MP Current Affairs 16-30 November 2022 | म. प्र. करंट अफेयर्स 16 से 30 नवंबर 2022 तक

MP Current Affairs 16-30 November 2022: मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स 16 से 30 नवम्बर 2022 तक MP Current Affairs in Hindi में दिया गया है. जो की विभिन्न स्त्रोतों से इकट्टा करके आपके लिए उपलब्ध कराये जा रहे है. MP Current Affairs November 2022 का ये पार्ट-2 है जो कि 16-30 November 2022 है. इसका पार्ट-2 MP Current Affairs 01-15 November 2022 आप से पढ़ें.

MP Current Affairs 16-30 November 2022
MP Current Affairs 16-30 November 2022

MP Current Affairs 16-30 November 2022

प्रश्न – ‘पेसा एक्ट’ लागू करने वाला मध्यप्रदेश देश का कौन सा राज्य बना है?
(1) पहला
(2) तीसरा
(3) पांचवा
(4) सातवां
उत्तर – (4) सातवां
15 नवंबर 2022 को राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने शहडोल जिले में जनजाति गौरव दिवस समारोह के मंच से नियमावली का विमोचन कर पेसा एक्ट लागू किया। पेसा एक्ट लागू करने वाला मध्यप्रदेश देश का सातवां राज्य बन गया है। यह एक्ट मध्य प्रदेश के 89 जनजाति बहुल विकास खंडों में लागू किया गया है। भारत के अनुसूचित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों हेतु आदिवासी स्वशासन सुनिश्चित करने के लिए वर्ष 1995 में भूरिया समिति की सिफारिशों के बाद पैसा अधिनियम 1996 अस्तित्व में आया। 24 दिसंबर 1996 को राष्ट्रपति द्वारा इस अधिनियम को अनुमोदित किया गया था.

प्रश्न – मध्य प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री कप’ की शुरुआत कब से की गई?
(1) 19 नवंबर
(2) 21 नवंबर
(3) 24 नवंबर
(4) 27 नवंबर
उत्तर – (2) 21 नवंबर
21 नवंबर 2022 को प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री कप’ की शुरुआत की गई. खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश में नई खेल प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें उचित प्रशिक्षण प्रदान करने तराशने और आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर खिलाड़ियों को अनेक अवसर प्रदान किए जा रहे हैं. यह कब ब्लॉक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है. “मुख्यमंत्री कप” की शुरुआत वर्ष 2015-16 से हुई. इस कप में 18 वर्ष से कम आयु के बालक और बालिका खिलाड़ी शामिल होते है।

प्रश्न – हाल ही में एम्स भोपाल द्वारा कौन सा अभियान शुरू किया?
(1) मित्र अभियान
(2) दोस्त अभियान
(3) साथी अभियान
(4) मदद अभियान
उत्तर – (2) दोस्त अभियान
एम्स भोपाल में दिव्यांग, बुजुर्ग मरीजों के लिए हर समय मदद उपलब्ध करने के उद्देश्य से ‘दोस्त अभियान’ की शुरुआत की।

प्रश्न – 37 वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप श्री अर्जुन वास्कले ने कौन सा पदक जीता?
(1) कांस्य पदक
(2) रजत पदक
(3) स्वर्ण पदक
(4) कोई नहीं
उत्तर – (3) स्वर्ण पदक
37 वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी श्री अर्जुन वास्कले ने 1500 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीता।

प्रश्न – निम्नलिखित में से तुलसी शिखर सम्मान 2022 से किसे सम्मानित किया गया है?
(1) ओम प्रकाश श्रीवास्तव
(2) भारती श्रीवास्तव
(3) डा.अशोक तिवारी
(4) कोई नहीं
उत्तर – (1) व (2) दोनों को
19 नवंबर को तुलसी साहित्य अकादमी का 22 वां अखिल भारतीय साहित्यकार सम्मेलन सम्मान समारोह भोपाल में आयोजित किया गया जिसमें मध्य प्रदेश से तुलसी शिखर सम्मान 2022 से ओम प्रकाश श्रीवास्तव एवं भारती श्रीवास्तव को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा भोपाल की कुलतार कौर को रत्नावली शिखर सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया।
.
प्रश्न – निम्न में से मध्यप्रदेश की कौनसी पैरा कयाकिंग खिलाड़ी को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
(1) कीर्ति केवट
(2) पूजा ओझा
(3) नमिता चंदेल
(4) अक्षरा सिंह
उत्तर – (2) पूजा ओझा
मध्य प्रदेश की पैरा कयाकिंग खिलाड़ी पूजा ओझा को भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. पूजा ओझा भिंड जिले की रहने वाली है. पूजा ओझा को राष्ट्रीय पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन खेल श्रेणी में दिया गया.

प्रश्न – 37 वीं राष्ट्रीय पैरा स्विमिंग प्रतियोगिता में सतेंद्र सिंह लोहिया ने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कौनसा पदक हासिल किया?
(1) स्वर्ण पदक
(2) रजत पदक
(3) कांस्य पदक
(4) कोई नहीं
उत्तर – (1) स्वर्ण पदक
पैरा स्वीमर खिलाड़ी सत्येंद्र सिंह लोहिया ने असम के गुवाहाटी में चल रही राष्ट्रीय पैरा स्विमिंग प्रतियोगिता मैं 50 मीटर बैकस्ट्रोक में सिल्वर पदक और 100 मीटर बैकस्ट्रोक में गोल्ड मेडल जीता।

प्रश्न – मध्य प्रदेश के किस जिले में ट्रॉपमेट 2022 का आयोजन किया गया?
(1) भोपाल
(2) इंदौर
(3) उज्जैन
(4) जबलपुर
उत्तर – (1) भोपाल
29 नवंबर से 2 दिसंबर 2022 तक मध्य प्रदेश की भोपाल में मौसम विज्ञान विभाग द्वारा ट्रॉपमेट (TROPMET) 2022 की मेजबानी की गई.

प्रश्न – देश का पहला साउंडप्रूफ हाईवे मध्यप्रदेश के किस जिले में बनाया गया है?
(1) सीधी
(2) सिंगरौली
(3) सिवनी
(4) कटनी
उत्तर – (3) सिवनी
भारत का पहला साउंडप्रूफ ( ध्वनि रोधी ) हाईवे मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बनाया गया है. यह हाईवे पेंच टाइगर रिजर्व से होकर गुजरता है. इस हाईवे पर ध्वनि को अवशोषित करने के लिए राजमार्ग के दोनों तरफ 4 मीटर ऊंची स्टील की दीवारें बनाई गई हैं। जिससे यहां रहने वाले जानवरों को परेशानी ना हो।

प्रश्न – आयरन मैन टूर्नामेंट पूर्ण करने वाली मध्य प्रदेश की पहली महिला डॉक्टर कौन बनी है?
(1) डॉ. प्रिया भावे चित्तावर
(2) डॉ. प्रिया जैन
(3) डॉ प्रिया शर्मा
(4) डॉ पल्लवी मंडलोई
उत्तर – (1) डॉ. प्रिया भावे चित्तावर
13 नवंबर 2022 को गोवा में आयोजित आयरन मैन टूर्नामेंट पूर्ण करने वाली मध्य प्रदेश की पहली महिला डॉक्टर डॉ. प्रिया भावे चित्तावर बनी। इन्होंने उन्नीस सौ मीटर तैराकी, 90 किलोमीटर साइकिल, 21 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर के आयरन मैन टूर्नामेंट पूर्ण किया है। यह प्रदेश की एकमात्र महिला हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है. इनका संबंध मध्यप्रदेश के भोपाल जिले से हैं।

प्रश्न – 22 वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप 2022 में प्राची यादव ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक में कौनसा पदक हासिल किया?
(1) स्वर्ण पदक
(2) रजत पदक
(3) कांस्य पदक
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (1) स्वर्ण पदक
गुवाहाटी में आयोजित 22 वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप 2022 में 50 मीटर बैक स्ट्रोक में पैरा कयाकिंग और कैनोइंग खिलाडी प्राची यादव ने स्वर्ण पदक, 100 मीटर फ्री स्टाइल में सिल्वर मैडल जीता। प्राची यादव का संबंध मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से है।

प्रश्न – रुबीना फ्रांसिस ने यूएई में आयोजित AI Ain 2022 WSPS World Championship में कौन सा पदक जीता है?
(1) स्वर्ण पदक
(2) रजत पदक
(3) कांस्य पदक
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (1) स्वर्ण पदक
मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की पैरा ओलम्पियन रवीना फ्रांसिस ने वर्ल्ड शूटिंग पैरास्पोर्ट्स (WSPS) चैंपियनशिप 2022 में मिक्स्ड इवेंट में गोल्ड पदक जीता है। हाल ही में रुबीना फ्रांसिस को मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा ‘मध्य प्रदेश गौरव सम्मान 2022’ से भी सम्मानित किया गया ह।

प्रश्न – हाल ही में मध्य प्रदेश सिंधी साहित्य अकादमी 2021 के लिए संत शिरोमणि रविदास राम जी के नाम से स्थापित साहित्य गौरव सम्मान से किसे सम्मानित किया गया है?
(1) अमर गोपलानी
(2) केटी दादलानी
(3) भगवान बाबानी
(4) कोई नहीं
उत्तर – (3) भगवान बाबानी
15 नवंबर 2022 को मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य अकादमी के द्वारा प्रतिष्ठित सम्मान व पुरस्कारों की घोषणा की गई। जिसमें इंदौर की अमर गोपलानी को वर्ष 2019 के लिए, भोपाल की केटी दादलानी को वर्ष 2020 के लिए तथा गोपाल के भगवान बाबानी को वर्ष 2021 के लिए साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। साहित्य गौरव सम्मान में ₹100000 तथा अन्य सभी पुरस्कार श्रेणियों में ₹21000 की सम्मान राशि प्रदान की जाती है

प्रश्न – मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वन्य प्राणी के हमले से मौत होने पर कितने लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा?
(1) 3 लाख
(2) 6 लाख
(3) 8 लाख
(4) 10 लाख
उत्तर – (3) 8 लाख
मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा वन्य प्राणियों के हमले से मौत होने पर ₹800000 की मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा वन्य प्राणियों द्वारा होने वाले फसलों के नुकसान पर किसानों को सिंचित भूमि पर 50% फसलों के नुकसान होने पर 30,000 प्रति हेक्टेयर व असिंचित भूमि पर 16000 रुपये प्रति हत्या का मुआवजा मिलेगा

प्रश्न – निम्न में से मध्य प्रदेश के पहले आदिवासी गांव का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया?
(1) श्री शिवराज सिंह चौहान
(2) श्री नरेंद्र मोदी
(3) श्री मंगू भाई पटेल
(4) राष्ट्रपति श्री द्रोपति मुर्मू
उत्तर – (2) श्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के खजुराहो में मध्य प्रदेश के पहले आदिवासी ग्राम का उद्घाटन करेंगे। यह आदिवासी गांव 3.5 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है इसमें मध्य प्रदेश की सात आदिवासी जनजातियां – गोंड, कोरकू, भारिया, बैगा, भील, और शहरिया जनजातियां निवास करती हैं। इस गांव को प्रमाणित रूप देने के लिए एक जलकुंड बनाया गया है और कुएं खोदे गए।

प्रश्न – मध्यप्रदेश में विश्व धरोहर सप्ताह की शुरुआत कब से की गई?
(1) 18 नवंबर 2022
(2) 19 नवंबर 2022
(3) 22 नवंबर 2022
(4) 24 नवंबर 2022
उत्तर – (2) 19 नवंबर 2022
19 से 25 नवंबर 2022 तक मध्यप्रदेश में विश्व धरोहर सप्ताह की शुरुआत की गई। मध्य प्रदेश के 3 शहर यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर सूची में शामिल है। जिसमें खजुराहो के मंदिर को वर्ष 1986 में, सांची के बौद्ध स्तूप स्मारक को वर्ष 1989 में और भीमबेटका की गुफाओं को वर्ष 2003 में यूनेस्को ने अपने विश्व धरोहर सूची में शामिल किया था। इसके अलावा मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक शहर ग्वालियर और ओरछा को यूनेस्को द्वारा अर्बन लैंडस्केप सिटी प्रोग्राम के तहत वर्ल्ड हेरिटेज सिटी की सूची में शामिल कर लिया गया है।

प्रश्न – निम्नलिखित में से मध्य प्रदेश के किस जिले को एक मॉडल जिले के रूप में विकसित किया जाएगा?
(1) जबलपुर
(2) होशंगाबाद
(3) कटनी
(4) हरदा
उत्तर – (4) हरदा
मध्य प्रदेश के हरदा जिले को एक मॉडल जिले के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए आई एम एम के डायरेक्टर और हरदा के कलेक्टर ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

प्रश्न -इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को एशिया पेसिफिक रिपोर्ट में कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
(1) पहला स्थान
(2) पांचवा स्थान
(3) बीसवां स्थान
(4) छतीसवाँ स्थान
उत्तर – (4) छतीसवाँ स्थान
इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट को एशिया पेसिफिक में 36 वां स्थान तथा भारत में नंबर वन स्थान मिला है।

म. प्र. करंट अफेयर्स 16 से 30 नवंबर 2022 तक

MP Current Affairs September 2022 Pdf in Hindi
मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स 01 से 15 अक्टूबर 2022 Pdf in Hindi
म. प्र. करंट अफेयर्स 16 से 31 अक्टूबर 2022 Part – 2
MP Current Affairs 01 se 15 November 2022 Pdf Free Download

प्रश्न – निम्नलिखित में से वायुदूत ऐप का संबंध किस अभियान से है?
(1) स्वच्छता अभियान
(2) अंकुर अभियान
(3) उर्जा साक्षरता अभियान
(4) स्वास्थ्य अभियान
उत्तर – (2) अंकुर अभियान
मध्यप्रदेश में प्रकृति संरक्षण के प्रयास के लिए पौधारोपण करने के उद्देश्य से अंकुर अभियान की शुरुआत की गई। इसके अंतर्गत वायुदूत ऐप पंजीयन कराया जाता है। और पौधारोपण का फोटो वायुदूत एप पर अपलोड किए जाते हैं।

प्रश्न – मध्य प्रदेश के किस शहर में देश का सबसे ऊंचा जिनालय बनाया जा रहा है?
(1) जबलपुर
(2) इंदौर
(3) भोपाल
(4) सागर
उत्तर – (3) भोपाल
देश का सबसे ऊंचा जिनालय मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1000 करोड़ रु. की लागत से बनाया जा रहा है। इस जिनालय की ऊंचाई 153 फीट होगी। इसके अलावा देश का सबसे बड़ा जिनालय मध्य प्रदेश के सागर जिले में निर्मित किया जा रहा है।

प्रश्न – निम्न में से किस शहर में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट स्पर्धा का आयोजन किया गया?
(1) इंदौर
(2) भोपाल
(3) ग्वालियर
(4) जबलपुर
उत्तर – (4) जबलपुर
मध्यप्रदेश के जबलपुर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट स्पर्धा का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश मार्शल आर्ट अकादमी भोपाल शहर में स्थित है जिसकी स्थापना वर्ष 2007 में की गई थी।

प्रश्न -निम्न में से किसकी जयंती को मध्यप्रदेश राज्य सरकार द्वारा सागर गौरव दिवस के रुप में मनाया गया?
(1) डॉ हरिसिंह गौर
(2) श्री कैलाश सत्यार्थी
(3) डॉ भीमराव अंबेडकर
(4) टंट्या भील मामा
उत्तर – (1) डॉ हरिसिंह गौर
26 नवंबर को महान शिक्षाविद डॉ हरिसिंह गौर जी की 153 वीं जयंती को सागर गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इन्हीं के नाम पर सागर में एक विश्वविद्यालय स्थित है जिसका नाम डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय है। यह मध्य प्रदेश का पहला केंद्रीय विश्वविद्यालय है। का विजय छोटी सी वालों के लाने मैंने एक जिला एक उत्पाद के मंदसौर जिले के लिए इस विश्वविद्यालय में गजानन माधव मुक्तिबोध सृजन पीठ स्थित है।

प्रश्न – एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत मंदसौर जिले के लिए कौन सा उत्पाद चुना गया है?
(1) लहसुन
(2) मिर्च
(3) प्याज
(4) आलू
उत्तर – (1) लहसुन
मंदसौर जिले के लिए एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत लहसुन उत्पाद का चयन किया गया है। मंदसौर जिले का लहसुन सफेद चांदनी के नाम से पूरे देश में प्रसिद्ध है। मंदसौर जिले के लहसुन को एक नई पहचान मिली है। मंदसौर जिले में लहसुन की कई किस्में जैसे – ऊँटी, जी 2, महादेव, तुलसी अमरेटा, एवं रियावन लहसुन की फसलों को उगाया जाता है।

प्रश्न – एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत खरगोन जिले के लिए कौन सा उत्पाद चुना गया है?
(1) मिर्च
(2) लहसुन
(3) अदरक
(4) आलू
उत्तर – (1) मिर्च
खरगोन जिले के लिए एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत मिर्च उत्पाद का चयन किया गया है। खरगोन जिले में मिर्च की विभिन्न प्रसिद्द किस्में जैसे – काशी अनमोल, अर्का सुफल, अर्का लोहित, पूसा ज्वाला उगाई जाती है।

प्रश्न – निम्नलिखित में से कितने मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में कितने “मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक” स्वीकृत किये गए है?
(1) 583
(2) 612
(3) 783
(4) 883
उत्तर – (3) 783 मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक
मध्य प्रदेश के 783 नगरीय निकायों में “मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक” स्वीकृत किये गए है। राज्य सरकार द्वारा संजीवनी क्लिनिक एवं सिविल डिस्पेंसरी के उन्नयन के लिए 121 करोड़ ₹25 लाख आवंटित किए गए हैं। संजीवनी क्लीनिक सुविधा का मुख्य उद्देश्य घर के नजदीकी उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है।

प्रश्न – निम्नलिखित में से मध्यप्रदेश के किस विभाग को इज ऑफ़ डूइंग बिजनेस की कैटेगरी में गोल्ड स्कॉच अवार्ड मिला है?
(1) मध्य प्रदेश एमएसएमई विभाग
(2) मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग
(3) मध्यप्रदेश योजना विभाग
(4) मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग
उत्तर – (1) मध्य प्रदेश एमएसएमई विभाग
मध्य प्रदेश के एमएसएमई विभाग को ‘इज ऑफ़ डूइंग बिजनेस’ की श्रेणी में प्रतिष्ठापूर्ण गोल्ड स्कॉच अवार्ड प्राप्त हुआ है। मध्यप्रदेश MSME के मामले में अग्रणी राज्य है। जिसकी अपनी राज्य क्लस्टर विकास नीति है। हाल ही में मध्य प्रदेश एम एसएमई विभाग द्वारा देश की 11 संस्थाओं के साथ एमओयू साइन किया गया है।

प्रश्न – भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा T-20 विश्व कप ब्लाइंड क्रिकेट मैच मध्य प्रदेश के किस शहर में आयोजित किया गया?
(1) इंदौर
(2) भोपाल
(3) ग्वालियर
(4) जबलपुर
उत्तर – (1) इंदौर
10 दिसंबर 2022 को मध्य प्रदेश ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा इंदौर के खालसा स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा T-20 विश्वकप ब्लाइंड क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

प्रश्न – हाल ही में एमपी मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट में किस देश की ऐमरी यूनिवर्सिटी के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए?
(1) फ्रांस
(2) अमेरिका
(3) जापान
(4) रूस
उत्तर – (2) अमेरिका
मध्य प्रदेश मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट में अमेरिका की ऐमरी यूनिवर्सिटी के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस एमओयू के अंतर्गत मध्यप्रदेश के 3000 मेडिकल छात्रों को अमेरिका की ऐमरी यूनिवर्सिटी की फैकल्टी का लाभ मिलेगा। यह पहला एमओयू गांधी मेडिकल कॉलेज के साथ हुआ है।

प्रश्न – प्रदेश के किस जिले की सेफाली चौरसिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 में हिंदी गाने की प्रस्तुति दी?
(1) मंडला
(2) सतना
(3) इंदौर
(4) बालाघाट
उत्तर – (1) मंडला
मध्यप्रदेश के मंडला जिले की शेफाली चौरसिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 में बॉलीवुड हिंदी गाने की प्रस्तुति दी। फीफा वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत 20 नवंबर से कतर देश में हुई।

प्रश्न – एक जिला एक उत्पाद योजना में इंदौर शहर के लिए किस उत्पाद का चयन किया गया?
(1) आम
(2) आलू
(3) प्याज
(4) अदरक
उत्तर – (2) आलू
एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत इंदौर के लिए आलू का चयन किया गया है। इंदौर का आलू शुगर फ्री है जो कि देश में ही नहीं विदेश में भी लोकप्रिय है।

प्रश्न – हाल ही में मध्य प्रदेश के पहले ‘मिस्टर इंडिया’ विनीत शर्मा बने है? ये किस जिले से सम्बंधित है.
(1) बालाघाट
(2) छिंदवाडा
(3) गुना
(4) अशोक नगर
त्तर – (4) अशोक नगर

प्रश्न – मध्य प्रदेश के किस जिले की नर्सरी प्रदेश की पहली बारकोड वाली नर्सरी बन गई है?
(1) उज्जैन
(2) इंदौर
(3) भोपाल
(4) सागर
उत्तर – (1) उज्जैन
मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित सामाजिक वानिकी की मौसम प्रदेश की पहली नर्सरी बन गई है जहां पर प्रत्येक पौधे का बार कोड बनाया गया है, जिससे पर्यटक अपने मोबाइल से बारकोड स्कैन करके पौधों की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

प्रश्न – मध्य प्रदेश के किस एयरपोर्ट पर प्रदेश का पहला कैटेगरी-2 लैंडिंग सिस्टम लगाया जाएगा?
(1) अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट इंदौर
(2) राजा भोज एयरपोर्ट भोपाल
(3) खजुराहो एयरपोर्ट छतरपुर
(4) राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट ग्वालियर
उत्तर – (2) राजा भोज एयरपोर्ट भोपाल
मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित राजा भोज एयरपोर्ट प्रदेश का पहला ऐसा एयरपोर्ट बन गया है जहाँ पर कैटेगरी-2 लैंडिंग सिस्टम लगाया जाएगा। जिसकी मदद से खराब मौसम में भी फ्लाइट लैंड हो सकेंगी।

प्रश्न – निम्नलिखित में से मध्यप्रदेश के किन स्थलों को केंद्र सरकार द्वारा स्वदेश दर्शन 2.0 योजना में सम्मिलित किया गया है?
(1) बटेश्वर मंदिर समूह
(2) पढ़ावली की गढ़ी
(3) मितावली मंदिर
(4) उपरोक्त सभी
उत्तर – (4) उपरोक्त सभी
केंद्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश के मुरैना के बटेश्वर मंदिर समूह, पढ़ावली की गढ़ी, मितावली मंदिर पर्यटन स्थलों को स्वदेश दर्शन 2.0 योजना में शामिल किया है। स्वदेश दर्शन योजना की शुरुआत भारत सरकार के पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय द्वारा वर्ष 2014-15 में की गई थी।

प्रश्न – प्रदेश के किस जिले में ‘नेशनल बिलियर्ड्स और स्नूकर चैंपियनशिप’ का आयोजन किया गया?
(1) भोपाल
(2) जबलपुर
(3) ग्वालियर
(4) इंदौर
उत्तर – (4) इंदौर
25 नवंबर 2022 से इंदौर शहर में ‘नेशनल बिलियर्ड्स और स्नूकर चैंपियनशिप’ की शुरुआत की गई। इस चैंपियनशिप में लगभग 1100 से खिलाड़ियों ने भाग लिया। इंदौर शहर ने आठवीं बार नेशनल बिलियर्ड्स-स्नूकर चैंपियनशिप की मेजबानी की।

प्रश्न – मध्यप्रदेश को 41 वें में भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार (IITF) मेले -2022 में कौन सा पदक मिला?
(1) स्वर्ण पदक
(2) रजत पदक
(3) कांस्य पदक
(4) कोई नहीं
उत्तर – (3) कांस्य पदक
मध्यप्रदेश मंडल ने नई दिल्ली में आयोजित हुए 41 वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2022 में अपनी विशेष प्रस्तुति देकर कांस्य पदक प्राप्त किया। इस मेले का आयोजन प्रगति मैदान में 14 से 27 2022 तक हुआ। इसकी थीम “वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल” रखी गई।

प्रश्न – 18 नवम्बर 2022 को ‘मध्य प्रदेश दिवस’ समारोह का आयोजन कहाँ किया गया?
(1) भोपाल
(2) नई दिल्ली
(3) खजुराहो
(4) बंगलुरु
उत्तर – (2) नई दिल्ली
‘मध्य प्रदेश दिवस’ समारोह का आयोजन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 41 वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापर मेले में किया गया था.

प्रश्न – मध्य प्रदेश की खिलाड़ी मुस्कान ने न्यूजीलैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में कौनसा पदक हासिल किया?
(1) स्वर्ण पदक
(2) रजत पदक
(3) कास्यं पदक
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (1) स्वर्ण पदक
शिवपुरी जिले की मुस्कान शेख खान ने न्यूजीलैंड में आयोजित की गई कॉमनवेल्थ पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 4 स्वर्ण पदक हासिल करके पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया।

प्रश्न – निम्नलिखित में से मध्य प्रदेश की किस खिलाड़ी ने 65 वीं नेशनल राइफल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है?
(1) आशी चौकसे
(2) शरण्या लाखन
(3) नूपुर कुमरावत
(4) उपरोक्त तीनों ने
उत्तर – (4) उपरोक्त तीनों ने
केरल में आयोजित 65 वी नेशनल राइफल चैंपियनशिप के 50 मीटर प्रोन जूनियर इवेंट में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे, शरण्या लाखन और नूपुर कुमरावत स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा आशी चौकसे, सुनिधि चौहान और बांधवी सिंह ने 50 मीटर राइफल प्रोन सीनियर इवेंट में रजत पदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन 20 नवंबर से 9 दिसंबर 2022 तक किया गया।

प्रश्न – निम्नलिखित में से हाल ही में ‘शिल्प गुरु पुरस्कार 2017’ से किसे पुरस्कृत किया गया?
(1) श्रीमती रशीदा बी
(2) मोहम्मद यूसुफ खत्री
(3) मोहम्मद बिलाल खत्री
(4) उपरोक्त सभी
उत्तर – (2) मोहम्मद यूसुफ खत्री
धार के बाघ प्रिंट शिल्पकार मोहम्मद यूसुफ खत्री को हस्तशिल्प के क्षेत्र में सर्वोच्च ‘शिल्प गुरु पुरस्कार 2017’ से सम्मानित किया गया। उनके पुत्र श्री बिलाल खत्री को वर्ष 2018 के शिल्प गुरु पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। इस पुरस्कार के तहत 2 लाख रुपये की नगद राशी दी जाती है.

प्रश्न – 7 वें जल महोत्सव का आयोजन कब से कब तक किया जाएगा?
(1) 25 नवंबर से 25 जनवरी 2023 तक
(2) 26 नवंबर से 26 जनवरी 2023 तक
(3) 27 नवंबर से 27 जनवरी 2023 तक
(4) 28 नवंबर से 28 जनवरी 2023 तक
उत्तर – (4) 28 नवंबर से 28 जनवरी 2023 तक
मध्य प्रदेश की पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने हनुमंतिया टापू में सातवें जल महोत्सव का शुभारंभ किया। सातवें जल महोत्सव का आयोजन 28 नवंबर से 28 जनवरी 2023 तक किया जाएगा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में इंदिरा सागर बांध के तट पर हनुमंतिया टापू स्थित है।

प्रश्न – पी.एम. स्वनिधि योजना के प्रथम चरण में मध्य प्रदेश पूरे देश में कौन से स्थान पर है?
(1) प्रथम
(2) द्वितीय
(3) तृतीय
(4) चौथा
उत्तर – (1) प्रथम
मध्य प्रदेश राज्य पीएम स्वनिधि योजना के प्रथम चरण में 5 लाख शहरी विक्रेताओं को 498 करोड़ 77 लाख रुपये का वितरण कर देश में प्रथम स्थान पर है.मध्य प्रदेश पीएम स्वनिधि योजना के द्वितीय चरण के क्रियान्वयन में दुसरे स्थान पर रहा. पीएम स्वनिधि योजना के तहत प्रथम चरण में 10,000 रुपये की राशी ब्याज मुक्त ऋण पर दी जाती है. इस राशी को समय पर लौटा देने पर द्वितीय चरण में 20,000 रुपये की राशी तथा तीसरे चरण में 50,000 रुपये की राशी ब्याज मुक्त ऋण पर दी जाती है .

प्रश्न – मध्य प्रदेश का पहला विक्टिम फ्रेंडली महिला थाना कहाँ पर खोला जा रहा है?
(1) इंदौर
(2) उज्जैन
(3) जबलपुर
(4) भोपाल
उत्तर – (4) भोपाल
भोपाल में मध्य प्रदेश का पहला विक्टिम फ्रेंडली महिला थाना बनाया जा रहा है. इस ठाणे में गार्डन में वेटिंग रूम, रिसेप्शन, फीडिंग रूम, बच्चो के खेलने के लिए जगह की व्यवस्थाएं की जा रही है.

प्रश्न – मध्य प्रदेश सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में दिए जाने वाला सर्वोच्च सम्मान ‘विक्रम पुरस्कार 2021’ शूटिंग के क्षेत्र में किसे दिया है?
(1) मनीषा कीर
(2) आद्या तिवारी
(3) सुदीप्ति हजेला
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (1) मनीषा कीर
भोपाल की शूटिंग खिलाडी मनीषा कीर को ‘विक्रम पुरस्कार 2021’ से सम्मानित किया गया.

प्रश्न – मध्य प्रदेश सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में दिए जाने वाला ‘एकलव्य पुरस्कार 2021’ से कितने खिलाडियों को सम्मानित किया गया है?
(1) 7
(2) 9
(3) 11
(4) 14
उत्तर – (2) 9
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य स्तरीय एकलव्य पुरस्कार 2021 के लिए 9 खिलाडियों का चयन किया गया. वर्ष 2021 के लिए एकलव्य पुरस्कार के लिए चयनित खिलाडी है – सॉफ्ट टेनिस खिलाडी अंशिका कनौजिया (भोपाल), कयाकिंग केनोइंग खिलाडी शिखा चौहान (इंदौर), कुश्ती खिलाडी पूजा (देवास), वुशु खिलाडी श्रुति सरवैया (अशोकनगर), शूटिंग खिलाड़ी अर्जुन ठाकुर (होशंगाबाद), तैराक कन्या नैय्यार (इंदौर), एथलीट इकराम अली खान (विदिशा), रोइंग खिलाडी गोपाल ठाकुर (देवास) और शूटिंग बॉल खिलाड़ी सिद्धि छतवानी (भोपाल) शामिल है .

प्रश्न – म.प्र. सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में प्रशिक्षकों को दिए जाने वाला ‘विश्वामित्र पुरस्कार 2021’ से किसे सम्मानित किया गया है?
(1) श्री पारितोष शर्मा, ग्वालियर
(2) श्री विनय प्रजापति, भोपाल
(3) श्री मोहनलाल बमबोरिया, उज्जैन
(4) उपरोक्त सभी को
उत्तर – (4) उपरोक्त सभी को
मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा राज्य स्तरीय विश्वामित्र पुरस्कार 2021 के लिए करांटे नप्रशिक्षक श्री पारितोष शर्मा (ग्वालियर) को, कुश्ती प्रशिक्षक श्री विनय प्रजापति (भोपाल) को और मलखंभ प्रशिक्षक श्री मोहनलाल बमबोरिया (उज्जैन) को चयनित किया है.

प्रश्न – म. प्र. सरकार द्वारा मलखम्भ में उत्कृष्टता के लिए दिए जाने वाले ‘प्रभात जोशी खेल पुरस्कार 2021’ के लिए किसे चुना गया है?
(1) मुजाहिद बेग
(2) बलबीर सिंह कुशवाह
(3) मोहनलाल बमबोरिया
(4) पारितोष शर्मा
उत्तर – (1) मुजाहिद बेग
‘प्रभात जोशी खेल पुरस्कार 2021’ के लिए मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा उज्जैन के मुजाहिद बेग का चयन किया है.

प्रश्न – मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार 2021 के लिए किसे चुना है?
(1) मुजाहिद बेग
(2) बलबीर सिंह कुशवाह
(3) मोहनलाल बमबोरिया
(4) पारितोष शर्मा
उत्तर – (2) श्री बलबीर सिंह कुशवाह
राज्य स्तरीय लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार 2021 की पुरस्कार श्रेणी में ग्वालियर के श्री बलबीर सिंह कुशवाह का चयन किया गया है.

मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स 2021 – 2022 – 2023 की पीडीएफ डाउनलोड करें.

MP Current Affairs 16-30 November 2022 Pdf in Hindi Download

मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स 16-30 नवम्बर 2022 की पीडीऍफ़ आप यहाँ से डाउनलोड कर सकते है।

Leave a Comment

error: