MP SPORTS AWARDS – आज आप मध्य प्रदेश के प्रमुख खेल पुरस्कार के बारे में विस्तार से जानेगें। मध्य प्रदेश के किस खेल पुरस्कार में कितनी पुरस्कार राशि दी जाती है एवं किस खेल में कौन से अवार्ड से सम्मानित किया जाता है.
मध्य प्रदेश के प्रमुख खेल पुरस्कार – MP SPORTS AWARDS
राज्य मे खिलाडि़यों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा पुरस्कारों का वितरण किया जाता है।
जिससे राज्य के युवाओं को खेल के प्रति उत्साहित किया जाए और वह अधिक से अधिक संख्या में खेलों में भाग ले। पुरस्कारों के संबंध में खेल एवं युवा कल्याण विभाग दिशा निर्देश जारी करता है।
मध्य प्रदेश के प्रमुख खेल पुरस्कारों की लिस्ट
म. प्र. खेल पुरस्कार | शुरुआत वर्ष | पुरस्कार राशि |
---|---|---|
विक्रम पुरस्कार | 1990 | 2 लाख |
विश्वामित्र पुरस्कार | 1994 | 2 लाख |
एकलव्य पुरस्कार | 1994 | 1 लाख |
म. प्र. लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड | 2002 | 2 लाख |
प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार | 2013 | 2 लाख |
विक्रम पुरस्कार :-
यह मध्यप्रदेश राज्य का सर्वोच्च खेल पुरस्कार है। इसमें में 2 लाख रूपये कर दी गई है। इसमें ब्लैजर, प्रतीक चिन्ह प्रमाण पत्र दिए जाते हैं।
यह राज्य के मूल निवासी उस खिलाड़ी को दिया जाता है। जिसने पिछले पाँच वर्षों में न्यूनतम दो वर्षों तक राष्ट्रीय- अन्तर्राष्ट्रीय स्पर्धा (सीनियर वर्ग) में भाग लिया हो तथा पदक प्राप्त किया हो। विक्रम अवार्ड एक वर्ष में अधिकतम 12 लोगों को दिया जाता है.
विश्वामित्र पुरस्कार :-
विश्वामित्र पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1994 में हुई. यह पुरस्कार उन खेल प्रशिक्षको को दिया जाता है। जिनके कम से कम दो खिलाडि़यों ने राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लिया हो और उन्होने पिछले पाँच वर्षों में न्यूनतम दो बार कम से कम दो स्वर्ण या 4 रजत पदक या 6 कॉस्य पदक प्राप्त किये हो।
इसमें राशि प्रारंभ में 20 हजार तथा वर्तमान में 200000 रुपये की नगद राशि और ब्लेजर, टाई, प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र आदि दिये जाते हैं। यह अवार्ड एक वर्ष में अधिकतम 3 व्यक्तियों को दिया जाता है.
Read More –
- MP Rajya Ke Pratik Chinha || मध्य प्रदेश के राजकीय प्रतीक
- मध्य प्रदेश के प्रमुख स्टेडियम और खेल संस्थाएं
एकलव्य पुरस्कार :-
एकलव्य अवार्ड राज्य के उस मूल निवासी खिलाड़ी के लिये दिया जाता है। जिसकी आयु 19 वर्ष से कम हो और जिसने पाँच वर्ष में कम से कम दो वर्षों तक किसी भी राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लिया हो. इस पुरस्कार में 1 लाख रुपये की राशि के साथ ब्लेजर, प्रतीक चिन्ह, और प्रमाण पत्र दिया जाता है। यह अवार्ड एक वर्ष में अधिकतम 15 लोगों को दिया जाता है.
म.प्र. लाइफटाइम अचिवमेंट अवार्ड :-
कैप्टन रूप सिंह लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार हॉकी खिलाड़ी रूपसिंह के नाम पर किसी भी विधा के सेवा निवृत खिलाडी को प्रदान किया जाता है. इसमें 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है। इसकी शुरुआत 2002 में हुई थी. इन्हीं के नाम रूपसिंह स्टेडियम ग्वालियर में स्थापित किया गया है।
म.प्र. में अन्य खिलाडि़यों को दिये जाने वाली राशि
राज्य स्तरीय स्पर्धा में 19 वर्ष से कम आयु के खिलाडियों को स्पर्धा जीतने पर 2 हजार रूपये और दलीय स्पर्धा जीतने पर प्रत्येक सदस्य को 500 रूपये दिये जाते हैं।
अन्तराष्ट्रीय स्पर्धा में पदक विजेता राज्य-खिलाड़ी को सम्माननिधि प्रदान की जाती है।
अन्तर्राष्ट्रीय पदक विजेताओं को दिये जाने वाले पुरस्कार
यह पुरस्कार उस खिलाड़ी को दिया जाता है। जिसने सीनियर या जूनियर वर्ग की अन्तर्राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लिया हो।
सीनियर वर्ग में स्वर्ण जीतने पर 2 लाख, रजत पर 1.5 लाख और कांस्य पर 1 लाख की राशि प्रदान की जाती है।
जूनियर वर्ग को यह राशि क्रमश: 1 लाख, 75 हजार और 50 हजार रूपये है।
प्रभाष जोशी पुरस्कार :-
इस पुरस्कार की स्थापना 2013 में की गई थी. यह मलखम्ब खेल के खिलाडियों को दिया जाता है। यह पुरस्कार एक वर्ष में अधिकतम 1 व्यक्ति को प्रदान किया जाता है. प्रथम प्रभाष जोशी पुरस्कार वर्ष 2013 में अजय वक्तारिया को दिया गया था. दूसरा 2014 मे यशोदा भदारिया को, 2015 का हर्ष यादव (उज्जैन) को दिया गया तथा 2016 का चन्द्रशेखर चौहान(उज्जैन) को दिया गया। 2018 के लिए टीवी पत्रकार रवीश कुमार को प्रदान किया गया. वर्ष 2020 में यह पुरस्कार सुश्री वैष्णवी कहार (उज्जैन) को मलखम्ब खेल के लिए दिया गया.
मध्य प्रदेश सरकार का मिशन ओलंपिक 2020
मिशन ओलंपिक योजना में तीन प्रमुख खेलों को शामिल किया गया है:-
वाटर स्पोर्टस, मार्शल आर्ट, शूटिंग आदि ।
योजना की शुरूआत करने और ‘मलखंभ’ को राजकीय खेल घोषित करने का निर्णय 10 अप्रेल 2013 को लिया गया था।
मध्य प्रदेश में प्रमुख खेल संस्थाओं को दिया जाने वाला अनुदान
1. जिला स्तर पर अतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु 50 हजार रूपये की राशि
2. राज्य स्तर पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन हेतु 1 लाख रूपये
3. राज्य स्तर पर अतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये 2 लाख रूपये
MP GK in Hindi – SPORT-AWARDS-IN-MP
- मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स फरवरी 2023 | MP Current Affairs MCQ
- मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स जनवरी 2023 | MP Current Affairs MCQ
- MP Current Affairs 2022 Pdf in Hindi | मध्यप्रदेश समसामयिकी 2022
- MP Current Affairs December 2022 Pdf in Hindi | दिसम्बर 2022 करंट अफेयर्स MCQ
- MP Current Affairs 16-30 November 2022 | म. प्र. करंट अफेयर्स 16 से 30 नवंबर 2022 तक
- मध्य प्रदेश के प्रमुख लोक नृत्य | MP ke Lok Nritya in hindi
Recent Posts
- CPCT क्या है? सीपीसीटी की तैयारी कैसे करें,आवेदन, योग्यता, सिलेबस, स्कोरकार्ड
- MP Police Constable Old Paper 2023 Download Pdf in Hindi
- मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स फरवरी 2023 | MP Current Affairs MCQ
- मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स जनवरी 2023 | MP Current Affairs MCQ