MP Current Affairs July 2021: मध्यप्रदेश के जुलाई महीने के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स हिंदी में इस आर्टिकल में दिए गए है। MP Monthly Current Affairs में July की जितने भी समसामयिकी घटनाएँ थी सभी एकत्रित की गयी है। इसके अलावा आप जनवरी, फरवरी, मार्च एवं अन्य सभी महीने की करंट अफेयर्स की Pdf Download कर सकते है।
हमारे द्वारा अपडेट किये जा रहे MP Current Affairs July in Hindi प्रदेश की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे MPPSC, MP Police SI, Patwari, Forest, Sanvida एवं अन्य सभी परीक्षाओं के लिए अति महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स जुलाई 2021
प्रश्न – हाल ही में मध्यप्रदेश का नया राज्यपाल किसे बनाया गया है? –
(a) श्री मंगुभाई छगनभाई पटेल
(b) आनंदीबेन पटेल
(c) कलराज मिश्र
(d) अनुसुइया उइके
उत्तर- (a) श्री मंगुभाई छगनभाई पटेल
प्रश्न – देश के किस राज्य में सोलर पम्प योजना शुरू की जाएगी?
(a) उत्तरप्रदेश
(b) महाराष्ट्र
(c) मध्यप्रदेश
(d) छत्तीसगढ़
उत्तर – (c) मध्यप्रदेश
प्रश्न – म. प्र. में परिवहन विभाग कितनी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए टैक्सी चलाने का प्रशिक्षण देगा?
(a) 1200 महिलाओं को
(b) 300 महिलाओं को
(c) 600 महिलाओं को
(d) 2000 महिलाओं को
उत्तर – (b) 300 महिलाओं को
प्रश्न – म. प्र. के किस जिले में दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल परिसर बनाया जा रहा है?
(a) इंदौर में
(b) जबलपुर में
(c) भोपाल में
(d) ग्वालियर में
उत्तर – (d) ग्वालियर में
प्रश्न – मध्यप्रदेश के किस जिले में एशिया का सबसे लम्बा एवं दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा हाई-स्पीड ट्रैक NATRAX बनाया गया है?
(a) भोपाल
(b) इंदौर
(c) उज्जैन
(d) जबलपुर
उत्तर – (b) इंदौर
प्रश्न – बाघ एवं वन्य प्राणी संरक्षण के प्रति वन्य प्रेमी और आम नागरिकों में जागरूकता लाने के मकसद से ‘बालसखा अभिनव योजना’ किस राज्य में लागू की गयी है? – मध्यप्रदेश में
(a) केरल में
(b) तमिलनाडु में
(c) उत्तराखंड में
(d) मध्यप्रदेश में
उत्तर – (d) मध्यप्रदेश में
प्रश्न – मध्यप्रदेश के किस जिले में पहला नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेन्टल हेल्थ एवं रिसर्च सेंटर बनाया जायेगा?
(a) हरदा जिले में
(b) सतना जिले में
(c) सीहोर जिले में
(d) इंदौर जिले में
उत्तर – (c) सीहोर जिले में
प्रश्न – देश में मध्यप्रदेश दिव्यांगों और ट्रांसजेंडरों को पहचान पत्र देने में कौन से नंबर पर है?
(a) प्रथम
(b) दूसरा
(c) तीसरा
(d) छटवां
उत्तर – (a) प्रथम
प्रश्न – हाल में म. प्र. से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को केंद्र सरकार की कैबिनेट में कौन सा मंत्रालय दिया गया है?
(a) कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय
(b) नागरिक उड्डयन मंत्रालय
(c) श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
(d) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
उत्तर – (b) नागरिक उड्डयन मंत्रालय
प्रश्न – म. प्र. के कौन जिले में पहले RTPCR Lab का लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया?
(a) नीमच
(b) खंडवा
(c) खरगोन
(d) मंदसौर
उत्तर – (d) मंदसौर
प्रश्न – मध्यप्रदेश की किस इंजीनियरिंग कॉलेज को विश्व स्तरीय इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में स्थापित किया जायेगा?
(a) जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज
(b) रीवा इंजीनियरिंग कॉलेज
(c) इंदिरा गाँधी इंजीनियरिंग कॉलेज
(d) सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी कॉलेज
उत्तर – a. जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज
प्रश्न – मध्यप्रदेश को देश में ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ के क्रियान्वयन में लगातार तीसरी बार कौन सा स्थान मिला है?
(a) पहला स्थान
(b) दूसरा स्थान
(c) तीसरा स्थान
(d) चौथा स्थान
उत्तर – (a) पहला स्थान
हाल ही में इंदौर के कैंसर योद्धा और लेखक विवेक हिरदे ने कैंसर पर तीसरी कौन सी किताब को लॉन्च गीतकार, लेखक स्वानंद किरकिरे ने किया?
उत्तर – ‘एक और प्रहार’
9 जुलाई को आपदा प्रबंधन के लिए स्थापित राज्य स्तरीय सिचुएशन रूम का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया?
उत्तर – मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा
म. प्र. के किस जिले में जिला कमांड एवं कंट्रोल सेंटर की पायलट परियोजना की शुरुआत की गयी है?
उत्तर – होशंगाबाद, सीहोर और रायसेन में
प्रदेश किस जिले को उद्योगों एवं विज्ञान की नगरी के रूप में विकसित किया जायेगा?
उत्तर – सांस्कृतिक राजधानी उज्जैन को
अधिक से अधिक पौधरोपण करने के उद्देश्य से शुरू किये गए ‘अंकुर कार्यक्रम’ में किस जिले ने पहला स्थान प्राप्त किया है?
उत्तर – इंदौर ने
भोपाल गैस त्रासदी में दिवंगत व्यक्तियों की जीवित कल्याणियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अतिरिक्त कितने रुपये की मासिक पेंशन दी जाएगी?
उत्तर – 1000 रुपये
हाल ही में किस योजना को शिक्षा और रोजगार से जोड़ने की घोषणा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की है?
उत्तर – लाड़ली लक्ष्मी योजना को
- नर्मदा नदी की बहती धारा पर पहला फ्लोटिंग म्यूजिकल फाउंटेन खंडवा जिले में (ओंमकारेश्वर) बनाया जा रहा है।
- साँची (रायसेन) को मध्यप्रदेश का पहला और देश का दूसरा शहर पूरी तरह से सोलर सिटी बनाया जायेगा।
- हाल ही में कस्टम प्रोसेसिंग केंद्र स्थापित करने की योजना लागू करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है।
- ग्रामीण युवाओं रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से प्रदेश में 250 कस्टम प्रोसेसिंग केन्द्र स्थापित किये जाएंगे .
- मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की 12 इकाइयों को वर्ष 2021 के लिए प्रसिद्ध संस्था ‘ट्रिप ऐडवाइजर’ अमेरिका के द्वारा अवार्ड दिया गया।
- म. प्र. के ग्वालियर शहर में स्थित तानसेन रेसीडेंसी को ट्रिप एडवाइजर्स ट्रैवलर च्वॉइस कैटेगिरी का “बेस्ट ऑफ द बेस्ट” अवॉर्ड 2021 विश्व विख्यात पर्यटक मार्गदर्शी संस्था ‘’ट्रिप एडवाइजर’’ अमेरिका के द्वारा दिया गया है।
- आरटीआई के तहत ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम लागू करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है।
- पहला राजकीय होटल प्रबंधन संस्थान म. प्र. के जबलपुर में खोला जायेगा।
- ग्वालियर से पुणे, ग्वालियर से जबलपुर एवं जबलपुर से सूरत के लिए स्पाइसजेट विमान सेवा का वर्चुअल शुभारम्भ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिराजदित्य सिंधिया ने किया।
- हाल ही में 16 जुलाई को ताप्ती जन्मोत्सव मनाया गया।
- लेबनान देश के नागरिकों को मध्यप्रदेश पर्यटन भ्रमण के लिए आकर्षित करने के उद्देश्य से बैरूत स्थित भारतीय दूतावास द्वारा ‘इनक्रेडिबल इंडिया-योर फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन-मध्यप्रदेश’ विषय पर ऑनलाइन वेबिनार आयोजित किया गया।
- हाल ही में मंत्री गोपाल भार्गव ने निवाड़ी जिले में दस्तक अभियान की शुरुआत की .
- शिवराज सिंह चौहान ने म. प्र. के बुरहानपुर जिले में “मास्क अप बुरहानपुर” अभियान का शुभारंभ किया .
- हाल ही में CEDMAP एवं इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के बीच MSME क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये .
- बुरहानपुर जिले में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ‘आत्मनिर्भर रोडमैप 2023’ संबंधी पुस्तिका का विमोचन किया है.
- टोक्यो ओलम्पिक गेम्स में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधत्व करने वाले मध्यप्रदेश के विवेक सागर का सम्बन्ध होशंगाबाद (नर्मदापुरम) जिले से है .
- हाल ही में रमेश मैंदोला को मध्यप्रदेश ओलम्पिक संघ का अध्यक्ष बनाया गया है |
- विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में म. प्र. शूटिंग अकादमी के खिलाडी अमित कुमार भारतीय टीम का प्रतिनिधत्व करेंगे, इनका सम्बन्ध प्रदेश के जबलपुर जिले से है.
- हाल ही में भोपाल जिले की रिया जैन को US President Award से सम्मानित किया गया है.
- मध्यप्रदेश जलाशयों की जल भण्डारण क्षमता की पुनर्स्थापना करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
- बुरहानपुर में 300 करोड़ की टेक्सटाइल परियोजना स्थापित की जाएगी।
- म. प्र. में वर्ष 2021 से खेल पुरस्कारों में खिलाड़ियों को मिलने वाली पुरस्कार राशि में बढ़ोत्तरी करके दोगुना कर दिया है।
- म. प्र. में वर्ष 2021 से एकलव्य पुरस्कार के लिए एक लाख रूपये तथा विक्रम, विश्वमित्र, स्व.श्री प्रभाष जोशी पुरस्कार तथा लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए दो-दो लाख रूपये प्रदान दिए जाएगें .
म. प्र. सर्वोच्च खेल पुरस्कार 2021 | राशि (2021) | स्थापना |
विक्रम अवार्ड | 2 लाख | 1990 |
प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार (मलखम्ब) | 2 लाख | 2013 |
एकलव्य पुरस्कार | 1 लाख | 1994 |
विश्वामित्र पुरस्कार | 2 लाख | 1994 |
कैप्टन रूपसिंह लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार | 1 लाख | “” |
- हाल ही में यूनेस्को द्वारा म. प्र. के ग्वालियर एवं ओरछा नगरों को “हिस्टोरिक अर्बन लैण्डस्केप” परियोजना में शामिल किया गया है।.
- म. प्र. में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रिस्पोन्सिबिल टूरिज्म’, ग्रामीण पर्यटन, ’महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन’, बफर में सफर, नाइट सफारी, ‘वेलनेस एण्ड माइंडफुल टूरिज्म, युवा साहसिक पर्यटन आदि अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।
- हरदा जिले की कृषि उपज मंडी मध्यप्रदेश की पहली ई-मंडी के रूप में संचालित होने वाली मंडी बनी।
- अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल ने आईटीआई इंदौर व देवी अहिल्या विवि इंदौर के साथ एमओयू किया गया।
- मध्यप्रदेश दूध के टैंकरों पर डिजिटल लॉक और व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम लगाने वाला देश का पहला राज्य बना।
- यूनेस्को द्वारा म. प्र. के ग्वालियर और ओरछा को शामिल करने वाली “हिस्टोरिक अर्बन लैंडस्केप” परियोजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किया।
- मध्यप्रदेश में गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चे को सुरक्षा प्रदान करने के 23 जुलाई से कोविड-19 का टीकाकरण शुरू किया गया।
- धार जिले के कृषि विज्ञान केंद्र को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- मध्यप्रदेश को अब तक लगातार 5 बार कृषि कर्मण अवार्ड लेने वाला पहला राज्य बना है।
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाबार्ड द्वारा प्रकशित “मैग्निफिसेंट मार्वेल्स” और “नाबार्ड इन मध्यप्रदेश” पुस्तकों का विमोचन किया।
- इंदौर जिले की अंशिका का नाम 95 सेकंड में 195 देशों के नाम बोलने पर ‘इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड’ में दर्ज किया गया है।
- मध्यप्रदेश सरकार ने महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष श्री भारत दास वैरागी (रतलाम) को राज्यमंत्री का दर्जा दिया है।
- 26 जुलाई को राज्य नीति एवं योजना आयोग के द्वारा “Opportunity in Aayush Sector” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
- मध्यप्रदेश टाइगर फाउंडेशन सोसायटी द्वारा “टाइगर क्विज – 2021” प्रतियोगिता का आयोजन किया गए।
- मध्यप्रदेश में बढ़ते निवेश से जुड़ी संभावनाओं पर विचार करने के लिए होरोसिस इंडिया द्वारा सत्र सम्मलेन का आयोजन किया गया।
- दतिया जिले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया।
- म.प्र. के भोपाल से देश के पहले मैट्स रीसाइक्लिंग अभियान की शुरुआत की जाएगी।
- मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लोगों के स्वास्थ्य और आदिवासियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए देवारण्य योजना शुरू की जाएगी।
- भोपाल के इतिहास, सल्तनत और बेगमों के शासन पर केंद्रित “निज़ाम ए-भोपाल मिलिट्रीज़ ऑफ़ भोपाल स्टेट, अ हिस्टोरिकल पर्सपेक्टिव” किताबें लेखक मिलन नायडू द्वारा लिखी गयी है।
- गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ग्वालियर जिले से मध्यप्रदेश पुलिस का ‘माय ट्रैफिक माय सेफ्टी एप’ की लांच किया।
- साँची को मध्यप्रदेश की पहली एवं देश की दूसरी सोलर सिटी बनाया जायेगा।
यह भी पढ़ें – मध्यप्रदेश डेली / MP Weekly Current Affairs / मासिक करंट अफेयर्स डाउनलोड पीडीऍफ़
- मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स 10-11 मार्च 2022
- मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स 08-09 मार्च 2022
- 01-07 मार्च 2022 साप्ताहिक टॉप 15 मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स
- मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स 05-06 मार्च 2022 | MP Daily Current Affairs 05-06 March
म. प्र. जिलेबार महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान
आप MP Current Affairs 2021 के सभी महीने की Pdf Download कर कर सकते है –
January – 2021 | February – 2021 | March – 2021 |
April – 2021 | May – 2021 | June – 2021 |
July – 2021 | August – 2021 | September – 2021 |
October – 2021 | November – 2021 | December – 2021 |
MP Current Affairs July – 2021 – Download Pdf in Hindi
मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स जुलाई 2021 की पीडीऍफ़ आप यहाँ से डाउनलोड कर सकते है।