म.प्र. करंट अफेयर्स 08-09 फरवरी 2022 | MP Current Affairs 2022

MP Current Affairs Today: म. प्र. डेली करंट अफेयर्स 08-09 फरवरी 2022 के सभी अति महत्वपूर्ण MP Current Affairs को संकलित किया गया है.

MP Daily Current Affairs 2022 Hindi
MP Current Affairs Today

Madhya Pradesh Current Affairs Today 08-09 February 2022

प्रश्न – 1. स्वर कोकिला लता मंगेशकर का सम्बन्ध मध्यप्रदेश के किस जिले से था?
(1) सागर
(2) रतलाम
(3) इंदौर
(4) भोपाल
उत्तर – (3) इंदौर
हाल ही में स्वर कोकिला लता दीनानाथ मंगेशकर जी का निधन हो गया, जिनका जन्म 28 सितम्बर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में हुआ था. लता (हेमा) मंगेशकर के पिता का नाम दीनानाथ मंगेशकर और माता का नाम शीवंती था. लता मंगेशकर को भारत सरकार द्वारा वर्ष 1969 में पद्म भूषण, वर्ष 1989 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, 1999 में पदम् विभूषण और वर्ष 2001 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था. लता दीदी का नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 1974 से 1991 तक सबसे अधिक गाना गाने वाली सिंगर के रूप में दर्ज है. म. प्र. शासन संस्कृति विभाग द्वारा वर्ष 1984-85 से प्रतिवर्ष राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार दिया जाता है. जिसमें 2 लाख रुपये की राशि दी जाती है.

प्रश्न – 2. म. प्र. शासन द्वारा राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2020 से किसे सम्मानित किया जायेगा?
(1) नौशाद अली
(2) शैलेष सिंह
(3) आनंद-मिलिंद
(4) अमिताभ भट्टाचार्य
उत्तर – (3) आनंद-मिलिंद
म. प्र. शासन के संस्कृति विभाग द्वारा राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार 2020 के लिए संगीतकार जोड़ी आनंद-मिलिंद को तथा वर्ष 2019 के लिए प्लेबैक सिंगर शैलेष सिंह को चुना है.

प्रश्न – 3. म. प्र. शासन संस्कृति विभाग द्वारा प्रथम राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार से किसे पुरुस्कृत किया गया था.
(1) श्री नौशाद अली
(2) श्री किशोर कुमार
(3) आशा भोंसले
(4) राहुल बर्मन
उत्तर – (1) श्री नौशाद अली
मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा प्रथम राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार वर्ष 1984-85 में संगीतकार श्री नौशाद अली को दिया गया था.

प्रश्न – 4. मध्यप्रदेश में नर्मदा जयंती पर ‘निर्झरणी महोत्सव’ के आयोजन की शुरुआत की गई है?
(1) 05 फरवरी 2022
(2) 06 फरवरी 2022
(3) 07 फरवरी 2022
(4) 08 फरवरी 2022
उत्तर – (4) 08 फरवरी 2022
नर्मदा जयंती के अवसर पर 08 फरवरी 2022 से म. प्र. के 11 जिलों में ‘निर्झरणी महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है. नर्मदा जयंती महोत्सव 2022 का मुख्य आयोजन नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर हो रहा है. नर्मदा जयंती के अवसर पर माँ नर्मदा पर केन्द्रित ‘जीवन रेखा’ और ‘राग ऑफ रिवर नर्मदा’ फ़िल्म दिखाई जाएगी।

प्रश्न – 5. निम्न में से किसके द्वारा नर्मदा नदी के उद्गम से लेकर अंत (1312 किमी.) तक एक गोंड वर्क आर्ट बनाया जा रहा है?
(1) पदमश्री भूरी बाई
(2) पद्मश्री दुर्गाबाई व्याम
(3) पदमश्री पं. रामसहाय पांडे
(4) चित्रकार पार्वती परस्ते
उत्तर – (2) पद्मश्री दुर्गाबाई व्याम
म. प्र. के खजुराहो में आदिवर्त संग्रहालय में नर्मदा नदी की पूरी यात्रा को पद्मश्री दुर्गाबाई व्योम द्वारा एक गोंड आर्ट वर्क में बनाया जा रहा है. यह आर्ट 125 फीट लम्बी प्लाईवुड पर बनाया जा रहा है जिसमें नर्मदा नदी के किनारे बसने वाली जनजातियाँ, तीर्थो, संस्कृति-परम्पराओं, त्योहारों और मेलों आदि के द्रश्य चित्रित किये जायेगे. दुर्गाबाई व्योम का सम्बन्ध मंडला जिले से है.

प्रश्न – 6. मध्यप्रदेश के किस जिले में दुनिया का सबसे बड़ा चतुर्मुखी जिनालय (जैन मंदिर) बनाया जा रहा है?
(1) भोपाल
(2) सागर
(3) इंदौर
(4) रतलाम
उत्तर – (2) सागर
मध्यप्रदेश के सागर जिले में दुनिया का सबसे बड़ा चतुर्मुखी जिनालय (जैन मंदिर) बनाया जा रहा है. इस मंदिर की ऊंचाई 216 फीट होगी, जिसमें 3 खंड होगें. प्रत्येक खंड में 108 मूर्तियाँ स्थापित की जाएगी.

प्रश्न – 7. देश का सबसे बड़ा मास्क कहाँ बनाया गया?
(1) भोपाल
(2) इंदौर
(3) जबलपुर
(4) छिंदवाडा
उत्तर – (4) छिंदवाडा
मध्यप्रदेश के छिंदवाडा जिले के तिगांव में 64 फीट लम्बा और 4 फीट 11 इंच चौड़ा मास्क बनाया गया. इस मास्क को इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में भारत के सबसे लम्बे मास्क के रूप में दर्ज किया गया है.

प्रश्न – 8. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किस गांव से नगर या ग्राम जन्म-दिन गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की?
(1) माखन नगर, नर्मदापुरम
(2) कुंडेश्वर, टीकमगढ़
(3) जैत, सीहोर
(4) आष्टा, सीहोर
उत्तर – (3) जैत, सीहोर
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 08 फरवरी 2022 को सीहोर जिले के जैत ग्राम से नगर या ग्राम जन्म-दिन गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की.

प्रश्न – 9. मध्यप्रदेश में अशिक्षितों को शिक्षा से जोड़ने के लिए कौन से एप का शुभारंभ किया गया है?
(1) प्रौढ़ शिक्षा मोबाइल एप
(2) यूथ एजुकेशन मोबाइल एप
(3) शिक्षा मोबाइल एप
(4) पढना-लिखना मोबाइल एप
उत्तर – (1) प्रौढ़ शिक्षा मोबाइल एप
मध्यप्रदेश में अशिक्षितों को शिक्षा से जोड़ने के लिए ‘पढ़ना-लिखना अभियान’ और अप्रैल से ‘नवभारत साक्षरता कार्यक्रम’ चलाया जायेगा, जिसके संचालन के लिए ‘प्रौढ़ शिक्षा मोबाइल एप’ का शुभारंभ किया है.

प्रश्न – 10. देश का सबसे लम्बा रेलवे फ्लाईओवर म. प्र. के कटनी में बनाया जा रहा है, जिसकी लम्बाई है?
(1) 48 किमी.
(2) 45 किमी.
(3) 38 किमी.
(4) 35 किमी.
उत्तर – (4) 35 किमी.
जबलपुर रेलवे मंडल के कटनी में देश का सबसे लम्बा रेलवे फ्लाईओवर बन रहा है, जिसकी लम्बाई 35 किमी. है. यह रेलवे फ्लाईओवर 673 पिलर पर बन रहा है जिसे उड़ता जंक्शन भी कहा जा रहा है.

यह भी पढ़ें – मध्यप्रदेश Today / MP Weekly Current Affairs / मासिक करंट अफेयर्स डाउनलोड पीडीऍफ़

MP Current Affairs 2021 Pdf in Hindi Free Download कर सकते है –

January – 2021 February – 2021 March – 2021
April – 2021May – 2021June – 2021
July – 2021August – 2021September – 2021
October – 2021 November – 2021December – 2021

Join Edunama.Com Telegram Channel For Download Pdf – Click Here

Leave a Comment

error: