MP Current Affairs Today: मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स टुडे 03-04 फरवरी 2022. MP Daily Current Affairs में आज आप 03-04 February 2022 के सभी महत्वपूर्ण MP GK Current Affairs 2022
प्रश्न – मध्यप्रदेश के किस जिले में भारत का पहला भूवैज्ञानिक पार्क (Geological Park) बनाया जायेगा?
(1) भोपाल
(2) जबलपुर
(3) ग्वालियर
(4) श्योपुर
उत्तर – (2) जबलपुर
भारत का पहला भूवैज्ञानिक पार्क (Geological Park) मध्यप्रदेश के जबलपुर के लम्हेटा में बनाया जायेगा. जबलपुर का लम्हेटा भूगर्भीय द्रष्टि से विश्व के प्रमुख स्थानों में से एक है, यहाँ वर्ष 1928 में विलियम हेनरी स्लीमैन ने डायनासोर के जीवाश्म के साक्ष्य खोजे थे. यूनेस्को द्वारा लम्हेटा को भू-विरासत स्थल (Geo Heritage Site) की सूची में भी शामिल किया है.
प्रश्न – केन-बेतवा लिंक परियोजना किन दो राज्यों की संयुक्त परियोजना है?
(1) मध्यप्रदेश – उत्तरप्रदेश
(2) मध्यप्रदेश – छत्तीसगढ़
(3) मध्यप्रदेश – गुजरात
(4) उत्तरप्रदेश – राजस्थान
उत्तर – (1) मध्यप्रदेश – उत्तरप्रदेश
केन-बेतवा लिंक परियोजना मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की संयुक्त परियोजना है.
प्रश्न – चित्र भारतीय राष्ट्रीय लघु फिल्म समारोह प्रदेश के किस जिले में आयोजित किया जायेगा?
(1) जबलपुर
(2) इंदौर
(3) भोपाल
(4) रतलाम
उत्तर – (3) भोपाल
मध्यप्रदेश के भोपाल में 25 से 27 मार्च 2022 तक चित्र भारतीय राष्ट्रीय लघु फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जायेगा.
प्रश्न – विश्व वेटलैंड दिवस कब मनाया जाता है?
(1) 31 जनवरी
(2) 02 फरवरी
(3) 03 फरवरी
(4) 04 फरवरी
उत्तर – (2) 02 फरवरी
पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) द्वारा 2 फरवरी को राष्ट्रीय हरित कोर योजना के माध्यम से भोपाल में विश्व वेटलैंड दिवस मनाया. यह भोपाल में स्थित एक स्वशासी संस्था है जिसकी स्थापना वर्ष 1981 में की गई थी.
प्रश्न – हाल ही में प्रदेश में कहाँ 56 स्थानों पर 9वीं से 12वीं शताब्दी ईस्वी में निर्मित प्रतिमाएं और मंदिर मिले है?
(1) भोपाल में
(2) सागर में
(3) मंदसौर में
(4) शिवपुरी में
उत्तर – (2) सागर में
मध्यप्रदेश के सागर जिले के रहली-देवरी में 60 किमी. के क्षेत्र में 56 जगहों पर 9वीं से 12वीं शताब्दी ईस्वी में निर्मित प्रतिमाएं और मंदिरों के अवशेष मिले है. जिनकी खोज डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविध्यालय के प्राचीन इतिहास के शोधकर्ता गोविन्द सिंह दांगी ने की.
प्रश्न – मध्यप्रदेश के किस जिले में पहले सांची स्मार्ट मिल्क पार्लर का शुभारंभ किया गया?
(1) देवास
(2) नीमच
(3) मंदसौर
(4) टीकमगढ़
उत्तर – (3) मंदसौर
मंदसौर जिले में मध्यप्रदेश के पहले सांची स्मार्ट मिल्क पार्लर की शुरुआत की गई.
प्रश्न – म. प्र. के होशंगाबाद जिले में स्थित नगर पंचायत बाबई का नाम परिवर्तित करके क्या रखा गया है?
(1) माखन नगर
(2) स्वराज नगर
(3) कुंडेश्वर
(4) नर्मदापुरम
उत्तर – (1) माखन नगर
माखनलाल चतुर्वेदी की जन्मस्थली बाबई का नाम बदलकर ‘माखन नगर’ कर दिया गया है. भारत के सुप्रसिद्ध साहित्यकार माखनलाल चतुर्वेदी का जन्म 04 अप्रैल 1888 को होशंगाबाद जिले के बाबई ग्राम में हुआ था.
प्रश्न – म. प्र. की किस विद्युत वितरण कंपनी को डिजिटल लेनदेन में देश में प्रथम स्थान मिला है?
(1) पूर्व क्षेत्र
(2) पश्चिम क्षेत्र
(3) मध्य क्षेत्र
(4) कोई नहीं
उत्तर – (1) पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी
म. प्र. की पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर ने डिजिटल लेनदेन में देश में प्रथम स्थान हासिल किया है.
प्रश्न – चिकित्सा पाठ्यक्रम को हिंदी में पढ़ाने वाला देश का प्रथम राज्य कौन सा होगा?
(1) उत्तरप्रदेश
(2) गुजरात
(3) महाराष्ट्र
(4) मध्यप्रदेश
उत्तर – (4) मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य होगा जो चिकित्सा पाठ्यक्रम को हिंदी में भी पढ़ायेगा. इसकी शुरुआत भोपाल से की जाएगी.
प्रश्न – मध्यप्रदेश में कहाँ देश का तीसरा ‘डिफेन्स कोरिडोर’ बनाया जायेगा?
(1) मालवा
(2) बुंदेलखंड
(3) बघेलखंड
(4) चम्बल
उत्तर – (4) चम्बल
यह भी पढ़ें – मध्यप्रदेश Today / MP Weekly Current Affairs / मासिक करंट अफेयर्स डाउनलोड पीडीऍफ़
- मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स फरवरी 2023 | MP Current Affairs MCQ
- मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स जनवरी 2023 | MP Current Affairs MCQ
- MP Current Affairs 2022 Pdf in Hindi | मध्यप्रदेश समसामयिकी 2022
- MP Current Affairs December 2022 Pdf in Hindi | दिसम्बर 2022 करंट अफेयर्स MCQ
MP Current Affairs 2021 Pdf in Hindi Free Download कर सकते है –
January – 2021 | February – 2021 | March – 2021 |
April – 2021 | May – 2021 | June – 2021 |
July – 2021 | August – 2021 | September – 2021 |
October – 2021 | November – 2021 | December – 2021 |