मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स फरवरी 2023 | MP Current Affairs MCQ

MP Current Affairs February 2023 in Hindi : एजुनामा डॉट कॉम पर आपका स्वागत है- आज के इस लेख में म. प्र. करंट अफेयर्स जनरल नॉलेज के मोस्ट इम्पोर्टेन्ट MCQ दिए गए है। यहाँ आपको मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स फरवरी 2023 के सभी अति महत्वपूर्ण परीक्षापयोगी CA Quiz दिए गए है। अगर आप म. प्र. के किसी भी प्रतियोगी परीक्षा MPPSC, Patwari, Police SI या MPPEB या MPESB के अंतर्गत आयोजित होने वाली परीक्षा की तैयार कर रहे है तो दिए गए MP Current Affairs February 2023 को जरुर पढ़ें।

MP Current Affairs February 2023 in Hindi

मध्य प्रदेश के 01 से 28 फरवरी 2023 तक के करंट अफेयर्स को साप्ताहिक (Weekly) में दिया है जिसमें 01 से 07 फरवरी, 08 से 14 फरवरी, 15 से 21 फरवरी और 22 से 28 फरवरी 2023 तक के MP Current Affairs February 2023 in Hindi में दिए है।

MP Current Affairs February 2023 Pdf in Hindi

MP Current Affairs 01-07 February 2023

प्रश्न – निम्नलिखित में से मध्यप्रदेश के किस पर्यटन स्थल पर स्थित चंपक बंगलो को इंटरनेशनल क्वालिटी सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है?
(1) मांडू
(2) सांची
(3) पचमढ़ी
(4) खजुराहो
उत्तर – (3) पचमढ़ी
मध्य प्रदेश के पर्यटन विकास निगम की पचमढ़ी स्थित इकाई ‘चंपक बंगलो’ को अंतरराष्ट्रीय क्वालिटी सर्टिफिकेशन मिला है। चंपक बंगलो का पुराना नाम लैंसडाउन हाउस था।

प्रश्न – मध्य प्रदेश के किस जिले में पहली बार IVF तकनीक से गिर बछड़े का जन्म हुआ है?
(1) गोपाल
(2) सागर
(3) इंदौर
(4) धार
उत्तर – (1) गोपाल
राजधानी भोपाल में स्थित बुल मदर फार्म में आईवीएफ की तकनीक से प्रदेश में पहली बार गिर नस्ल के बछड़े का जन्म हुआ है। केंद्रीय पशु वीर्य संग्रहालय राजधानी भोपाल में और कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण संस्थान सागर जिले में स्थित है। मध्यप्रदेश की नर्मदा पुरम जिले में राष्ट्रीय कामधेनु ब्रीडिंग सेंटर स्थित है।

प्रश्न – हाल ही में “विकास, जनकल्याण के पथ स्वराज के आगे बढ़ते हम” नामक पुस्तक का विमोचन किसने किया है?
(1) श्री शिवराज सिंह चौहान
(2) श्री अमित शाह
(3) श्री भारत सिंह कुशवाह
(4) डॉ. ओम प्रकाश सकलेचा
उत्तर – (3) श्री भारत सिंह कुशवाह
मध्य प्रदेश के प्रभारी मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने जिले के विकास कार्यों और उपलब्धियों के संकलन की एक पुस्तक “विकास, जनकल्याण के पथ स्वराज के आगे बढ़ते हम” का विमोचन किया। हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश गान के रचयिता एवं साहित्यकार और पत्रकार श्री महेश श्रीवास्तव जी की पुस्तक “सूर्यांश का प्रयाण” नामक पुस्तक का लोकार्पण किया।

प्रश्न – निम्नलिखित में से मध्य प्रदेश के किस छात्र को ‘प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार 2023’ से सम्मानित किया गया?
(1) वनीता दास
(2) अनुज जैन
(3) आदित्य प्रताप सिंह चौहान
(4) ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर
उत्तर – (3) आदित्य प्रताप सिंह चौहान
आईआईएम इंदौर के विद्यार्थी आदित्य प्रताप सिंह चौहान को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023 से पुरस्कृत किया गया। वर्ष 2021 के राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से वनीता दास, अवि शर्मा एवं अनुज जैन को सम्मानित किया गया।

प्रश्न – 1 से 5 फरवरी 2023 तक गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल का आयोजन कहां किया गया?
(1) पचमढ़ी
(2) मंदसौर
(3) भेड़ाघाट
(4) खजुराहो
उत्तर – (2) मंदसौर
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में 1 से 5 फरवरी 2023 तक गांधी सागर फ्लोटिंग फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस फेस्टिवल का शुभारंभ मध्य प्रदेश के पर्यटन विभाग मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने किया। यह मध्य प्रदेश का पहला फ्लोटिंग फेस्टिवल है।

प्रश्न – मध्यप्रदेश के किस मंदिर में प्रदेश का पहला जीरो वेस्ट परिसर बनाया जाएगा?
(1) कंदरिया महादेव मंदिर
(2) महाकाल मंदिर
(3) भोजपुर मंदिर
(4) गणेश खजराना मंदिर
उत्तर – (2) महाकाल मंदिर
मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर को प्रदेश का पहला जीरो वेस्ट परिसर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। मंदिर से निकलने वाले कचरे को 3R टेक्निक के माध्यम से रिसाइकल किया जाएगा और इससे खाद बनाकर महाकाल लोक गार्डन को हरा-भरा किया जाएगा।

प्रश्न – हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम्स में प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा पदक जीतने पर कितने लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की गई?
(1) 1 लाख
(2) 2.5 लाख
(3) 5 लाख
(4) 7 लाख
उत्तर – (3) 5 लाख
30 जनवरी 2023 से मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित तात्या टोपे स्टेडियम से खेलो इंडिया यूथ गेम का आयोजन शुरू किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेलो इंडिया यूथ गेम में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा पदक जीतने पर ₹500000 की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की।

प्रश्न – मध्य प्रदेश को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में पहला गोल्ड मैडल किस खेल में मिला?
(1) घुड़सवारी
(2) तलवारबाजी
(3) शूटिंग
(4) कयाकिंग कैनोइंग
उत्तर – (4) कयाकिंग कैनोइंग
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में कयाकिंग कैनोइंग प्रतियोगिता के टीम इवेंट में मध्यप्रदेश को पहला गोल्ड मेडल मिला। मध्य प्रदेश के खिलाड़ी नितिन वर्मा और रिमसन ने 3.54 मिनट में दौड़ पूरी कर प्रदेश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया।

प्रश्न – मध्य प्रदेश के किस जिले से ‘जल मंदिर योजना’ की शुरुआत की गई?
(1) बालाघाट
(2) नरसिंहपुर
(3) बुरहानपुर
(4) जबलपुर
उत्तर – (3) बुरहानपुर
30 जनवरी 2023 को पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल ने मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले से ‘जल मंदिर योजना’ की शुरुआत की। इस योजना के माध्यम से भूजल स्तर में सुधार आएगा। जल मंदिर योजना का मुख्य उद्देश्य घर पर रूफटॉप हार्वेस्टिंग के जरिए जल संग्रहण करना है।

प्रश्न – निम्नलिखित में से मध्यप्रदेश के किस राष्ट्रीय उद्यान को बाघ संरक्षण हेतु उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए चुना गया है?
(1) पेंच राष्ट्रीय उद्यान
(2) कूनो राष्ट्रीय उद्यान
(3) माधव राष्ट्रीय उद्यान
(4) सतपुडा राष्ट्रीय उद्यान
उत्तर – (4) सतपुडा राष्ट्रीय उद्यान
हाल ही में बाघ संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सतपुडा टाइगर रिजर्व को उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए चुना गया है। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के राष्ट्रीय उद्यान पेंच टाइगर रिजर्व को संयुक्त रूप से 13 वर्षों के दौरान बाघों की संख्या बढ़ाकर दोगुना से अधिक करने पर ‘टाइगर कंजर्वेशन पुरस्कार’ के लिए चुना गया है। सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना वर्ष 1981 में हुई थी और वर्ष 1999 में इसे प्रोजेक्ट टाइगर में शामिल किया गया था। यह नर्मदा पुरम जिले में स्थित है।

प्रश्न – मध्यप्रदेश में ‘जैविक महोत्सव’ का आयोजन कहां किया गया?
(1) इंदौर
(2) सीहोर
(3) हरदा
(4) मुरैना
उत्तर – (1) इंदौर
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से और किसानों को जैविक खेती के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए 3 से 5 फरवरी 2023 तक ‘जैविक महोत्सव’ का आयोजन किया गया।

MP Current Affairs Jan to Dec 2021 Pdf in Hindi Free Download

प्रश्न – 2 फरवरी 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश भवन का लोकार्पण कहां किया है?
(1) भोपाल
(2) नई दिल्ली
(3) इंदौर
(4) मुंबई
उत्तर – (2) नई दिल्ली
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने नई दिल्ली में ‘मध्यप्रदेश भवन’ का लोकार्पण किया। दिल्ली के चाणक्यपुरी क्षेत्र में जीसस एंड मैरी मार्ग पर अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण नया मध्यप्रदेश भवन बनाया गया है।

प्रश्न – हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भोपाल जिले के ग्राम इस्लाम नगर का नाम बदलकर क्या रखा गया है?
(1) जगदीशपुर
(2) रामनगर
(3) हमीदिया नगर
(4) चाणक्यपुरी
उत्तर – (1) जगदीशपुर
मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा भोपाल जिले के ग्राम इस्लाम नगर का नाम बदलकर जगदीशपुर रखा गया है। इसके अलावा इंदौर के ग्लोबल गार्डन का नाम बदलकर ‘नमो ग्लोबल गार्डन’ और भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क का नाम बदलकर ‘वाटर विजन पार्क’ रखा गया है।

प्रश्न – हाल ही में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किस शहर से “ई-बाइक सेवा” का शुभारंभ किया है?
(1) इंदौर
(2) सीहोर
(3) भोपाल
(4) ग्वालियर
उत्तर – (3) भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क से ‘ई-बाइक सेवा का शुभारंभ किया है। उन्होंने प्रदेश के नागरिकों से पर्यावरण की रक्षा हेतु ई-बाइक अधिक से अधिक उपयोग करने का आग्रह भी किया।

प्रश्न – मध्य प्रदेश के किस शहर के सौरभ कुशवाहा व अंकित सेन ने दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा लहराया है?
(1) इंदौर
(2) छिंदवाड़ा
(3) भोपाल
(4) जबलपुर
उत्तर – (4) जबलपुर
मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के रहने वाले सौरभ कुशवाहा व अंकित सेन ने दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा लहराया है।

प्रश्न – मध्य प्रदेश की बॉक्सर मलिका मोर ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में कौन सा पदक जीता?
(1) स्वर्ण पदक
(2) रजत पदक
(3) कांस्य पदक
(4) कोई नहीं
उत्तर – (1) स्वर्ण पदक
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में मध्य प्रदेश बॉक्सिंग अकादमी की बॉक्सर मलिका मोर ने हरियाणा की भावना शर्मा को 5-0 से हराकर म. प्र. पहला गोल्ड मैडल जीता| इसी खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में बॉक्सर योगेश दत्त ने मध्य प्रदेश को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया है|

प्रश्न – मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत कब से की जाएगी?
(1) 28 जनवरी 2023
(2) 08 फरवरी 2023
(3) 08 मार्च 2023
(4) 10 मार्च 2023
उत्तर – (3) 08 मार्च 2023
08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा ‘लाड़ली बहना योजना’ की शुरुआत की जाएगी| इसमें पात्र परिवार की बहन के खाते में प्रतिमाह 1 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी|

प्रश्न – हाल ही में मध्यप्रदेश के एथलीट देव मीणा ने पोल वोल्ट इवेंट में कितने मीटर की ऊंचाई पर करके नया नेशनल रिकॉर्ड बना के गोल्ड मैडल जीता?
(1) 4.44 मीटर
(2) 4.65 मीटर
(3) 4.91 मीटर
(4) 5.01 मीटर
उत्तर – (3) 4.91 मीटर
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में मध्य प्रदेश एथलेटिक्स अकादमी के एथलीट देव मीणा ने पोल वोल्ट इवेंट में 4.91 मीटर की ऊंचाई पर कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता| इस इवेंट का लास्ट राष्ट्रीय रिकॉर्ड राकेश गोंड ने 4.90 मीटर पर करके बनाया था|

MP Current Affairs Jan to December 2022 Pdf in Hindi

प्रश्न – हाल ही में हिमालय में पाए जाने वाला दुर्लभ “फायर कैप्ट टिट” पक्षी किस शहर में मिला है?
(1) मुरैना
(2) भोपाल
(3) इंदौर
(4) जबलपुर
उत्तर – (2) भोपाल
चौथी भोज वेटलैंड शीतकालीन पक्षी गणना के दौरान भोपाल में मालय में पाए जाने वाला दुर्लभ “फायर कैप्ट टिट” (रक्तसिर चचिलकोटे) पक्षी मिला है।

MP Current Affairs 08-14 February 2023

2 thoughts on “मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स फरवरी 2023 | MP Current Affairs MCQ”

Leave a Comment

error: