समासोक्ति अलंकार की परिभाषा, प्रमुख उदाहरण
समासोक्ति अलंकार किसे कहते है?
परिभाषा – 1. जहाँ उपमेय का वर्णन इस प्रकार किया जाये की उसमें अप्रस्तुत का ज्ञान भी हो, या व्यंजना से अप्रस्तुत की अभिव्यक्ति हो तब वहां समासोक्ति अलंकार होता है। या जब प्रस्तुत द्वारा अप्रस्तुत का बोध कराया जाता है तब समासोक्ति अलंकार होता है, किन्तु यहाँ प्रस्तुत की प्रधानता होती है। समासोक्ति, अन्योक्ति का उल्टा होता है. अथवा
परिभाषा – 2. ‘अप्रस्तुत हो, प्रस्तुत से व्यक्त’ अर्थात जहाँ पर कार्य, लिंग या विशेषण की समानता के कारण प्रस्तुत के कथन में अप्रस्तुत के व्यवहार का समापन हो, वहां समासोक्ति अलंकार होता है. अथवा
परिभाषा – 3. समासोक्ति का अर्थ है – समास (संक्षेप) + उक्ति (कथन) अर्थात ‘संक्षेप में कथन’| जहाँ वाच्यार्थ के साथ-साथ व्यंग्यार्थ भी निकलता है परन्तु प्रधानता वाच्यार्थ की ही होती है, वहां समासोक्ति अलंकार होता है। (प्रस्तुत के वर्णन में समान अर्थ सूचक विशेषणों के द्वारा)
उदाहरण – कुमुदिनि प्रमोदित भाई सांस, कलानिधि जाये।
व्याख्या – उपर्युक्त उदाहरण में शाम को जिस प्रकार चंन्द्रमा के उदय होने से कुमुदिनि के खिलने की बात (प्रस्तुत) के माध्यम से किसी नई नवेली दुल्हन को अपने (कलाओं के निधि) प्रियतम के शाम को घर आने (अप्रस्तुत) पर खिल उठना (प्रसन्न होना) का बोध से कराया गया है।
समासोक्ति अलंकार के उदाहरण –
1. नहि पराग नहि मधुर मधु, नहि विकास यहि काल. अली कली ही सों बंध्यो, आगे कौन हवाल | यहाँ प्रस्तुत अर्थ है - जयसिंह अप्रस्तुत अर्थ है - अलि, पराग, मधु।
2. वन-वन उपवन, छाया उन्मन-उन्मन गुंजन, नव वय के अलियों का गुंजन | यहाँ प्रस्तुत अर्थ है - भ्रमरों का। अप्रस्तुत अर्थ है - नवयुवक कवियों का।
3. सहृदय जन के जो कंठ का हार होता, मुदित मधुकरी का जीवनाधार होता | वह कुसुम रंगीला धूल में जा पड़ा है, नियति! नियम तेरा भी बड़ा ही कड़ा है || यहाँ प्रस्तुत अर्थ है - फूल टूटकर गिरना। अप्रस्तुत अर्थ है - किसी युवा की अकाल मृत्यु होना।
4. मिलहु सखी हम तहवाँ जाहीं, जहाँ जाइ पुनि आउब नाहीं| सात समुद्र पार वह देसा, कित रे मिलन कित आब संदेसा || यहाँ प्रस्तुत अर्थ है - पद्मावती के ससुराल जाने का वर्णन। अप्रस्तुत अर्थ है - किसी मानव के परलोक जाने का।
5. सो दिल्ली अस निबहुर देसू, कोई न बहुरा, कहइ संदेसू | जो गवनै, सो तहाँ कर होई जो आवै, किछु जान न सोई || यहाँ प्रस्तुत अर्थ है - दिल्ली अप्रस्तुत अर्थ है - परलोक
6. स्वारथ सुकृत न श्रमु बृथा, देहि बिहंग विचारि। बाज, पराए पानि परि, पच्छीनु न मारि || यहाँ बाज पक्षियों को मारने के बहाने से राज जयसिंह को समझाया गया कि वो हिन्दुओं का नर संहार न करे।
7. सिंधु-सेज पर धरा-वधु तनिक संकुचित बैठी सी। यहाँ प्रस्तुत अर्थ है - धरा वधु। अप्रस्तुत अर्थ है - नायिका
8. को छुट्यो इहि जाल परि, कत कुरंग अकुलात। ज्यों-ज्यों सुरझि भज्यो चहत, त्यों-त्यों उरझत जात।।
अन्योक्ति और समासोक्ति अलंकार में अन्तर
आइये अन्योक्ति और समासोक्ति अलंकार में अंतर को इन उदाहरणों से समझते है –
अन्योक्ति अलंकार | समासोक्ति अलंकार |
---|---|
उदाहरण – नहि पराग नहि मधुर मधु, नहि विकास यहि काल, अली कली ही सों बंध्यो, आगे कौन हवाल | | उदाहरण – सहृदय जन के जो कंठ का हार होता, मुदित मधुकरी का जीवनाधार होता | वह कुसुम रंगीला धूल में जा पड़ा है, नियति! नियम तेरा भी बड़ा ही कड़ा है || |
अप्रस्तुत – कली और भौरें का वर्णन प्रस्तुत – राजा जयसिंह और उनकी नवोढ़ा पत्नी की ओर संकेत। | प्रस्तुत – फूल का टूट कर गिरना। अप्रस्तुत – किसी युवा की अकाल काल मृत्यु होना। |
ये भी पढ़ें – अलंकार की परिभाषा, भेद, 50 उदाहरण सहित | Alankar in Hindi
- मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग,आयुक्त का कार्यकाल,सेवा शर्तें,गठन एवं संरचना, कार्यमध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग – भारत के सभी राज्यों में ‘स्थानीय सरकार’ अर्थात् निचले स्तर पर लोकतंत्र की स्थापना हेतु ‘राज्य निर्वाचन आयोग’ की व्यवस्था …
- भारत का निर्वाचन आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त, कार्य व शक्तियॉं, सेवा शर्तेंभारत का निर्वाचन आयोग – निर्वाचन आयोग एक स्थाई व स्वतंत्र (संवैधानिक निकाय) है जिसका वर्णन संविधान के भाग-15 के अनुच्छेद 324 से 329 में किया गया है। निर्वाचन आयोग …
- MP CPCT Result 2023 – एमपी CPCT Result यहाँ देखें लिंक cpct.mp.gov.inMP CPCT Result 2023: हाल ही में MAP_IT द्वारा MP CPCT 2023 Result की घोषणा की गई है। इस लेख के माध्यम से आपको बताया गया है कि कैसे और …
- भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में Junior Executives के 496 पदों पर भर्ती निकली, योग्यता बीएससीAAI Junior Executives Recruitment 2023: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण(AAI) की ओर से Junior Executives के पदों पर भर्ती के लिए आज यानी 01 नवंबर 2023 से आवेदन आमंत्रित किये गये है. …
- Central Bank of India SO Recruitment 2023: CBI में कई पदों पर बम्पर भर्ती, जल्दी आवेदन करेंCentral Bank of India SO Recruitment 2023: अगर आप भी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे है तो आपके लिए गुड न्यूज़ है. Central Bank of India मे …
- NHM MP CHO Recruitment 2023: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 980 पदों के लिए भर्तीNHM MP CHO Recruitment 2023: हेल्थ विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए खुश खबरी है आपको बता दे कि – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश …