साइंस सेंटर बनाया जायेगा।
- 25 जनवरी को म.प्र. में ‘लोक सेवा गारंटी कानून’ के 10 वर्ष सफलता पूर्वक पूरे हो गए है।
- प्रदेश में यातायात के नियमों के प्रति जागरूकता के लिए ‘अश्वमेध यज्ञ’ अभियान चलाया जायेगा।
- देश का पहला गौ अभ्यारण मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में है।
- मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जहाँ संग्रहालयों और स्मारकों में प्रवेश के लिए E-Ticketing व्यवस्था शुरू की गयी है।
- भारत सरकार द्वारा मध्य प्रदेश से पद्म भूषण पुरस्कार 2021 से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ‘ताई’ को सम्मानित किया गया।
- पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ‘ताई‘ देश की एकमात्र महिला सांसद है, जो एक ही पार्टी से, एक ही लोकसभा क्षेत्र से 8 बार चुनाव जीत चुकी है।
- ‘ताई’ सर्वप्रथम 1980 में इंदौर की महापौर चुनी गयी। उसके बाद ताई ने 1989, 1991 1996, 1998, 1999, 2004, 2009, और 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
- मध्यप्रदेश से साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य के लिए ‘कपिल तिवारी‘ को तथा कला के क्षेत्र में कार्य के लिए ‘भूरी बाई‘ को पदम् श्री अवॉर्ड से नवाजा गया है। भूरी बाई का सम्बन्ध म. प्र. के झाबुआ जिले से है।
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गणतंत्र दिवस के अवसर पांच दिवसीय जनजातीय और लोक कलाओं के छत्तीसवें राष्ट्रीय समारोह ‘लोकरंग’ का शुभारम्भ भोपाल में किया।
- म. प्र. से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार – 2021 अनुज जैन (हरदा) को शैक्षणिक क्षेत्र में और पलक शर्मा (इंदौर) अंतरराष्ट्रीय गोताखोर को दिया गया।
- गणतंत्र दिवस पर म.प्र. विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने लाल परेड मैदान भोपाल में आयोजित वाले मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज पहराया।
- रामेश्वर शर्मा लाल परेड मैदान भोपाल में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज पहराने वाले पहले प्रोटेम स्पीकर है।
- मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (गठन 27 अक्टूबर 1956) के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति के चयन के लिए समिति का पुर्नगठन शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में किया गया।
- म. प्र. में अमित तोमर ने पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा लॉन्च ई-व्हीकल योजना एवं अत्याधुनिक चार्जिंग स्टेशन का शुभारम्भ किया।
- मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने रीवा जिले के पहाड़िया गांव में 158.67 करोड़ रुपये की लागत के एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन इकाई के कम्पोस्ट प्लांट का लोकार्पण किया।
- 25 जनवरी को 18 वीं फेडरेशन कप जूनियर अंडर-20 राष्ट्रीय एथ्लेटिक्स चैंपियन शिप की शुरुआत भोपाल जिले के तात्या टोपे स्टेडियम की शुरुआत की गई।
- म.प्र. रोइंग अकादमी के मेहुल कृषनानी और खुशप्रीत कौर ने 24 जनवरी को भोपाल में आयोजित एशियन कॉन्टिनेंटल क्वालिफाइंग वर्चुअल इंडोर चैंपियनशिप में 2-2 स्वर्ण पदक जीते है।
- आयुष्मान भारत निरामय योजना में म.प्र. के इंदौर शहर ने सबसे अधिक आयुष्मान कार्ड बनाये है। म.प्र. में जनवरी 2021 तक आयुष्मान भारत निरामय योजना के अंतर्गत 2 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाये गए है।
- म. प्र. की प्रथम फसल ओपीडी का शुभारंभ हरदा जिले में किया गया है।
- ग्वालियर जिले में स्वछता अभियान के तहत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए 50 नए वाहन खरीदे है।
- प्रदेश में गणतंत्र दिवस पर हुए परेड में प्रथम पुरस्कार हॉक फाॅर्स को दिया गया।
- म. प्र. के भोपाल जिले में आयोजित 18 वीं फेडरेशन कप जूनियर अंडर-20 राष्ट्रीय एथ्लेटिक्स चैंपियन शिप में हरियाणा राज्य ओवरआल चैंपियन रहा।
- म. प्र. में सुपर-30 जैसा एक श्रमोदय स्कूल बनाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें बिना जाति और समुदाय के आधार पर सिर्फ श्रमिकों के बच्चो को शिक्षा दी जाएगी।
- उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने होशंगाबाद जिले के बाबई में श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय का लोकार्पण किया।
- मध्यप्रदेश के शहीद नायक दीपक सिंह को वीर चक्र से सम्मानित किया गया।
- ‘आहार अनुदान योजना-प्रभाव आकलन’ पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया।
- 30 जनवरी को सागर जिले में ऑटोमेटिक साँची डेयरी संयंत्र का शुभारम्भ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया।
- म. प्र. के पर्यटन विभाग ने पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के साथ “आसपास टूरिज्म” अभियान शुरू किया है।
- राष्ट्रीय महिला आयोग के 29वें स्थापना दिवस 31 जनवरी को म.प्र. के श्योपुर जिले की ‘नाजिरा खान’ को “कोविड वीमेन वॉरिअर” सम्मान से नवाजा जायेगा।
- मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री गौ-सेवा योजना के अंतर्गत 2409 गौ-शालाओं के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गयी?
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री राम माधव की पुस्तक “बिकॉज इंडिया कम्स फर्स्ट” का विमोचन किया।
- उपभोक्ताओं को शिकायतें दर्ज करने के लिए देश की पहली कम्पनी, म.प्र. मध्य विद्युत वितरण कम्पनी ने आर्टिफिशल इंटेलिजेंस पर आधारित वोइसबोट के द्वारा टेलीकॉलर की सुविधा की शुरुआत की। इस टेलीकॉलर को “निष्ठा” नाम दिया गया है।
- मध्यप्रदेश में बुजुर्गों के लिए पहला “सरकारी ओल्ड एज होम” भोपाल में बनाया जा रहा है।
- मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक व न्यायायिक राजधानी जबलपुर में नगर उद्यान स्थापित किया गया है।
- 31 जनवरी 2021 को मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ भोपाल से किया गया।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश डेली/साप्ताहिक करंट अफेयर्स
- मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स 10-11 मार्च 2022
- मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स 08-09 मार्च 2022
- 01-07 मार्च 2022 साप्ताहिक टॉप 15 मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स
- मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स 05-06 मार्च 2022 | MP Daily Current Affairs 05-06 March
आप म. प्र. जिलेबार महत्वपूर्ण जी.के. फैक्ट भी पढ़ सकते है– MP District Wise GK in Hindi
आप इन्हे भी जरूर पढ़े –
- मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स 10-11 मार्च 2022
- मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स 08-09 मार्च 2022
- 01-07 मार्च 2022 साप्ताहिक टॉप 15 मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स
- मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स 05-06 मार्च 2022 | MP Daily Current Affairs 05-06 March
- मध्यप्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर सिलेबस 2022 | MP Police SI Syllabus & Pattern
- मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स फरवरी 2022 | MP Current Affairs February 2022 in Hindi
Note: MP Current Affairs January 2021 Pdf File Password is – Edunama.Com
MP Current Affairs January 2021 pdf in Hindi | Download |
MP Current Affairs February 2021 pdf Hindi | Download |
MP Current Affairs March 2021 pdf Hindi | Download |
MP Current Affairs 2020 Pdf Download
आप MP Current Affairs 2021 के अन्य महीने की Pdf Download कर कर सकते है –
January – 2021 | February – 2021 | March – 2021 |
April – 2021 | May – 2021 | June – 2021 |
July – 2021 | August – 2021 | September – 2021 |
October – 2021 | November – 2021 | December – 2021 |
Sir please share the password of current affairs pdf
Edunama.Com Website par available pdf jo Password Protected hai. unko open karne ka password – Edunama.Com – hi hai. Exact Type- Edunama.Com