MP Current affairs September 2022: अगर आप मध्यप्रदेश की किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो आज हम लाएं है आपके लिए मोस्ट इम्पोर्टेन्ट मध्यप्रदेश सितम्बर 2022 के करंट अफेयर्स क्विज। इस लेख में कम्पटीशन एग्जाम में आने वाले अत्यधिक महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को शामिल किया गया है. सितम्बर 2022 मासिक करंट अफेयर्स की क्विज के साथ Pdf भी डाउनलोड कर सकते है नीचे उपलब्ध है –
MP Current Affairs September 2022
प्रश्न – 1. मध्यप्रदेश का पहला जी.आई.एस. अति उच्च-दाब सब स्टेशन किस जिले में बना है?
उत्तर – इंदौर
व्याख्या – इंदौर शहर में प्रदेश का पहला G.I.S. (गैस इंसुलिटेड स्विच गियर सब स्टेशन) बनाया गया है. 35 करोड़ 50 लाख लागत से निर्मित इस सब स्टेशन की क्षमता 50 एम.बी. ए. है.
प्रश्न – 2. देश का पहला क्षेत्रीय राष्ट्रीय रोग नियंत्रण सेंटर कहाँ बन रहा है?
उत्तर – भोपाल
व्याख्या – राजधानी भोपाल में देश का पहला क्षेत्रीय राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र की स्थापना की जा रही है.
प्रश्न – 3. देश की दूसरी फिनटेक सिटी प्रदेश के किस शहर को बनाया जा रहा है?
उत्तर – इंदौर
व्याख्या – मुंबई के बाद मध्यप्रदेश के इंदौर शहर को देश की दूसरी ‘फिनटेक सिटी’ बनाया जा रहा है. इससे फाइनेंस से जुड़े स्टार्ट को बढावा मिलेगा. प्रदेश में तेजी से स्टार्टअप की संख्या बड़ रही है. इसे और बढ़ावा देने के लिए 13 मई को स्टार्ट अप policy लॉन्च की गई.
प्रश्न – 4. ‘हरा भरा मध्यप्रदेश’ अभियान का शुभारंभ किसने किया?
उत्तर – शिवराज सिंह चौहान
व्याख्या – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘हरा भरा मध्यप्रदेश’ अभियान का शुभारम्भ किया. इस अभियान के तहत नरेन्द्र मोदी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और गाँधी जयंती पर 25-25 लाख पौधे लगाये जायेंगे. प्रदेश में राजधानी से ग्राम पंचायत तक 75 लाख पौधों का रोपण किया जायेगा.
प्रश्न – 5. थाईलैंड के पटाया में आयोजित ISTF World Soft Tennis इंटरनेशनल चैंपियनशिप में आध्या तिवारी ने कितने पदक हासिल किये?
उत्तर – 5 पदक
व्याख्या – नर्मदापुरम की आध्या तिवारी ने आईएसटीएफ वर्ल्ड सॉफ्ट टेनिस इंटरनेशनल चैंपियनशिप में अलग-अलग केटेगरी में स्वर्ण पदक सहित 5 मैडल जीते.
प्रश्न – 6. सितम्बर 2022 में किस राष्ट्रीय उद्यान में 7 दिवसीय ‘हाथी महोत्सव’ का आयोजन किया गया?
उत्तर – बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान
व्याख्या – बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में 7 दिवसीय ‘हाथी महोत्सव’ का आयोजन किया गया.
प्रश्न – 7. मध्यप्रदेश सरकार ने किस आयोग के गठन का अनुसमर्थन किया है?
उत्तर – योग आयोग
व्याख्या – मध्यप्रदेश सरकार ने नागरिकों को स्वस्थ जीवन शैली और निरोग रहने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश योग आयोग का अनुसमर्थन किया है. इसका संचालन महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान द्वारा किया जायेगा.
प्रश्न – 8. खिलाडी प्रियांशु राजावत का सम्बन्ध किस खेल से है?
उत्तर – बैडमिंटन
व्याख्या – धार जिले के प्रियांशु राजावत बैडमिंटन के खिलाडी है. प्रियांशु राजावत ने थॉमस कप में स्वर्ण पदक जीता है. मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इनको 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी.
प्रश्न – 9. नागरिक उड्डयन (civil aviation) में प्रशिक्षण देने वाला देश का पहला शैक्षणिक संस्थान कौन सा होगा?
उत्तर – माधव प्रौद्योगिकी और विज्ञान संस्थान (एमआईटीएस) ग्वालियर
व्याख्या – माधव इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (MITS) में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सिविल एविशन की ट्रेनिंग दी जाएगी. MITS सिविल एविएशन की ट्रेनिंग देने वाला देश का पहला शैक्षणिक बनेगा. इसके लिए उड्डयन संगठन ICAO और MITS के बीच एमओयू साइन हुआ है.
प्रश्न – 10. भोपाल को साइबर क्राइम इन्वेस्टीगेशन में देश में कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर – दूसरा
व्याख्या – साइबर क्राइम इन्वेस्टीगेशन के सम्बन्ध में देश में साइबर क्राइम भोपाल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है.
प्रश्न – 11. मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा इंटरनेशनल सेंटर फॉर रिस्पांसिबल टूरिज्म पर एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन कहाँ किया गया?
उत्तर – ग्वालियर
व्याख्या – 30 अगस्त से 10 सितम्बर 2022 तक मध्यप्रदेश के ग्वालियर में मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा इंटरनेशनल सेंटर फॉर रिस्पांसिबल टूरिज्म पर एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस आयोजन में IRCTC द्वारा ग्रामीण पर्यटन का अवलोकन किया गया.
प्रश्न – 12. मध्य प्रदेश की पहली साइकोलॉजी लैब कहां पर स्थापित है?
उत्तर – भोपाल
व्याख्या – मध्य प्रदेश की पहली साइकोलॉजी लैब भोपाल मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाई गयी. इस लैब में टूलकिट के माध्यम से काउंसलिंग की जाती है. इन टूलकिट के जरिये पर्सनालिटी टेस्ट, इंटरेस्ट टेस्ट, Aptitude test, Depression test, development test आदि टेस्ट किये जाते है
प्रश्न–13. हाल ही में मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान 2013-14 से किसे पुरस्कृत किया गया है?
उत्तर – अलका याग्निक
व्याख्या – मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार से अलका याग्निक को सम्मानित किया गया है इस पुरस्कार की शुरुआत बस 1984 में हुई थी इस पुरस्कार में ₹500000 की राशि दी जाती है.
प्रश्न-14. राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022 से सम्मानित करने के लिए मध्यप्रदेश से निम्न में से किसे चुना?
उत्तर – मध्यप्रदेश राज्य से ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022’ से शिक्षक नीरज सक्सेना और ओमप्रकाश पाटीदार को सम्मानित किया गया।
प्रश्न-15. स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड 2021 से मध्यप्रदेश के किस पुलिस अफसर को सम्मानित किया गया?
उत्तर – एसपी प्रदीप शर्मा, एडीजी को, आरएपीटीसी डॉक्टर वरुण कपूर और एडीजी स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो चंचल शेखर को अवार्ड दिया गया।
प्रश्न-16. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2021-22 में मध्य प्रदेश ने देश में कौनसा स्थान हासिल किया है?
उत्तर – पहला
व्याख्या – प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश को लगातार चौथी बार देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की शुरुआत 1 जनवरी 2017 से हुई. इस योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं (जननी) और उसके बच्चों बच्चों की देखभाल के उद्देश्य से ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है.
प्रश्न-17. देश में मध्य प्रदेश के किस नगर निगम ने पीएम स्वनिधि योजना में पहला स्थान प्राप्त किया है?
उत्तर – ग्वालियर
व्याख्या – पीएम निधि योजना के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के नगर निगम ने प्रथम स्थान हासिल किया है. इस योजना की शुरुआत 1 जून 2020 को हुई थी इस योजना के अंतर्गत रेहड़ी पटरी वालों को लोन दिया जाता है.
मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स 01 से 15 अक्टूबर 2022 Pdf in Hindi |
म. प्र. करंट अफेयर्स 16 से 31 अक्टूबर 2022 Part – 2 |
MP Current Affairs 01 se 15 November 2022 Pdf Free Download |
म. प्र. करंट अफेयर्स 16 से 30 नवंबर 2022 तक पीडीएफ डाउनलोड |
प्रश्न-18. प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में देश में मध्य प्रदेश ने कौनसा स्थान हासिल किया है?
उत्तर – प्रथम
व्याख्या – प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है.
प्रश्न-19. मध्य प्रदेश का पहला पर्यटन थाना कहां पर खोला जाएगा?
उत्तर – उज्जैन
व्याख्या – महाकाल पर्यटन थाना के नाम से मध्य प्रदेश के उज्जैन में पर्यटन थाना खोला जाएगा। इसमें 125 पुलिस कर्मी तैनात होंगे। यह पुलिसकर्मी मंदिर के अंदर व बाहर रामघाट तक की संपूर्ण सुरक्षा करेंगे तथा धार्मिक नगरी के महत्व को प्रोत्साहित करने की दिशा में काम करेंगे इसीलिए इसे पर्यटन पुलिस थाना कहा जाएगा
प्रश्न-20. मध्य प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय कौनसा बन गया है जिसमें ‘जिम इंस्ट्रक्टर का पाठ्यक्रम’ शुरू किया गया है?
उत्तर – रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय
व्याख्या – रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है जिसमें जिम इंस्ट्रक्टर का डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किया गया है.
September 2022 MP Current Affairs
प्रश्न-21. टर्की में आयोजित वर्ल्ड जूनियर पॉवर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में ग्वालियर जिले के कौशल झा ने कौन सा पदक जीता?
उत्तर – गोल्ड मेडल
व्याख्या – मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के पलायछा गांव के कौशल जाने जूनियर वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय तिरंगा फहराया। कौशल ने कुल 385 पौंड वजन उठाकर गोल्ड मेडल हासिल किया है.
प्रश्न-22. ISSF वर्ल्ड कप शूटिंग चैंपियनशिप 2023 का आयोजन मध्यप्रदेश के कौन से शहर में होगा?
उत्तर – भोपाल
व्याख्या – मध्यप्रदेश में पहली बार आईएसएसएफ वर्ल्ड कप शूटिंग चैंपियनशिप 2023 का आयोजन भोपाल में किया जाएगा। वर्ष 2023 मै 20 से 31 मार्च तक भोपाल के विशन खेड़ी स्थित ‘राज्य शूटिंग अकादमी ऑफ एक्सीलेंस’ में यह चैंपियनशिप आयोजित होगी।
प्रश्न-23. देश का पहला ‘संविधान पार्क’ मध्यप्रदेश में कहां बनाया जाएगा?
उत्तर – देवास
व्याख्या – मध्यप्रदेश के देवास में देश का पहला संविधान पार्क बनेगा। इस पार्क में 22 ऐसी मूर्तियां लगाई जाएंगी जिनका संविधान में उल्लेख किया गया है. इस पार्क में महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगवान बुद्ध, अशोक स्तंभ, मन की गति से चलने वाला पुष्पक विमान में सवार भगवान राम, महाभारत के रण क्षेत्र का दृश्य, नटराज की मूर्ति, समुद्र में रक्षा करता जहाजी बेड़ा, रेगिस्तान का दृश्य आदि मूर्तियां लगाई। इसके अलावा 10 फीट और 15 फीट चौड़ी केंद्र और राज्य के बीच में संबंध दर्शाती एक प्रतिमा स्थापित होगी जिसे एलुमिनियम कॉस्टिंग से तैयार किया जाएगा।
प्रश्न-24. हाल ही में किसने “मोदी@ 20” नामक पुस्तक का विमोचन किया है?
उत्तर – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने
व्याख्या – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर से ‘मोदी@20’ पुस्तक का विमोचन किया है. इस पुस्तक में 22 विषय विशेषज्ञ प्रसिद्ध पेशेवर व्यक्तित्व और बुद्धिजीवी के विचारों और अनुभवों का संकलन है. इसका पब्लिकेशन रूपा पब्लिकेशन ने प्रकाशित किया है.
प्रश्न-25. गुवाहाटी में आयोजित 75 वी सीनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के सिद्धार्थ परदेसई ने कौन सा पदक जीता?
उत्तर – स्वर्ण पदक
व्याख्या – 75वीं सीनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता मेंमध्य प्रदेश के सिद्धार्थ परदेसई ने गोल्ड मेडल और प्रखर जोशी ने कांस्य पदक जीता है.
प्रश्न-26. मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा वेटरनरी अस्पताल किस राष्ट्रीय उद्यान में खोला जाएगा?
उत्तर – कूनो पालपुर राष्ट्रीय उद्यान
व्याख्या – कूनो नेशनल पार्क में मध्य प्रदेश के सबसे बड़े वेटरनरी अस्पताल को बनाया जाएगा। यह प्रदेश का पहला सुपर स्पेशलिस्ट वेटनरी अस्पताल होगा।
प्रश्न-27. मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान 2020 से किसे सम्मानित किया गया?
उत्तर – श्री सुधीर मोता
व्याख्या – राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान 2019 से डॉ शीला कुमारी त्रिवेंद्रम को तथा वर्ष 2020 से भोपाल के श्री सुधीर मोता को सम्मानित किया गया.
प्रश्न-28. देश का पहला शहर कौन सा है जहां हर आदमी का डिटेल एड्रेस होगा?
उत्तर – इंदौर
व्याख्या – मध्य प्रदेश का इंदौर शहर देश का पहला ऐसा शहर बनने जा रहा है जहां हर आदमी का डिजिटल एड्रेस होगा मतलब एक कोड से पूरा पता और घर की लोकेशन मिल जाएगी। इसके लिए पता ऐप के सीईओ रजत जैन और स्मार्ट सिटी के सीईओ ऋषभ गुप्ता के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं.
प्रश्न-29. अमृत सरोवर के निर्माण के लक्ष्य को पूरा करने वाला मध्य प्रदेश का पहला जिला कौन सा बन गया है?
उत्तर – बुरहानपुर
व्याख्या – अमृत सरोवर के लक्ष्य को पूरा करने वाला मध्य प्रदेश का पहला जिला बुरहानपुर बन गया है. आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक जिले में 75 अमृत सरोवर बनाने का आह्वान किया था. इस लक्ष्य को पूरा करने वाला बुरहानपुर मध्य प्रदेश का पहला जिला बन गया है. अमृत सरोवर का निर्माण कार्य 30 मार्च से 30 जून 2022 तक खत्म कर दिया गया.
प्रश्न-30. हाल ही में मध्य प्रदेश के कूनो पालनपुर राष्ट्रीय उद्यान में किस देश से 8 अफ्रीकी चीते लाए गए है?
उत्तर – नामीबिया
व्याख्या – 17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में अफ्रीका के नामीबिया से लाए 8 चीतों को छोड़ा। जिसमें 5 मादा और तीन नर चीते है. 70 साल बाद देश में अफ्रीकी चीते नामीबिया से भारत आए. वर्ष 1952 में देश से चीतों के विलुप्त होने की घोषणा की गई.
प्रश्न-31. ‘ग्रामीण इंजीनियर योजना’ का शुभारंभ मध्य प्रदेश के किस जिले से किया गया?
उत्तर – भोपाल
व्याख्या – 20 सितंबर 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल जिले से ‘ग्रामीण इंजीनियर योजना’ का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्रामीण इंजीनियर पदस्थ करने से नल जल योजना के संधारण बिजली, पानी, निर्माण कार्य आदि में अपना सहयोग देना है.
Read More: – मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स 2021-22 की पीडीऍफ़ डाउनलोड करें।
प्रश्न-32. देश का पहला साइंटिस्ट मेमोरियल मध्यप्रदेश के किस शहर में बनेगा?
उत्तर – उज्जैन
व्याख्या – मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की कार्य समिति की 61वीं बैठक में फैसला किया गया कि विज्ञान के प्रसार में अग्रणी और प्राचीन उज्जैन नगर में देश के पहले साइंटिस्ट मेमोरियल की स्थापना की जाएगी। देश में साइंस मेमोरियल तो है लेकिन यह साइंटिस्ट मेमोरियल उज्जैन के तारामंडल का पहला प्रकरण है.
प्रश्न-33. मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा वर्ष 2021 का राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण सम्मान से किसे सम्मानित किया गया?
उत्तर – कुमार सानू
व्याख्या – मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा वर्ष 2021 के राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान गायक कुमार सानू को सम्मानित किया। वर्ष 2020 का यह सम्मान संगीतकार आनंद – मिलिंद तथा 2019 का सम्मान गायक शैलेंद्र सिंह को दिया गया। वर्ष 2013 का राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार गायिका अलका याग्निक को दिया गया है. राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण सम्मान की शुरुआत वर्ष 1984 में शुरू की गई थी इसके अंतर्गत ₹5 लाख की सम्मान राशि दी जाती है.
प्रश्न-34. मध्य प्रदेश के कितने अनुसूचित जाति बहुल ग्रामों का चयन ‘प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना’ में किया गया है?
उत्तर – 1074
व्याख्या – प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना में मध्यप्रदेश के 1074 अनुसूचित जाति बहुल ग्राम का चयन किया गया है. इस योजना के क्रियान्वयन में श्रेष्ठ कार्य करने से राष्ट्रीय पर प्रदेश के 3 जिलों का चयन किया, जिसमें गुना जिला द्वितीय और सीहोर जिला तृतीय स्थान पर रहा. प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना के क्रियान्वयन मध्य प्रदेश प्रारंभ से ही प्रथम स्थान पर बना हुआ है.
प्रश्न-35. मध्य प्रदेश का दूसरा पुलिस मोटर ड्राइविंग ट्रेंनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट किस जिले में बनाया जाएगा?
उत्तर – दतिया
व्याख्या – मध्यप्रदेश के जिला दतिया में प्रदेश का दूसरा मोटर ड्राइविंग ट्रेंनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना की जाएगी इसके लिए ₹31 करोड़ 12 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित है. मध्य प्रदेश का पहला पुलिस मोटर ड्राइविंग ट्रेंनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट रीवा जिले में है.
प्रश्न-36. हाल ही में मध्य प्रदेश का कौन सा पैरा स्वीमर आयरलैंड में नॉर्थ चैनल पार करने वाले एशिया का पहला पैरा स्वीमर बन गया हैं?
उत्तर – सत्येंद्र सिंह लोहिया
व्याख्या – 20 सितंबर 2022 को मध्य प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग पैरा स्वीमर सत्येंद्र सिंह लोहिया आयरलैंड में नॉर्थ चैनल पार करने वाले एशिया के पहले पैरा स्वीमर बन गए हैं. इन्होंने 36 किलोमीटर के 9 चैनल को 14 घंटे 39 मिनट में पार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है. इससे पहले इन्होंने इंग्लिश और कैटलेना चैनल को पार करके विश्व रिकॉर्ड बनाया था. सत्येंद्र सिंह ऐसा करने वाले एशिया के पहले अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग पैरा स्वीमर है.
प्रश्न-37. फ्रांस की राजधानी पेरिस में पेरिस के सहयोग से किस दिन एमपी डे (मध्य प्रदेश दिवस) मनाया गया?
उत्तर – 23 सितंबर
व्याख्या – मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा भारतीय दूतावास और पेरिस के सहयोग से 23 सितंबर को पेरिस में मध्य प्रदेश दिवस ( एमपी डे) मनाया गया.
प्रश्न-38. देश का पहला “मूक बधिर अनाथालय” मध्य प्रदेश के किस जिले में बनाया गया है?
उत्तर – इंदौर
व्याख्या – देश के पहले मूक बधिर अनाथालय का उद्घाटन 25 सितंबर 2022 को इंदौर जिले में किया गया. मूक बधिर अनाथालय मैं 5 बालक और 70 बालिकाएं रहेंगे।
प्रश्न-39. देश का पहला नाइट गार्डन कहां बनाया गया है?
उत्तर – उज्जैन
व्याख्या – उज्जैन में महत्व की प्रोजेक्ट महाकाल कोरिडोर बंद कर का तैयार हो गया है जिसमें सप्त ऋषि मंडल, नवग्रह मंडल, कमल ताल में विराजित शिव, 108 स्तंभों में तांडव अंकन, त्रिपुरासुर वध शिव, स्तंभ के साथ ही प्रवेश द्वार पर नंदी की विशाल प्रतिमा बनाई गई हैं इसके अलावा यहां देश का पहला नाइट गार्डन बनाया गया है.
प्रश्न-40. जनवरी 2023 में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन कहाँ आयोजित किया जाएगा?
उत्तर – इंदौर
व्याख्या – मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 2023 का आयोजन किया जाएगा. प्रवासी दिवस वर्ष 2003 से हर साल मनाया जाता था लेकिन वर्ष 2015 से इससे हर 2 साल में मनाने का निर्णय लिया गया. 16 वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन नई दिल्ली में मनाया गया था जिसका विषय था -” आत्मनिर्भर भारत में योगदान”.
प्रश्न-41. मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड ने किस देश में तीन दिवसीय आईएफटीएम टॉप रेसा 2022 का आयोजन किया?
उत्तर – फ्रांस
व्याख्या – मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रतिनिधि मंडल ने फ्रांस में तीन दिवसीय आईएफटीएम टॉप रेशा 2022 ट्रैवल ट्रेड पार्टनर, मीडिया सहित 60 से अधिक बैठकों में सफल भागीदारी का समापन किया। मध्य प्रदेश पर्यटन के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करने के लिए पेरिस में एमपी डे भी मनाया गया.
प्रश्न-42. हाल ही में मध्य प्रदेश किसान कल्याण कृषि विकास विभाग ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसके साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं?
उत्तर – नेशनल कोलिशन फॉर नेचुरल फार्मिंग
व्याख्या – 26 सितंबर 2022 को मध्य प्रदेश किसान कल्याण और कृषि विभाग ने नेशनल कोएलीशन फॉर नेचुरल फार्मिंग (NCNF) के साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए एमओयू साइन किया है. प्राकृतिक खेती के लिए एनसीएनएफ द्वारा नेचर पॉजिटिव एग्रीकल्चर एवं नेचर बेस्ड सॉल्यूशन में सहयोग किया जाएगा।
प्रश्न-43. हाल ही में मध्य प्रदेश के किस जिले में पांच दिवसीय ‘उमा सांझी महोत्सव’ का आयोजन किया गया?
उत्तर – उज्जैन
व्याख्या – प्रदेश के उज्जैन जिले में महाकालेश्वर मंदिर में 21 सितंबर 2022 से पांच दिवसीय “उमा सांझी महोत्सव” का आयोजन किया गया.
हेलो आपको हमारे द्वारा उपर्युक्त लिखे MP Current Affairs September 2022 GK Question Answer एवं करंट अफेयर्स क्विज में दिए गए है. हमारे द्वारा पूरे प्रयास के साथ मध्यप्रदेश मासिक समसामयिकी के महत्वपूर्ण टॉपिक्स को शामिल किया गया है. सभी प्रश्न मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स क्विज में दिए है आप क्विज लगाकर प्रैक्टिस जरूर करें और आपका कोई सुझाव या सवाल हो तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं।
Recent Posts: –
- CPCT Result September 2023 (out) – Result, Scorecard लिंक cpct.mp.gov.inMP CPCT Result 2023: MAP_IT द्वारा MP CPCT 2023 Result की घोषणा की गई है। इस लेख के माध्यम से आपको बताया गया है कि आप एमपी सीपीसीटी का रिजल्ट कैसे देख सकते है. कैसे आप रिजल्ट देखकर स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते है. सीपीसीटी की परीक्षा 29,30 सितम्बर व 01 अक्टूबर 2023 को आयोजित …
- भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में Junior Executives के 496 पदों पर भर्ती निकली, योग्यता बीएससीAAI Junior Executives Recruitment 2023: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण(AAI) की ओर से Junior Executives के पदों पर भर्ती के लिए आज यानी 01 नवंबर 2023 से आवेदन आमंत्रित किये गये है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी AAI Recruitment 2023 Notification के अनुसार जूनियर कार्यकारी के 496 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया की जा …
- Central Bank of India SO Recruitment 2023: CBI में कई पदों पर बम्पर भर्ती, जल्दी आवेदन करेंCentral Bank of India SO Recruitment 2023: अगर आप भी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे है तो आपके लिए गुड न्यूज़ है. Central Bank of India मे SO (स्पेशलिस्ट ऑफिसर) के 192 पदों की भर्ती के लिए online आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. आपको बता दे कि, Central Bank of India …
- NHM MP CHO Recruitment 2023: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 980 पदों के लिए भर्तीNHM MP CHO Recruitment 2023: हेल्थ विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए खुश खबरी है आपको बता दे कि – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश की ओर से कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है जिसके लिए उम्मीदवारों से 6 माह के सर्टिफिकेट इन कम्युनिटी …