मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स क्विज : 03-04 अगस्त 2021

Today MP Current Affairs: मध्यप्रदेश टुडे करंट अफेयर्स क्विज 03-04 अगस्त 2021 के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स को शामिल किया गया है। आज के करंट अफेयर्स क्विज में –

MP Today Current Affairs Quiz in hindi 2021
Today MP Current Affairs Quiz : Edunama.Com

प्रश्न – टोक्यो ओलम्पिक में भाग लेने वाले भारतीय हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर का सम्बन्ध मध्यप्रदेश के किस जिले से है?
(1) सागर
(2) देवास
(3) जबलपुर
(4) होशंगाबाद
उत्तर – (4) होशंगाबाद
टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय हॉकी टीम में भाग लेने वाले विवेक सागर मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले से है।

प्रश्न – मध्यप्रदेश के किस जिले में फर्नीचर और खिलौना क्लस्टर विकसित किया जा रहा है?
(1) सागर
(2) जबलपुर
(3) इंदौर
(4) उज्जैन
उत्तर – (3) इंदौर
म. प्र. के इंदौर जिले के बेटमा में फर्नीचर क्लस्टर एवं राऊ रंगवासा औद्योगिक क्षेत्र में खिलौना क्लस्टर विकसित किया जा रहा है। इन दोनों क्लस्टर से लगभग 9000 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। यह प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक है।

प्रश्न – ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान का सम्बन्ध निम्नलिखित में से किससे है?
(1) लापता बच्चों का पता लगाने
(2) कोरोना वॉरियर को सम्मान करने
(3) वृद्ध पीड़ित व्यक्तियों को सहायता प्रदान करने
(4) पौधरोपण करने से
उत्तर – (1) लापता बच्चों का पता लगाने
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय के द्वारा जनवरी से लापता बालकों एवं बालिकाओं का पता लगाने के लिए ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान चलाया जा रहा है।

प्रश्न – 7 अगस्त को मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कार्यक्रम का सम्बोधन निम्नलिखित में से कौन करेंगे?
(1) प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी
(2) राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोबिंद
(3) राजनाथ मंत्री राजनाथ सिंह
(4) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
उत्तर – (1) प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी
मध्यप्रदेश में 07 अगस्त आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कार्यक्रम का संबोधन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जायेगा।

प्रश्न – प्रदेश के किस राष्ट्रीय उद्यान में कमला नेहरू संग्रहालय इंदौर से 4 घड़ियाल लाये गए?
(1) कूनो पालपुर राष्ट्रीय उद्यान
(2) वन विहार राष्ट्रीय उद्यान
(3) पन्ना टाइगर रिज़र्व
(4) सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान में
उत्तर – (2) वन विहार राष्ट्रीय उद्यान
इंदौर के कमला नेहरू संग्रहालय से वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में 2 मादा 2 नर घड़ियाल लाये गए। वर्तमान में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में 7 घड़ियाल हो गए है।

प्रश्न – बालचर रवि पत्रिका का प्रकाशन किस संस्था के द्वारा किया जाता है?
(1) हिंदी ग्रन्थ अकादमी द्वारा
(2) भारत स्काउट एंड गाइड द्वारा
(3) महिला एवं बाल विभाग द्वारा
(4) म.प्र. सरकार द्वारा
उत्तर – (2) भारत स्काउट एंड गाइड द्वारा
भारत स्काउट एंड गाइड द्वारा बालचर रवि पत्रिका प्रकाशित की जाती है।

प्रश्न – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किस जिले से “आयुष्मान आपके द्वार अभियान – 2” का शुभारंभ किया?
(1) भोपाल
(2) उज्जैन
(3) दमोह
(4) सागर
उत्तर – (1) भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 3 अगस्त 2021 को भोपाल से “आयुष्मान आपके द्वार अभियान – 2” का शुभारंभ किया। इस महत्वकांक्षी योजना के माध्यम से पात्र परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में इलाज फ्री किया जाता है।


राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स

मध्यप्रदेश करंट अफेयर्स –

लेटेस्ट जॉब्स –

Leave a Comment

error: