MP Current Affairs 01-15 November 2022: हेलो, एजुनामा डॉट कॉम पर आपका स्वागत है. आज के इस आर्टिकल में हम फिर से आपके लिए 01 से 15 नवंबर 2022 के मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स क्विज लेकर आये है.अगर आप म. प्र. में आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार रहे तो इस आर्टिकल में दिए हुए सभी करंट अफेयर्स MCQ आपके लिए बहुत मददगार साबित होगें। यहाँ दिए हुए म. प्र. करंट अफेयर्स अलग अलग स्त्रोत से इकट्ठे किये है, जो की परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है.
MP Current Affairs November 2022 in Hindi का ये पार्ट-1 है, जिसमें 01 से 15 नवंबर 2022 तक के MP Daily Current Affairs के साथ Pdf दी है. पार्ट-2 MP Current Affairs 16-30 November 2022 यहाँ से पढ़ें.
मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स 01 से 15 नवंबर 2022 तक
प्रश्न – हाल ही में मध्यप्रदेश वन्यजीव बोर्ड ने किस टाइगर रिजर्व के निर्माण की मंजूरी प्रदान की है?
(1) दुर्गावती टाइगर रिजर्व
(2) रातापानी टाइगर रिजर्व
(3) नौरादेही टाइगर रिजर्व
(4) रालामंडल टाइगर रिजर्व
उत्तर – (1) दुर्गावती टाइगर रिजर्व
मध्यप्रदेश वन्यजीव बोर्ड ने दुर्गावती टाइगर रिजर्व के निर्माण को मंजूरी प्रदान की है.इसे नौरादेही (सागर) और वीरांगना दुर्गावती अभ्यारणों (नरसिंहपुर) को मिलाकर टाइगर रिजर्व बनाया जाएगा। यह टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर, दमोह और सागर जिलों में 2,339 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला होगा। इसमें कोर एरिया 1,414 वर्ग किलोमीटर और बफर जोन 925 किलोमीटर के क्षेत्र में होगा। इस टाइगर रिजर्व द्वारा पन्ना टाइगर रिजर्व के बाघों की मेजबानी की जाएगी।
प्रश्न – मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय दुष्यंत कुमार सम्मान 2022 से किसे सम्मानित किया जाएगा?
(1) डॉ मोहित द्विवेदी
(2) धनंजय वर्मा
(3) कुमार सानू
(4) विवेक रंजन अग्निहोत्री
उत्तर – (2) धनंजय वर्मा
वर्ष 2022 का दुष्यंत कुमार राष्ट्रीय अलंकरण सम्मान देश के प्रख्यात साहित्यकार डॉक्टर धनंजय वर्मा को दिया जाएगा.
प्रश्न – हाल ही में किसने “जी हां आप कर सकते हैं” पुस्तक का विमोचन किसने किया?
(1) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
(2) डॉ नरोत्तम मिश्रा
(3) श्री गोपाल भार्गव
(4) राज्यपाल मंगू भाई पटेल
उत्तर – (1) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हैदराबाद में अंग्रेजी संस्करण की पुस्तक ‘YES, YOU CAN DO IT” की हिंदी अनुवादित पुस्तक “जी हां आप कर सकते हैं” का विमोचन और नशा मुक्ति आप का शुभारंभ किया। इस पुस्तक का प्रकाशन श्री रामचंद्र मिशन के हार्टफूलनेस इंस्टीट्यूट ने किया है. इस पुस्तक में योग व ध्यान के माध्यम से नशे की लत छुड़ाने की विभिन्न विधियों का उल्लेख किया है.
प्रश्न – मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा सर्वाधिक टैक्स जमा करने वाले व्यवसायियों को किस सम्मान से सम्मानित किया गया?
(1) भामाशाह पुरस्कार
(2) ईमानदार कर दाता पुरस्कार
(3) राष्ट्रीय कर सम्मान
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (1) भामाशाह पुरस्कार
मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा जीएसटी कानून के अंतर्गत सर्वाधिक कर जमा करने वाले व्यवसायियों को सम्मानित करने की अनूठी पहल शुरू की गई है. इसके अंतर्गत सबसे ज्यादा टैक्स जमा करने वाले व्यवसायियों को ‘भामाशाह पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार पांच श्रेणियों मैं दिया जाएगा।
प्रश्न – मध्य प्रदेश में जूनियर राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता – 2022 का आयोजन कब से किया जाएगा?
(1) 12 नवंबर
(2) 21 नवंबर
(3) 12 दिसंबर
(4) 21 दिसंबर
उत्तर – (3) 12 दिसंबर
12 से 25 दिसंबर 2022 तक मध्य प्रदेश के भोपाल में जूनियर राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में देश भर से 200 खिलाड़ी और 200 घोड़े भाग लेंगे। मध्य प्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी भोपाल में स्थित है.
प्रश्न – ‘ग्रीन सिटी इंडेक्स’ प्रारंभ करने वाला देश का पहला राज्य कौन सा बना है?
(1) मध्य प्रदेश
(2) उत्तर प्रदेश
(3) महाराष्ट्र
(4) राजस्थान
उत्तर – (1) मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश ग्रीन सिटी इंडेक्स प्रारंभ करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है.
प्रश्न – मध्यप्रदेश के कितने शहरों में ‘ग्रीन सिटी इंडेक्स रैंकिंग’ की शुरुआत की गई है?
(1) 16
(2) 26
(3) 32
(4) 52
उत्तर – (1) 16
मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जहां ग्रीन सिटी (हरित सूचकांक) इंडेक्स की शुरुआत की गई है. भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर सहित मध्य प्रदेश के 16 नगर निगमों में प्रदेश को वायु प्रदूषण के स्थाई समाधान और पर्यावरण फ्रेंडली बनाने के उद्देश्य से ग्रीन सिटी इंडेक्स रैंकिंग की जा रही है. यह रैंकिंग शहरी पार्क प्रबंधन, वायु गुणवत्ता, शहरी वन क्षेत्र, ग्रीन ट्रांसपोर्ट सुविधा और नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग आदि पैरामीटर पर की जा रही है.
प्रश्न – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘लाडली लक्ष्मी योजना 2.0’ का शुभारंभ कहां से किया?
(1) सीहोर
(2) भोपाल
(3) इंदौर
(4) रतलाम
उत्तर – (2) भोपाल
2 नवंबर 2022 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 का शुभारंभ किया। लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत उन्होंने 1477 लाडली लक्ष्मी बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए 1 करोड़ 85 लाख रुपए की राशि उनके खातों में भेजी। भोपाल में भारत माता चौराहे से पॉलिटेक्निकल चौराहे तक का मार्ग स्मार्ट सिटी सड़क के नाम से जाना जाता था इसका नाम बदल कर अब ‘लाड़ली लक्ष्मी पथ’ किया जायेगा। मध्य प्रदेश के सभी 52 जिलों में ‘लाडली लक्ष्मी पथ’ नाम से मार्ग विकसित किए जाएंगे। भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम के पीछे विकसित ‘लाडली लक्ष्मी वाटिका’ का लोकार्पण भी किया।
प्रश्न – 1 नवंबर से मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर किस राष्ट्रीय उद्यान में ‘बटरफ्लाई फेस्टिवल’ मनाया गया?
(1) कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान
(2) कूनो पालपुर राष्ट्रीय उद्यान
(3) माधव राष्ट्रीय उद्यान
(4) सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान
उत्तर – (4) सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर एक जिला एक उत्पाद के तहत सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदा पुरम द्वारा 1 से 6 नवंबर तक पनारपानी गार्डन पचमढ़ी एव परसापानी नर्मदापुरम में बटरफ्लाई फेस्टिवल मनाया गया.वर्ष 1999 में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को मध्य प्रदेश के प्रथम बायोस्फीयर रिजर्व के रूप में घोषित किया गया था.
प्रश्न – मध्य प्रदेश के किस जिले के कार्तिक जोशी ने अल्ट्रा रन सेटेलाइट वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रथम स्थान हासिल किया है?
(1) इंदौर
(2) रतलाम
(3) उज्जैन
(4) शिवपुरी
उत्तर – (1) इंदौर
इंदौर जिले के कार्तिक जोशी ने अल्ट्रा रन सेटेलाइट वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन्हें इंदौर का मिल्खा सिंह कहते हैं.
प्रश्न – हाल ही में मध्य प्रदेश के किस जिले की वर्षा डोंगरे ने ‘मिस डेफ एशिया’ का खिताब अपने नाम किया?
(1) भोपाल
(2) इंदौर
(3) जबलपुर
(4) नर्मदा पुरम
उत्तर – (2) इंदौर
साउथ अफ्रीका में आयोजित मिस डेफ इंटरनेशनल कांस्टेंट में इंदौर शहर की ‘वर्षा डोंगरे’ ने मिस डेफ एशिया का ताज अपने नाम किया।.‘वर्षा डोंगरे’ अब तक 3 पेटेंट अपने जीत चुकी है.
प्रश्न – हाल ही मध्य प्रदेश के किस रेलवे स्टेशन को ‘ईट राइट स्टेशन’ का प्रमाण पत्र दिया गया है?
(1) रानी कमलापति रेलवे स्टेशन
(2) भोपाल रेलवे स्टेशन
(3) इटारसी रेलवे स्टेशन
(4) (1) व (2) को
उत्तर – (4) (1) व (2) को
हाल ही में भोपाल में स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और भोपाल रेलवे स्टेशन को ‘ईट राइट स्टेशन’ का प्रमाण पत्र दिया गया है. हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन कर दिया गया. यह देश का वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन है. ईट राइट प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला भोपाल देश का पहला शहर है जिसके दोनों स्टेशनों को यह प्रमाण पत्र मिला है.
प्रश्न – मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय कालिदास सम्मान 2021 से किसे सम्मानित किया गया?
(1) राजीव वर्मा, भोपाल
(2) डॉ. पुरु दाधीच, इंदौर
(3) बासुदेव कामत
(4) राजीव वर्मा एवं डॉ. पुरु दाधीच
उत्तर – (4) राजीव वर्मा एवं डॉ. पुरु दाधीच को
4 से 10 नवंबर 2022 तक उज्जैन में आयोजित कालिदास समारोह में मध्य प्रदेश के राजीव वर्मा भोपाल) को रंगकर्म, डॉ. पुरु दाधीच (उज्जैन-इंदौर) को शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय कालिदास सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया. इसके अलावा पुणे के वासुदेव कामत को रूपंकर कला के क्षेत्र में, कोलकाता के बुधादित्य मुखर्जी को शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में राष्ट्रीय कालिदास सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया. इस प्रकार के अंतर्गत सभी को दो-दो लाख रुपए की राशि, सम्मान पत्र, शाल और श्रीफल भेंट किया गया.राष्ट्रीय कालिदास सम्मान की स्थापना 1980-81 में की गई थी.
प्रश्न – इंदौर में आयोजित होने वाले 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 2023 के मुख्य अतिथि किस देश के राष्ट्रपति होंगे?
(1) मोहम्मद इरफान अली, गुयाना
(2) सीरिल रामफोसा, साउथ अफ्रीका
(3) ब्लादिमीर पुतिन, रूस
(4) रनिल विक्रमसिंह, श्रीलंका
उत्तर – (1) मोहम्मद इरफान अली, गुयाना
8 से 10 जनवरी 2023 तक आयोजित 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली मुख्य अतिथि होंगे।
प्रश्न – हाल ही में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री सुदर्शन कुमार महाजन का निधन हो गया, इनका संबंध प्रदेश के किस जिले से है?
(1) इंदौर
(2) रतलाम
(3) सीहोर
(4) धार
उत्तर – (3) सीहोर
सीहोर जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं गोवा मुक्ति आंदोलन में भागीदार रहे श्री सुदर्शन कुमार महाजन का हाल ही में निधन हो गया.
प्रश्न – हाल ही में मध्य प्रदेश की खिलाड़ी रुबीना फ्रांसिस को कौन सा सम्मान प्रदान किया गया है?
(1) मध्य प्रदेश गौरव सम्मान 2022
(2) मुख्यमंत्री उत्कृष्ट पुरस्कार 2022
(3) विक्रम पुरस्कार 2022
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (1) मध्य प्रदेश गौरव सम्मान 2022
राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रुबीना फ्रांसिस को मध्यप्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया। इस सम्मान के तहत रुबीना फ्रांसिस्को 5 लाख का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया.
प्रश्न – मध्य प्रदेश के किस जिले को देश में प्रथम हर घर जल जिला प्रमाणीकरण की उपलब्धि पर भारत सरकार द्वारा जल जीवन अवार्ड 2022 मिला?
(1) मंडला
(2) बड़वानी
(3) बुरहानपुर
(4) छतरपुर
उत्तर – (3) बुरहानपुर
प्रश्न – नवाचार एवं “निरक्षरता से आजादी अभियान” में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए किस जिले को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
(1) मंडला
(2) बड़वानी
(3) बुरहानपुर
(4) छतरपुर
उत्तर – (1) मंडला
नवाचार एवं निरक्षरता से आजादी अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मध्यप्रदेश के मंडला जिले को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2022 प्राप्त हुआ.
प्रश्न – प्रदेश के किस जिले को ‘प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण’ के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार किया गया?
(1) मंडला
(2) बड़वानी
(3) बुरहानपुर
(4) छतरपुर
उत्तर – (4) छतरपुर
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण छतरपुर जिले के मुख्यमंत्री को तीसरा पुरस्कार 2022 मिला।
प्रश्न – ‘प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी’ के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश के किस जिले को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त हुआ?
(1) मंडला
(2) बड़वानी
(3) बुरहानपुर
(4) छतरपुर
उत्तर – (2) बड़वानी
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में बड़वानी जिले को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया.
प्रश्न – ‘मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन’ में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए किस जिले को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
(1) झाबुआ
(2) बड़वानी
(3) इंदौर
(4) खरगौन
उत्तर – (1) झाबुआ
मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया.
प्रश्न – प्रदेश के किस जिले में मध्य प्रदेश की सबसे लंबी रिंग रोड बनाई जा रही है?
(1) इंदौर
(2) जबलपुर
(3) ग्वालियर
(4) बालाघाट
उत्तर – (2) जबलपुर
7 नवंबर 2022 को केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी द्वारा 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें मध्य प्रदेश की सबसे लंबी रिंग रोड जबलपुर जिले में बनाई जा रही है. जिसकी लंबाई 112 किलोमीटर होगी, जो कि म. प्र. में भारतमाला परियोजना योजना के अंतर्गत बनने वाले रोड में सबसे लंबा रिंग रोड होगा।
प्रश्न – 11 से 13 नवंबर 2022 तक मध्य प्रदेश के किस जिले में कृषि मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया?
(1) ग्वालियर
(2) भिंड
(3) मुरैना
(4) भोपाल
उत्तर – (3) मुरैना
11 नवम्बर 2022 को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में 3 दिवसीय (11 से 13 नवंबर) ‘कृषि मेला एवं प्रदर्शनी’ का शुभारम्भ किया. यह मेला भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया.
MP Current Affairs 01-15 November 2022
प्रश्न – मध्यप्रदेश में ई-व्हीकल पार्क कहां बनाया जाएगा?
(1) पीथमपुर
(2) बुधनी
(3) पीलूखेड़ी
(4) मंडीदीप
उत्तर – (1) पीथमपुर
मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में ई-व्हीकल पार्क निर्मित किया जाएगा। पीथमपुर में ही इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित किया जाएगा।
प्रश्न – मध्य प्रदेश जनजातीय गौरव दिवस कब मनाया जाता है?
(1) 15 सितम्बर
(2) 15 नवंबर
(3) 15 दिसंबर
(4) 17 दिसंबर
उत्तर – (2) 15 नवंबर
मध्यप्रदेश में 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती पर मध्य प्रदेश जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। इस बार का जनजातीय गौरव दिवस शहडोल जिले में 15 नवंबर 2022 को मनाया गया. इसी दिन मध्य प्रदेश राज्य सरकार आदिवासियों को अधिकार दिलाने वाले पेसा एक्ट लागू किया गया।
प्रश्न – मध्यप्रदेश के किस शहर में सार्वजनिक परिवहन के लिए गठित BCLL को कोच्चि में ‘अर्बन मोबिलिटी अवार्ड 2022’ से सम्मानित किया गया?
(1) इंदौर
(2) भोपाल
(3) उज्जैन
(4) जबलपुर
उत्तर – (2) भोपाल
6 नवंबर 2022 को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और भारत सरकार के आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री कौशल किशोर ने नगर निगम, भोपाल द्वारा शहर में सार्वजनिक परिवहन के लिए गठित बीसीएलएल को कोच्चि में ‘अर्बन मोबिलिटी अवार्ड 2022’ प्रदान किया गया.
भोपाल नगर निगम को यह अवार्ड ‘ सिटी विद मोस्ट इन्नोवेटिव फाइनेंस मेकैनिज्म फॉर ट्रांसपोर्ट’ कैटेगरी में मिला।
प्रश्न – मध्यप्रदेश के किस शहर में ‘अखिल भारतीय तानसेन संगीत समारोह’ का आयोजन किया जाएगा?
(1) शिवपुरी
(2) गुना
(3) ग्वालियर
(4) इंदौर
उत्तर – (3) ग्वालियर
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 18 से 23 दिसंबर 2022 तक अखिल भारतीय तानसेन संगीत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में पहली बार राजा मानसिंह तोमर सम्मान के साथ तानसेन अलंकरण भी प्रदान किये जायेगें।
प्रश्न – मध्य प्रदेश के किस जिले में ‘स्पेशल वर्ल्ड क्लास स्कूल खोले जाएंगे जिसमें डेमोक्रेसी स्थापित होगी?
(1) इंदौर में
(2) भोपाल में
(3) ग्वालियर में
(4) उज्जैन
उत्तर – (2) भोपाल में
मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग भोपाल और प्रदेश के हर जिले में एक स्पेशल वर्ल्ड क्लास स्कूल खोलने की शुरुआत कर रहा है. स्पेशल वर्ल्ड क्लास स्कूल खोलने की शुरुआत भोपाल जिले से की जा रही है. इन स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम सहित एक डेमोक्रेसी लैब भी स्थापित होगी। इन डेमोक्रेसी लैब में छात्रों को सांसद, विधायक और सरपंच बनने की प्रक्रिया समझाई जाएगी। स्पेशल वर्ल्ड क्लास स्कूलों में छात्रों को अमेरिका की नार्थ बेस्ट अक्रेडिटेशन कमीशन के साथ जॉइंट ब्रांड की मार्कशीटऔर 42 देशों के समक्ष कक्षा का सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
प्रश्न – हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 4054 करोड़ रुपए की लागत से 214 किलोमीटर लंबाई की आठ सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास कहां किया है?
(1) जबलपुर
(2) इंदौर
(3) भोपाल
(4) ग्वालियर
उत्तर – (1) जबलपुर
प्रदेश के जबलपुर में परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी ने 4054 करो रुपए की लागत से निर्मित होने वाले 214 किलोमीटर लंबाई की आठ सड़क परियोजना का शिलान्यास किया।
प्रश्न – निम्न में से किसे शिक्षा एवं खेलकूद के लिए ‘मध्यप्रदेश गौरव सम्मान 2022’ मिला?
(1) रुबीना फ्रांसिस
(2) मुस्कान किरार
(3) विवेक सागर
(4) नीरज चोपड़ा
उत्तर – (1) रुबीना फ्रांसिस
मध्य प्रदेश की पैराशूटिंग खिलाड़ी रुबीना फ्रांसिस्को को ‘मध्य प्रदेश गौरव सम्मान 2022’ मिला।
प्रश्न – मध्य प्रदेश के किस पर्यटन स्थल से 5G टेलीकॉम सर्विस की शुरूआत की जाएगी?
(1) पचमढ़ी
(2) खजुराहो
(3) श्री महाकाल लोक
(4) भेड़ाघाट
उत्तर – (3) श्री महाकाल लोक
मध्य प्रदेश के उज्जैन के श्री महाकाल लोक से इसी महीने रिलायंस जिओ कंपनी 5G टेलीकॉम सर्विस की शुरूआत होगी। रिलायंस जिओ कंपनी श्री महाकाल लोक, खजुराहो, भेड़ाघाट सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर 5जी सर्विस की फ्री वाईफाई सेवा उपलब्ध कराएगी।
प्रश्न – हाल ही में किस राज्य सरकार के कैबिनेट निर्णय ‘मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना’ की मंजूरी दी है?
(1) मध्य प्रदेश
(2) गुजरात
(3) राजस्थान
(4) उत्तर प्रदेश
उत्तर – (1) मध्य प्रदेश
9 नवंबर 2022 को कैबिनेट की बैठक में मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा ‘मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना’ को मंजूरी प्रदान की. इस योजना के अंतर्गत युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। मध्य प्रदेश के युवाओं को घर-घर राशन पहुंचाने का काम दिया जाएगा। उन्हें वाहन उपलब्ध कराने के लिए बैंकों से ऋण स्वीकृति की व्यवस्था भी की जाएगी। योजना के पहले चरण में 808 युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में 200 से अधिक राशन कार्ड हितग्राहियों वाली उचित मूल्य की दुकान के पूर्णकालिक विक्रताओं को 10500 रुपये मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में 200 से कम राशन कार्ड बाली शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के विक्रेताओं को ₹6000 अंशकालिक विक्रेताओं को ₹3000 मानदेय दिया जाएगा।
प्रश्न – मध्य प्रदेश के कितने जिलों में फिश पार्लर खोले जाएंगे?
(1) 10
(2) 24
(3) 35
(4) 52
उत्तर – (4) 52
9 नवंबर 2022 को हुई कैबिनेट बैठक के निर्णय में मध्य प्रदेश के सभी 52 जिलों में बड़े शहरों से लेकर जिला स्तर तक ‘फिश पार्लर’ जाने की मंजूरी दी। इसके लिए मुख्यमंत्री मत्स्य विकास योजना लागू की जाएगी। जिसके लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया.
प्रश्न – किस शहर में ‘इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटी इन मध्य प्रदेश’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया?
(1) मुंबई
(2) इंदौर
(3) बंगलुरु
(4) दिल्ली
उत्तर – (1) मुंबई
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुंबई में ‘इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटी इन मध्य प्रदेश’
प्रश्न – निम्न में से नेशनल फ्रेमवर्क करिकुलम एनएफसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य कौन सा है?
(1) मध्य प्रदेश
(2) उत्तर प्रदेश
(3) केरला
(4) बिहार
उत्तर – (1) मध्य प्रदेश
अब सरकारी स्कूलों में नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के बच्चे बिना किताब कॉपी के खेल खेल में गिनती, पहाड़े, गुणा, भाग, अंग्रेजी वर्णमाला और हिंदी के स्वर व व्यंजन सीखेंगे। मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जहां पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत स्कूली शिक्षा में ऐसे बदलाव किए जा रहे हैं. मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एनएफसी सीएम राइज स्कूलों में नर्सरी से दूसरी कक्षा तक लागू की जाएगी।
प्रश्न – हाल ही में मध्य प्रदेश के किस जिले की दीपिका सलूजा मिस इंटरनेशनल वर्ल्ड सिंगापुर बनी है?
(1) भोपाल
(2) उज्जैन
(3) देवास
(4) इंदौर
उत्तर – (4) इंदौर
इंदौर जिले में रहने वाली दीपिका सलूजा फ्लोरिडा में आयोजित ‘मिस इंटरनेशनल सिंगापुर’ बनी है. दीपिका सलूजा ने इस कांस्टेंट में 25 देशों की प्रतिभागी दर्शकों के बीच भारतीय संस्कृति का वैभव दिखाया
प्रश्न – निम्न में से पर्यावरण और जल संरक्षण की दिशा में कार्य करने वाली इस संस्था को ‘मध्यप्रदेश गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया?
(1) माही समग्र संस्था
(2) नर्मदा समग्र संस्था
(3) ताप्ती समग्र संस्था
(4) उपरोक्त सभी
उत्तर – (2) नर्मदा समग्र संस्था
पर्यावरण और जल संरक्षण की दिशा में कार्य करने वाली नर्मदा समग्र संस्था को ‘ मध्यप्रदेश गौरव सम्मान से नवाजा गया.
प्रश्न – हाल ही में हरियाणा राज्य क्रिकेट संघ ने मध्य प्रदेश के किस जिले के ‘नरेंद्र हिरवानी’ को स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है?
(1) इंदौर
(2) भोपाल
(3) राजगढ़
(4) विदिशा
उत्तर – (1) इंदौर
मध्य प्रदेश की इंदौर के ‘नरेंद्र हिरवानी’ को हरियाणा राज्य क्रिकेट संघ ने अपना स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है. नरेंद्र हिरवानी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में 6 साल तक गेंदबाजी खोज रहे हैं.
प्रश्न – मध्यप्रदेश के किस पर्यटन स्थल पर जी-20 समूह की बैठक आयोजित होगी?
(1) मांडू
(2) खजुराहो
(3) ओमकारेश्वर
(4) पचमढ़ी
उत्तर – (2) खजुराहो
विश्व प्रसिद्ध नगर खजुराहो में 23 फरवरी से 25 फरवरी 2023 तक जी-20 की संस्कृति कार्य समूह की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में 20 सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष सहित 200 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे।
प्रश्न – मध्य प्रदेश में कहां ‘कैलाश मानसरोवर धाम’ बनाया जा रहा है?
(1) भोपाल
(2) इंदौर
(3) रीवा
(4) सतना
उत्तर – (1) भोपाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कैलाश मानसरोवर धाम निर्मित किया जा रहा है. यहां भारत की पहली 51 फीट की भगवान शिव की 150 टन वजनी पाषाण प्रतिमा स्थापित की जा रही है. इसमें एक भव्य कैलाश पर्वत बनाया जा रहा है इसमें 12 ज्योतिर्लिंग स्थापित होंगे।
प्रश्न – मध्य प्रदेश शासन ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ के आयोजन के लिए किस समिति का गठन किया है?
(1) समन्वय समिति
(2) यूथ गेम्स समिति
(3) खेल प्रबंधन समिति
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (1) समन्वय समिति
31 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के 5 वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। मध्यप्रदेश राज्य शासन द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम्स के संचालन के लिए ‘समन्वय समिति’ का गठन किया है.
प्रश्न – हाल ही में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने नदी तालाब में अनट्रीटेड सीवेज छोड़ने पर मध्य प्रदेश पर कितने करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना माफ कर दिया है?
(1) 2000 करोड़
(2) 3000 करोड़
(3) 4000 करोड़
(4) 4500 करोड़
उत्तर – (2) 3000 करोड़
नदियों में सीवेज छोड़ने के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने 3000 करोड़ के जुर्माने से मध्य प्रदेश को माफ किया।
प्रश्न – 22 वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप 2022 में मध्य प्रदेश की पैरा स्विमर श्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने कौन सा पदक जीता है?
(1) स्वर्ण पदक
(2) रजत पदक
(3) कांस्य पदक
(4) कोई नहीं
उत्तर – (2) रजत पदक
मध्य प्रदेश के पैरा स्वीमर श्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने गुवाहाटी में आयोजित 22 वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी चैंपियनशिप 2022 में 50 मीटर बैकस्ट्रोक में रजत पदक जीता है. सत्येंद्र सिंह भिंड जिले के ग्राम गाता के मूलनिवासी है. अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग तैराक सत्येंद्र सिंह लोहिया ने 20 सितंबर 2022 को 14 घंटे 39 मिनट में 36 किलोमीटर लंबे नार्थ चैनल को पार किया था। सत्येंद्र सिंह लोहिया नार्थ चैनल और कैटलीना चैनल को पार करने वाले एशिया के पहले दिव्यांग पैरा स्विमर है.. उन्होंने 18 अगस्त 2018 को इंग्लिश चैनल पार कर एशियन लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। सतेंद्र सिंह लोहिया को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 2014 में सर्वोच्च खेल सम्मान विक्रम अवार्ड से सम्मानित किया गया. वर्ष 2019 में उपराष्ट्रपति द्वारा सर्वश्रेष्ठ पहले दिव्यांग खिलाड़ी का राष्ट्रीय अवार्ड भी प्राप्त किया है. तेनजिंग नोर्गे अवार्ड पाने वाले देश के पहले दिव्यांग खिलाड़ी बन गए हैं।
प्रश्न – हाल ही में ‘कॉर्निअल इमरजेंसी पुस्तक’ का विमोचन किसने किया?
(1) शिवराज सिंह चौहान
(2) मंगूभाई पटेल
(3) ओमप्रकाश सच लेखा
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – शिवराज सिंह चौहान
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘कॉर्निअल इमरजेंसी पुस्तक’ का विमोचन किया। इस पुस्तक के लेखक एम्स भोपाल नेत्र रोग की विभागाध्यक्ष एवं डीन एग्जामिनेशन डॉ भावना शर्मा और नई दिल्ली एम्स मैं आरती सेंटर चीफ पदम श्री प्रोफ़ेसर जे. एस. टिटियाल है।
प्रश्न – 37 वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप मध्यप्रदेश की अक्षणा ने कौन सा पदक जीता है?
(1) स्वर्ण पदक
(2) रजत पदक
(3) कांस्य पदक
(4) कोई नहीं
उत्तर – (1) स्वर्ण पदक
मध्य प्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी की खिलाड़ी अक्षणा और अर्जुन वास्कले ने गुवाहाटी में आयोजित 37 वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप ने 1-1 स्वर्ण पदक हासिल किया।
इस प्रकार ऊपर MP Current Affairs 01-15 November 2022 तक परीक्षा की दृष्टि से मोस्ट इम्पोर्टेन्ट म. प्र. करंट अफेयर्स दिए गए है. आपको हमारे द्वारा लिखित करंट अफेयर्स कैसे लगे और अगर आपका कोई सवाल या कोई राय हो तो हमें कॉमेंट बॉक्स में जरुर बताएं।
मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स 2021 – 2022 – 2023 की पीडीएफ डाउनलोड करें.
Recent Posts:-
- मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स फरवरी 2023 | MP Current Affairs MCQMP Current Affairs February 2023 in Hindi : एजुनामा डॉट कॉम पर आपका स्वागत है- आज के इस लेख में म. प्र. करंट अफेयर्स जनरल नॉलेज के मोस्ट इम्पोर्टेन्ट MCQ … Read more
- मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स जनवरी 2023 | MP Current Affairs MCQMP Current Affairs January 2023 in Hindi: एजुनामा डॉट कॉम इस लेख में मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स जनवरी 2023 के सभी महत्वपूर्ण MCQ दिए गए है| MP Current Affairs January … Read more
- उत्प्रेक्षा अलंकार की परिभाषा एवं 20 उदाहरण | Utpreksha AlankarUtpreksha alankar ki paribhasha प्रमुख 20 उदाहरण सहित उत्प्रेक्षा अलंकार किसे कहते है? उत्प्रेक्षा अलंकार की परिभाषा – जहाँ उपमेय में उपमान होने की संभावना या कल्पना की जाती है, … Read more
- MP Current Affairs 2022 Pdf in Hindi | मध्यप्रदेश समसामयिकी 2022MP Current Affairs 2022 Pdf in Hindi: Edunama.com इस लेख में मध्यप्रदेश के सभी मासिक की करंट अफेयर्स 2022 (जनवरी से दिसम्बर 2022 तक) की फ्री Pdf. MP Current affairs … Read more
- MP Current Affairs December 2022 Pdf in Hindi | दिसम्बर 2022 करंट अफेयर्स MCQMP Current Affairs December 2022: एजुनामा डॉट कॉम आपके लिए लाया है मध्य प्रदेश के मासिक करंट अफेयर्स मैगज़ीन दिसंबर 2022. Madhya Pradesh Current Affairs 2022 in Hindi के इस … Read more
- MP Current Affairs 16-30 November 2022 | म. प्र. करंट अफेयर्स 16 से 30 नवंबर 2022 तकMP Current Affairs 16-30 November 2022: मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स 16 से 30 नवम्बर 2022 तक MP Current Affairs in Hindi में दिया गया है. जो की विभिन्न स्त्रोतों से … Read more