टॉप मध्यप्रदेश साप्ताहिक करंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 15 जुलाई से 21 जुलाई 2021

मध्यप्रदेश साप्ताहिक करंट अफेयर्स: Top MP Weekly Current Affairs From 15 July to 21 July 2021 in Hindi. MP Current Affairs 2021 Download Pdf

मध्यप्रदेश साप्ताहिक करंट अफेयर्स 2021

मध्यप्रदेश साप्ताहिक करंट अफेयर्स : MP Weekly Current Affairs 15 July to 21 July 2021

  • नर्मदा नदी की बहती धारा पर पहला फ्लोटिंग म्यूजिकल फाउंटेन खंडवा जिले में (ओंमकारेश्वर) बनाया जा रहा है।
  • साँची (रायसेन) को मध्यप्रदेश का पहला और देश का दूसरा शहर पूरी तरह से सोलर सिटी बनाया जायेगा।
  • हाल ही में कस्टम प्रोसेसिंग केंद्र स्थापित करने की योजना लागू करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है।
  • ग्रामीण युवाओं रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से प्रदेश में 250 कस्टम प्रोसेसिंग केन्द्र स्थापित किये जाएंगे .
  • मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की 12 इकाइयों को वर्ष 2021 के लिए प्रसिद्ध संस्था ‘ट्रिप ऐडवाइजर’ अमेरिका के द्वारा अवार्ड दिया गया।
  • म. प्र. के ग्वालियर शहर में स्थित तानसेन रेसीडेंसी को ट्रिप एडवाइजर्स ट्रैवलर च्वॉइस कैटेगिरी का “बेस्ट ऑफ द बेस्ट” अवॉर्ड 2021 विश्व विख्यात पर्यटक मार्गदर्शी संस्था ‘’ट्रिप एडवाइजर’’ अमेरिका के द्वारा दिया गया है।
  • आरटीआई के तहत ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम लागू करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है।
  • पहला राजकीय होटल प्रबंधन संस्थान म. प्र. के जबलपुर में खोला जायेगा।
  • ग्वालियर से पुणे, ग्वालियर से जबलपुर एवं जबलपुर से सूरत के लिए स्पाइसजेट विमान सेवा का वर्चुअल शुभारम्भ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिराजदित्य सिंधिया ने किया।
  • हाल ही में 16 जुलाई को ताप्ती जन्मोत्सव मनाया गया।
  • लेबनान देश के नागरिकों को मध्यप्रदेश पर्यटन भ्रमण के लिए आकर्षित करने के उद्देश्य से बैरूत स्थित भारतीय दूतावास द्वारा ‘इनक्रेडिबल इंडिया-योर फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन-मध्यप्रदेश’ विषय पर ऑनलाइन वेबिनार आयोजित किया गया।
  • हाल ही में मंत्री गोपाल भार्गव ने निवाड़ी जिले में दस्तक अभियान की शुरुआत की .

MP Current Affairs 2021

  • शिवराज सिंह चौहान ने म. प्र. के बुरहानपुर जिले में “मास्क अप बुरहानपुर” अभियान का शुभारंभ किया .
  • हाल ही में CEDMAP एवं इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के बीच MSME क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये .
  • बुरहानपुर जिले में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ‘आत्मनिर्भर रोडमैप 2023’ संबंधी पुस्तिका का विमोचन किया है.
  • टोक्यो ओलम्पिक गेम्स में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधत्व करने वाले मध्यप्रदेश के विवेक सागर का सम्बन्ध होशंगाबाद (नर्मदापुरम) जिले से है .
  • हाल ही में रमेश मैंदोला को मध्यप्रदेश ओलम्पिक संघ का अध्यक्ष बनाया गया है?
  • विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में म. प्र. शूटिंग अकादमी के खिलाडी मित कुमार भारतीय टीम का प्रतिनिधत्व करेंगे, इनका सम्बन्ध प्रदेश के जबलपुर जिले से है.
  • हाल ही में भोपाल जिले की रिया जैन को US President Award से सम्मानित किया गया है.
  • मध्यप्रदेश जलाशयों की जल भण्डारण क्षमता की पुनर्स्थापना करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
  • बुरहानपुर में 300 करोड़ की टेक्सटाइल परियोजना स्थापित की जाएगी।
  • म. प्र. में वर्ष 2021 से खेल पुरस्कारों में खिलाड़ियों को मिलने वाली पुरस्कार राशि में बढ़ोत्तरी करके दोगुना कर दिया है।
  • म. प्र. में वर्ष 2021 से एकलव्य पुरस्कार के लिए एक लाख रूपये तथा विक्रम, विश्वमित्र, स्व.श्री प्रभाष जोशी पुरस्कार तथा लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए दो-दो लाख रूपये प्रदान दिए जाएगें .
  • हाल ही में यूनेस्को द्वारा म. प्र. के ग्वालियर एवं ओरछा नगरों को “हिस्टोरिक अर्बन लैण्डस्केप” परियोजना में शामिल किया गया है।
  • म. प्र. में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रिस्पोन्सिबिल टूरिज्म’, ग्रामीण पर्यटन, ’महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन’, बफर में सफर, नाइट सफारी, ‘वेलनेस एण्ड माइंडफुल टूरिज्म, युवा साहसिक पर्यटन आदि अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें – डेली / MP Weekly Current Affairs / मासिक करंट अफेयर्स डाउनलोड पीडीऍफ़

MP Weekly Current Affairs in Hindi: 15 July to 21 July 2021 Download Pdf

डाउनलोड टॉप म. प्र. साप्ताहिक करंट अफेयर्स 15 जुलाई से 21 जुलाई 2021

Leave a Comment

error: